बादाम हलवा - Badam Halwa Recipe, Badam Halva, Badam Ka Halwa, Almond Fudge

बादाम हलवा बहुत स्वादिष्ट होता है, बादाम में प्रोटीन ,कैल्शियम, पोटेशियम और मैगनीशियम होता है, इसमें विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, यदि 5-6 बादाम रोज खाये जाय तो वे एक टोनिक का काम करते है. बादाम का हलवा (Badam ka Halwa) जच्चा को बनाकर खिलाया जाता है, ये बहुत ताकत और ताजगी देने वाला होता है. तो आइये बनाना शुरु करें बादाम हलवा.
Read - Badam Halwa Recipe, Badam Halva, Badam Ka Halwa, Almond Fudge Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Badam Halwa
- बादाम - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - एक कप
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- केसर के धागे- 20 से 25
घी - 100 - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा अधिक)- इलाइची - 3 -4 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to make Badam ka Halwa
बादाम को पीने के पानी में 5-6 घंटे के लिये भिगो दीजिये, अगर आप जल्दी हलवा बनाना चाहते है तब बादाम को 5 से 6 मिनिट पानी में उबाल लीजिए. इसका छिलका आसानी से उतर जाएगा.
भीगे हुये बादाम के छिलके उतार लीजिये. छिले बादाम को दूध डाल कर मिक्सी में थोड़ा सा दरदरा पीस लीजिये. थोड़े से बादाम गार्निशिंग के लिए बचा लीजिए. इन्हें पतला-पतला काट लीजिए.
नानस्टिक पैन में एक टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में बादाम का पेस्ट और चीनी डालिये. मिश्रण को कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये. हलवा को मध्यम आग पर पकाइए.
हलवे में एक टेबल स्पून घी भी डालिये और हलवा को गाड़ा होने तक भूनते रहिये.
केसर के धागों को गरम दूध में घोल लीजिए और 5 मिनिट ऎसे ही रखे रहने दीजिए. 5 मिनिट में केसर अपना रंग दूध में छोड़ देगा. इसके बाद, इसे हलवे में डालकर मिला दीजिए और हलवा को लगातार चलाते हुए पकाएं. हलवा में बचा हुआ घी और इलाइची पाउडर डालकर
आप देखेगे कि बादाम हलवा से बहुत ही अच्छी सुगन्ध आने लगी है, वह कढ़ाई के किनारों से भी नहीं चिपक रहा है. बचा हुआ घी भी हलवा में डाल कर मिला दीजिये. बादाम हलवा बन चुका है, आग बन्द कर दीजिये और हलवे में इचाइची डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
स्वादिष्ट बादाम हलवा तैयार है, बादाम हलवा को प्याले में निकालिये. इसे बादाम से गार्निश कीजिए. गरमा गरमा बादाम हलवा परोसिये और खाइये, ये बादाम हलवा तो ठंडा भी बड़ा स्वादिष्ट लगता है. बादाम हलवा (Badam ka Halwa) को फ्रिज में रखकर 6-7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव
- बादाम का हलवा बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन अच्छा रहता है क्योंकि बादाम चिपकता है.
- हलवे को लगातार चलाते हुए पकाएं. आंच को तेज ना करे. हलवा तले पर बिल्कुल भी लगना नही चाहिए वरना हलवे का स्वाद खराब हो जाएगा.
- आप चाहे, तो बादाम के हलवे में 1 पिंच फूड कलर डालकर भी हलवे को अच्छा रंग दे सकते हैं.
- बादाम का हलवा बिना केसर और फूड कलर के भी बना सकते हैं.
Badam Halwa Recipe, Badam Halva, Badam Ka Halwa, Almond Fudge Video in Hindi
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आभाजी, आप बादाम हलवा में खसखस मिला सकती हैं.
निशा: अंजू जी, हलवा के लिये बादाम छीलने ही होते हैं, हलवा तासीर में ठंडा नहीं होता, बहुत ताकत देने वाला होता है.
निशा: प्रियंका जी, बेबी को बादाम हलवा अवश्य खिलाइये.
Thanks
निशा: रितु, फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक खाया जा सकता है, और अधिक दिन तक रखने के लिये फ्रीजर का यूज किया जा सकता है.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanku mam :)
निशा: तरुना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
i would like to tell u that after d prep of halwa,due to high conc of sugar it get caramalized n badly affected d colur n odour...how could i prevent dis..
निशा: यश, आप हलवा पकाते समय देखकर ही पहचान सकते हैं कि हलवा पक गया है या पकने वाला है, एक चम्मच हलवा निकाल कर प्लेट में रखिये और चैक कीजिये, हलवा स्टिकी न हो, वह चिकना दिखाई दे और हलवा कम पकेगा तो कोई प्रोब्लम नहीं है,लेकिन चीनी कैरमलाइज होने पर तो उसका स्वाद अच्छा नहीं लगेगा, और चीनी कैरेमलाइज होती है तो उसका कलर भी डार्क होने लगता है, और स्मैल भी अलग तरह की आने लगती है, और इन्ही सारी चीजों से पता चल जाता है कि हमारा हलवा वन कर तैयार है, आप थोड़ा सा ध्यान देंगे तो इस तरह की प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: राशि, आप बादाम पाउडर से भी ये हलवा बना सकते हैं, लेकिन बादाम से हलवा बनाना ज्यादा अच्छा है.
my halwa was sticking to mouth while eating. kya reason ho sakta hai?
निशा: रजनी बादाम पेस्ट अच्छी तरह न भुना हो तब हलवा इस तरह का हो सकता है.
निशा: मीनाक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki recipes bhaut hi acchi hoti hai. Please ek baat btaye ki agar mai badaam ka paste banakar aur doodh me baadam paste bhunkar mixture ko 5-7 dino ke liye freezer me rakh du aur uske baad khdadai me ghee dalkar thoda thoda mixture lekar uska halwa bna du to kya yeh kaam karega...... actually abhi meri delivery hai bus yahi reason hai yeh question puchne ka.......
aapka reply meri kaaafi help kar skta hai. Pls pls reply. thanks Nishaji.
निशा: शिखा जी हां आप एसा कर सकती हैं, बादाम हलवा आपके लिये बहुत ही अच्छा होगा, धन्यवाद.
please tell me.....
निशा: गीता, 400 ग्राम बादाम का हलवा बना लीजिये, और सारी चीजें बादाम के अनुसार ले लीजिये, धन्यवाद.
निशा: आलिशा, बादाम हलवा में मावा डाला जा सकता है, मावा को भून लीजिये और जब बादाम भुन जाय तब मिला कर थोड़ा और भून लीजिये, और हलवा 2-3 मिनिट तक और पका लीजिये.
निशा: नरेश, लोहे की कढ़ाई ली जा सकती है.
plz tell me
Thanks!!!