बादाम हलवा - Badam Halwa Recipe, Badam Halva, Badam Ka Halwa, Almond Fudge

📅 27 मार्च 2010 👁 5.1 लाख बार देखी गई 💬 69 कमेंट ★ 3.0 (7097)

बादाम हलवा बहुत स्वादिष्ट होता है, बादाम में प्रोटीन ,कैल्शियम, पोटेशियम और मैगनीशियम होता है, इसमें विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, यदि 5-6 बादाम रोज खाये जाय तो वे एक टोनिक का काम करते है. बादाम का हलवा (Badam ka Halwa) जच्चा को बनाकर खिलाया जाता है, ये बहुत ताकत और ताजगी देने वाला होता है. तो आइये बनाना शुरु करें बादाम हलवा.

Read -  Badam Halwa Recipe, Badam Halva, Badam Ka Halwa, Almond Fudge Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Badam Halwa

  • बादाम - 200 ग्राम (एक कप)
  • दूध - एक कप
  • चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
  • केसर के धागे- 20 से 25
  • घी - 100 - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा अधिक)
  • इलाइची - 3 -4 (छील कर कूट लीजिये)

विधि - How to make Badam ka Halwa

बादाम को पीने के पानी में 5-6 घंटे के लिये भिगो दीजिये, अगर आप जल्दी हलवा बनाना चाहते है तब बादाम को 5 से 6 मिनिट पानी में उबाल लीजिए. इसका छिलका आसानी से उतर जाएगा.  

भीगे हुये बादाम के छिलके उतार लीजिये.  छिले बादाम को दूध डाल कर मिक्सी में थोड़ा सा दरदरा पीस लीजिये. थोड़े से बादाम गार्निशिंग के लिए बचा लीजिए. इन्हें पतला-पतला काट लीजिए. 

नानस्टिक पैन में एक टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में बादाम का पेस्ट और चीनी डालिये. मिश्रण को कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये. हलवा को मध्यम आग पर पकाइए.

हलवे में एक टेबल स्पून घी भी डालिये और हलवा को गाड़ा होने तक भूनते रहिये. 

केसर के धागों को गरम दूध में घोल लीजिए और 5 मिनिट ऎसे ही रखे रहने दीजिए. 5 मिनिट में केसर अपना रंग दूध में छोड़ देगा. इसके बाद, इसे हलवे में डालकर मिला दीजिए और हलवा को लगातार चलाते हुए पकाएं. हलवा में बचा हुआ घी और इलाइची पाउडर डालकर 

आप देखेगे कि बादाम हलवा से बहुत ही अच्छी सुगन्ध आने लगी है, वह कढ़ाई के किनारों से भी नहीं चिपक रहा है.  बचा हुआ घी भी हलवा में डाल कर मिला दीजिये. बादाम हलवा बन चुका है, आग बन्द कर दीजिये और हलवे में इचाइची डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.

स्वादिष्ट बादाम हलवा तैयार है, बादाम हलवा को प्याले में निकालिये. इसे बादाम से गार्निश कीजिए. गरमा गरमा बादाम हलवा परोसिये और खाइये, ये बादाम हलवा तो ठंडा भी बड़ा स्वादिष्ट लगता है. बादाम हलवा (Badam ka Halwa)  को फ्रिज में रखकर 6-7 दिन तक खा सकते हैं.

सुझाव

  • बादाम का हलवा बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन अच्छा रहता है क्योंकि बादाम चिपकता है. 
  • हलवे को लगातार चलाते हुए पकाएं. आंच को तेज ना करे. हलवा तले पर बिल्कुल भी लगना नही चाहिए वरना हलवे का स्वाद खराब हो जाएगा.
  • आप चाहे, तो बादाम के हलवे में  1 पिंच फूड कलर डालकर भी हलवे को अच्छा रंग दे सकते  हैं.  
  • बादाम का हलवा बिना केसर और फूड कलर के भी बना सकते हैं. 

Badam Halwa Recipe, Badam Halva, Badam Ka Halwa, Almond Fudge Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (7097 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (69)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

akanksha
chini baad main nahi dalni chahiye?
Ghazal
Nisha ji! kya aap papad bananne ki recipe bata sakti hai please?
Amrita
Nisha didi Halwa banane k liye yahi badam jaruri hai ya jo puja me gol badam use hota hai uska bhi halwa ban sakta hai.Please jaldi bataiye ga mai bana cahti hun.THANKS.
निशा: अम्रिता, आप जो भी बादाम खाती हैं, हलवा उनसे बनाया जा सकता है.
Ghazal
Hello Nisha ji. meri family ko halwa bahut pasand hai.ab mai unhe badam ka halwa bana kar khilaungi. ur sooooo great..
aap kesar ke pethe ki receipe jrure btayiyega.
ruchi
aapne kabhi gulkand ki recipe batai thi kya ??
agar nahin to plz bata dijiye
thakx