आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.
आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये. आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy
Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy
- आंवला (Indian Gooseberry) - 1 किग्रा (30 - 35)
- चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)
विधि - How to prepare Amla Candy
आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.
उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.
उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.
ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.
दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं. आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.
2-3 दिन बाद यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं. चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.
अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.
इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये. लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy) तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.
मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं
आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा
Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi
कमेंट (470)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
once again thank yu
निशा: सत्येन्द्र, मुरब्बा में चाशनी ज्यादा गाढ़ी होने के कारण आंवले ड्राई हो गये हों सकते हैं, आंवले चाशनी में डूबा रहे, मुरब्बा बहुत अच्छा रहता है.
निशा: शोभित, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पियांश, वेवसाइट पर कई तरह के केक की रैसिपि उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर या मीनू पर जाकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनीता, मैं कोशिश करूंगी.
चीनी के जगह कितना शहाद उपरसे मिलायेंगे? उसके बाद कितने दिन धुप मे रखेंगे ?उसके बाद चीनी पावडर उसके उपर डालनेकी जरुरत है क्या ?
कृपाया उत्तर दिजिये
निशा: यदि अच्छी धूप हो तो आंवला कैन्डी दो-तीन दिन में सूख जातीं हैं.
निशा: नूपुर, एसा होना तो नहीं चाहिये, अगर हो रहा है तब आप आंवले के टुकड़ों को 24 घंटे तक चीनी में रहने के बाद निकाल कर सुखा लीजिये और सीरप को गाढ़ा करके आंवला शहद बना कर रख लीजिये.
meri mummy to amle kacche sukha ker usme haritaki powder,soaf powder,senda namak,karele ka powder,bahera ka powder milaker curan banati he.
if u like it then try it
निशा: सरोज, सुझाव के लिये धन्यवाद.
निशा: प्राची, अगर आंवला शरबत को अच्छी तरह गाड़ा होने तक पका लिया जाय तो वह जल्दी खराब नहीं होता, आंवला शरबत का कलर डार्क होता है, खराब होने पर अलग तरह की स्मैल आती है, खराब चीज को आप स्वयं महसूस कर सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: सरोज, चाशनी बनने के बाद नीबू हल्के टाइट हो जाते हैं, लेकिन उनका इतना टाइट होना अच्छा लगता है.
निशा: एकता, आंवला शरबत को अच्छी तरह गाड़ा करके रखिये ये जल्दी खराब नहीं होता.
निशा: सारिका, केन्डी 2-3 दिन में सूख कर तैयार हो जाती है.
निशा: सारिका, आप रैसिपी में नीचे पढ़िये, हमने इस शरबत से आंवले का शहद बनाया जो आप पानी में डालकर पीजिये, बहुत गुणकारी है.
निशा: जितेन्द कर सकते हैं लेकिन आपको चीनी और मिलानी होगी, आवला केन्डी इस शरबत में मीठी नहीं हो पायेंगी.
निशा: अनुराग, अपने अनुभव शेयक करने के लिये, धन्यवाद.
best regards
A.S.Gole
pune
cell no. 9923296773
निशा: गोलेजी, आंवला कैन्डी के लिये किसी प्रजरवेटिव की आवश्यकता नहीं है, आप इसे साल भर तक एसे ही खाते रहिये.