कच्चे केले के कुरकुरे चिप्स – Raw Banana Chips Recipe

कच्चे केले के नमकीन कुरकुरे चिप्स और गर्म चाय. आप भी इन्हें पसन्द करते होंगे. कच्चे केले के चिप्स तुरन्त तैयार हो जाते हैं आईये आज केले के चिप्स (Raw Banana Chips) बनायें.
Read - Raw Banana Chips Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Chips
- कच्चे केले - 7-8
- हल्दी - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to Make Raw Banana Chips
किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिये, जिसमें केले के चिप्स डूब सकें, पानी में हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिये.
केले धोइये और छील लीजिये, छिले हुये केले चिप्स कटर से काट लीजिये और पानी में डुबा दीजिये. 5 मिनिट बाद चिप्स पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर डालिये और पानी को अच्छी तरह सुखा लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. पारम्परिक रूप से कच्चे केले कि चिप्स नारियल के तेल में तले जाते हैं लेकिन आप इन्हें रिफाइंड तेल में भी तल सकते हैं.
गरम तेल में थोड़े से कतरे हुये केले डालिये और कुरकुरे होने तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. सारे कतरे केले इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अच्छी तरह ठंडा होने तक इन्हैं खुला ही रखिये.
लीजिये आपके लिये केले के कुरकुरे चिप्स (Kurkure Banana Chips) तैयार है. आप इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बचे हुये चिप्स एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये जब भी आपका मन हो खाइये. ये केले के चिप्स एक महिने में भी खराब नहीं होगे.
कमेंट (187)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनमीत जी, मीडियम और धीमी आग पर चिप्स को कुरकुरे होने तक तलिये, और पूरी तरह ठंडे होने दीजिये, चिप्स कुरकुरे बनते हैं.
निशा: संदीप जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रमजान जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Btaiye. ....
निशा: वीर जी, मैं जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनिता जी, काटन क्लोथ पर केले के टुकड़ों को रखें जिससे वह पानी को सोख ले, नमी रहने से ही चिप्स नरम रहते हैं. तलते समय पहले आग तेज रखे तेल गरम होने के बाद, मीडियम आग पर केले के चिप्स तल लीजिये.
Meni katni ki baad 10 min tak chips pani mi bhiga kar rakhi or 2 hours tak kapde mi sukhani ki baad refined oil mi tali sabse kam aanch pi. Par chips halki kaali or soft bani kurkure nahi.
kya karan hoga .
निशा: प्रतिभा जी, आप पहले केले के चिप्स को तेज आग पर तले, और बाद में मीडियम गैस पर उनको कुरकुरा होने तक तल कर निकालें और खुले ही रहने दें जब तक वह पूरी तरह ठंडे नहीं हो जाते.
पहले आग तेज रखे तेल गरम होने के बाद, मीडियम आग पर केले के चिप्स तलें चिप्स को कुछ और देर तक, कुरकुरे होने तक तल लीजिये.
Jalgi answer post kre
निशा: शाहबाज़ जी, उबालने नहीं है.
निशा: गनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवीन्द्र जी, छाछ का रायता भी बिलकुल इसी तरह बनाया जाता है जिस तरह दही का रायता बनाया जाता है, दही की जगह छाछ ले लीजिये, छाछ अगर पतली है तो उसे कपड़े में बांध कर लटका कर गाढ़ा बना लीजिये, रायता बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: संजय जी, आप मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और फेसबुक पेज को लाइक करके हमसे जुड़ सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुजा जी, केले को पतला काटें और धोकर कपड़े हल्का सा सुखा लें और क्रिस्पी होने तक तलें, चिप्स क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: अंजू जी, इसे हल्का सा सुखा कर तुरन्त ही तलना होता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Jo bilkul chote ho....
Ya usse thode bade.....ya pakne ko tayaar....
Aur agar kele bhaut jyada kacche ho to kya inka asar test me padata h......????
Aapki sabhi recipes bahut aachhi hoti hai
निशा: नीतू जी, आप अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिएगा, धन्यवाद.
Today i made chips and it turned out awsome..
Thanks nisha ji for this easy recipe
निशा: विथिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I will try banana chips than say samethink
meri email id pa ye sab sabji banane ki vidhiyan bhej diya karo aapkai mahan krapa hogi
Nisha ji muze 300 kilo kele ke chips nikalane hai to muze pele colar ke chips nikalane hai to haldi vale chips kitane din tak rahenge aur kuch probalam to nahi hoga
निशा: निशान्त जी, आप इतनी मात्रा में केले के चिप्स बनाना चाहते है, क्या आप इसे बिजिनेस के लिये बना रहें हैं? उसके लिये तो सारी चीजें बड़े आकार की और प्रोफेशनल होनी चाहिये, चिप्स को किस तरह पैक करना है, ये सारी चीजें सीखनी होंगी, हम थोड़े से बनाते हैं और चिप्स को ठंडा होने के बाद एअर टाइट डिब्बे में रखते हैं, और 15-20 दिन में खतम कर देते हैं.