आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.
आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये. आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy
Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy
- आंवला (Indian Gooseberry) - 1 किग्रा (30 - 35)
- चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)
विधि - How to prepare Amla Candy
आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.
उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.
उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.
ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.
दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं. आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.
2-3 दिन बाद यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं. चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.
अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.
इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये. लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy) तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.
मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं
आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा
Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi
कमेंट (470)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कपिल, कोशिश करूंगी.
निशा: वन्दना जी, इसी सीरप में चीनी कम होती है, चीनी तो अलग से और डालनी होगी.
निशा: संध्या, चीनी जो आंवले के अन्दर एब्जोर्ब होती है, वही रहती है, ऊपर से आंवलों में पिसी चीनी डाल दी जाती है, ज्यादा सुखाने से आंवले सख्त हो जाते हैं, केन्डी को चिपचिपाहट खतम होने तक ही सुखायें.
निशा: वंदना, अगर आपको एसा लग रहा है कि आंवले खराब हैं तो उन्हैं उबलते पानी से डालकर धो लीजिये और फिर से चीनी में डाल दीजिये.
निशा: वंदना, आंवले चीनी में 1-2 दिन डाले जाते हैं, ये खराब नहीं होता. आंवलों को चिपचिपाहट खतम होने तक सुखा लीजिये, वे बहुत ही पौष्टिक होते हैं.
निशा: ज्योति, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी आंवले के टुकड़ों को उनका चिपचिपा खतम होने तक सुखा लीजिये.
Thanks!
नमस्कार।
आंवला candy बनाने के बाद जो juice (शक्कर का पानी ) बचता है , उसका use मुरब्बा बनाने में कर सकते है क्या ? बजाये उसका शहद बनाने के।
Thank you.
निशा: मेघा, आप इसे मुरब्बा के लिये ले सकती हैं लेकिन इसे लेने से आपको मुरब्बा को बहुत अधिक देर तक पकाना पड़ेगा, क्यों कि मुरब्बा वाले आंवले से भी जूस बाहर आयेगा उसे पका कर गाढ़ी चाशनी बनानी होती है.
निशा; रश्मी जी, इसे फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं है, इसे बाहर ही रखा जाता है और 6 महिने से भी अधिक रख कर खाया जा सकता है.
निशा: गौर जी, स्टील के या कांच के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
निशा: सोनिका जी, बेबी को आंवला केन्डी ही पसन्द है वही खाने को दीजिये, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोष जी, बूरा चीनी से बना होता है, इसे लड्डू बनाने में यूज करते हैं और वेबसाइट पर बूरा बनाने का तरीका उपलब्ध है, सर्च बटन पर बूरा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
I really liked your recipe. But I have one question how can we use jaggery instead of sugar here, because I am bit health conscious and as sugar comes under processed foods whih is not good for health. I will be highly thankful to you.
निशा: रचना जी, हमने गुड़ की केन्डी बनाई तो नहीं है, लेकिन आप इसे बिलकुल इसी तरह, आंवले को हल्का सा उबाल कर उनकी कली कर लीजिये, इसके बाद गुड़ को मेल्ट करके छानकर ये आंवला कलियां उसमें डाल दीजिये, और 2 दिन तक डूबाकर रख लीजिये, इसके बाद आंवला कलिया निकाल कर उन्हैं सुखा लीजिये, गुड़ की केन्डी तैयार हो जायेंगी, और अपने अनुभव अवश्य शेयर कीजिये.
निशा: आशा आप सुगर पानी को पकाकर गाढ़ा करके फ्रिज में रख लीजिये उसको पानी मिलाकर आंवला शरबत बनाकर यूज कीजिये, रैसिपी में नीचे भी इसके बारे में दिया हुआ है.
निशा: रितु, केन्डी थोड़ी नरम है तो रहने दीजिये इसमें पाउडर चीनी मिला कर कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, अगर केन्डी बहुत अधिक नरम तो उसे धूप में थोड़ा और सुखा लीजिये.
Storing of juice and Shabbat of amla for a longer period
May be suggested
Demo of these too are suggested
निशा: मुकेश जी, कैन्डी में चूना डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: सिमरन मैं कोशिश करूंगी.
Pls tell.
I like ur website very much and the way u teach is awesome i download all ur receipes and make its fantastic keep it up gud going god bless u
From Lubna