कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स – Raw Banana Chips Recipe

कच्चे केले के नमकीन कुरकुरे चिप्स और गर्म चाय. आप भी इन्हें पसन्द करते होंगे. कच्चे केले के चिप्स तुरन्त तैयार हो जाते हैं आईये आज केले के चिप्स (Raw Banana Chips) बनायें.
Read - Raw Banana Chips Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Chips
- कच्चे केले - 7-8
- हल्दी - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to Make Raw Banana Chips
किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिये, जिसमें केले के चिप्स डूब सकें, पानी में हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिये.
केले धोइये और छील लीजिये, छिले हुये केले चिप्स कटर से काट लीजिये और पानी में डुबा दीजिये. 5 मिनिट बाद चिप्स पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर डालिये और पानी को अच्छी तरह सुखा लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. पारम्परिक रूप से कच्चे केले कि चिप्स नारियल के तेल में तले जाते हैं लेकिन आप इन्हें रिफाइंड तेल में भी तल सकते हैं.
गरम तेल में थोड़े से कतरे हुये केले डालिये और कुरकुरे होने तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. सारे कतरे केले इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अच्छी तरह ठंडा होने तक इन्हैं खुला ही रखिये.
लीजिये आपके लिये केले के कुरकुरे चिप्स (Kurkure Banana Chips) तैयार है. आप इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बचे हुये चिप्स एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये जब भी आपका मन हो खाइये. ये केले के चिप्स एक महिने में भी खराब नहीं होगे.
कमेंट (187)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: केनवी, बना सकते हैं, लेकिन पानी में डालकर धोकर बनाने से चिप्स का कलर अच्छा आता है.
aap to kuch batate nahi maine to 2 bar try ki muzhe banane hai.... mari friend ne banaye to crispy huwe but o muzhe batati nahi aap to bolo direct dal kar crispy ho sakte hai
निशा: संजना, डायरेक्ट डालकर भी चिप्स बनाये जाते हैं, लेकिन पानी में धोने से उनकी स्टार्च निकल जाती है, कलर अच्छा आता है, आप जैसे भी चाहें बना लीजिये.
निशा: अपूर्वा, चिप्स को मीडियम और धीमी आग पर तलना है, चिप्स कुरकुरे बनेंगे और ब्राउन भी नहीं होंगे.
me is recipe ko ghar par try jarur karungi
निशा: धीरज, मिन्ट चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर मिन्ट चटनी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Thanks !
I tried this recipe at home it just fabulous.maine kai bar market se lekar kele ke chips khaye hai isbar ghar par usse bhi ache bane hai.
Thanks
निशा: आभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mera fav. Hi
निशा: रिया, जी हां डाला जा सकता है.
thx again.
reply.
निशा: अजका, चिप्स को जब वे तेल पर तैरने लगे तब उन्हैं मीडियम और धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तल कर निकालें और बिना ढके ही ठंडे होने दें, चिप्स कुरकुरे बनेंगे.
निशा: अजका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank yua lot
निशा: संजीव, धन्यवाद.
निशा: केले कटे चिप्स को पहले कपड़े पर नमी खतम होने पर पोंछ लीजिये, मीडियम गैस पर कुरकुरे होने तक तलिये, चिप्स कुरकुरे बनते हैं, उन्हैं गरम गरम ढकिये मत.
निशा: आयशा, जी हाँ, सरसों के तेल में तल सकते हैं.