आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

📅 30 दिसंबर 2009 👁 12.5 लाख बार देखी गई 💬 470 कमेंट ★ 3.2 (18655)


आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.

आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये.  आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy

Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy

  • आंवला (Indian Gooseberry)  - 1 किग्रा (30 - 35)
  • चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)

विधि - How to prepare Amla Candy

आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.

उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.

उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.

ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.

दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं.  आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.

2-3 दिन बाद  यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में  नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं.  चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.

अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.

इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये.  लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy)  तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.

मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं

आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा

Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (18655 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (470)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

राहुल शर्मा
निशा जी मैंने आंवलों को पतीले में ही उबाल कर बनाया. कोई ख़ास देर नहीं लगी. और वाकई क्या स्वादिष्ट कैंडी बनी. बच्चों ने भी बहुत चाव से खाई.
इस बार मैं पुनः कैंडी बना रहा हूँ परन्तु उबले आंवलों में चीनी मिला कर रखने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चीनी अभी तक पूरी तरह घुली नहीं है. मैंने इन आंवलों को एक दो बार कढ़छी से चला भी दिया था लेकिन अभी भी कुछ चीनी नीचे बैठी है. मुझे लगता है मौसम ठंडा होने के कारण यह नही घुली है. मैं इन आंवलों को गैस पर थोड़ा गर्म करूँ तो ये खराब तो नहीं होंगे या मुझे थोड़ा इंतज़ार कर लेना चाहिए?
निशा: राहुल, चीनी आंवलों ने जितनी एब्जोर्ब करनी थी उतनी करली है, अतिरिक्त चीनी बची रह जाती है, आप चाहें तो चीनी घुलने तक गर्म कर सकते हैं, आंवलौं को निकाल कर सुखा लीजिये.
SANDHYA
Thank youuuuuuuuuuuuuuu.
SANDHYA
Nisha ji, agar dhoop mein amla candy na sukha saken to kya room mein rakh kar sukha sakte hain? dhoop mein na rakhne se ye jaldi kharab to nahi ho jayengi
निशा: संध्या, आंवला केन्डी को छाया में भी सुखा सकते हैं, अच्छी तरह से सूखने दीजिये, जल्दी नहीं खराब होगी.
Tiwari Hemendrakumar
what is couscous called in hindi .Pl.send

Namaskar
sandeep telang
nishaji amla candy 2 mahine bad bahot hard ho rahi he amla cany ko soften rakhane ke liye koi upay bataiaye
निशा: सदीप, एअर टाइत कन्टेनर में रखिये केन्डी ताजी और साफ्ट रहेगी.
sangita
recipe bahut achchi thi .. we followed it exactly to get the best result
निशा: संगीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Seema Kharbanda
Excellent and Healthy recipe.

thanks,
madulika
saipreeti
thanks nisha for this nice and easy recipe.me my husband and even my kids ate it .they all liked it very much.thank you so very much.
निशा: आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
harmanpreeet
amla ki chasni menparre amla pieces ki upper layer men bahut ko fungus lag jati hai. aisa kiyon ?
निशा: चाशनी पतली होने से या आंवले चाशनी में डूबे न डूबे रहने से एसा होता है.
sangeeta gala
Thank you Nisha,
I am deaf mother, been long time to make amla candy, no body knows how to make it, but then i found you thru internet. i'll make it now and hope it will turn out good for the first time.
can i put half of the suger on them amla . awaiting for the reply and how to use with honey instead of suger. love sangeeta
निशा: संगीता, चीनी की मात्रा दिये हुये अनुसार ही डालिये, क्यों कि चीनी कम होने से केन्डी खट्टी बनती है. आप अगर हनी यूज करना चाहती हैं, तब आप आंवले इसी तरह हनी में डालकर रख दीजिये.
deepa
thank u nishaji
tashu
mam please tell me if we are making spicy amla candy as u told above..then also we have to go through same procedure of soaking amlas in sugar for three days..i mean they will not taste sweet only??? please reply mam i am making candy..
निशा: ताशु, पहले आपको मीठी केन्डी ही तैयार करनी होगी, केन्डी सुखने के बाद काला नमक, काली मिर्च बारीक पीस कर, और बिलकुल थोड़ा सा अमचूर पाउडर मिला दीजिये, चटपटी आंवला केन्डी बन कर तैयार हो जायेंगी
राहुल शर्मा
निशा जी आपकी वेबसाइट वाकई कमाल की है. मेरी पत्नी व बहनें अक्सर इस पर स्वादिष्ट व्यंजन विधियाँ देखती हैं. आज मैंने इस पर उपरोक्त विधि पढ़ी. आपने बहुत अच्छे और आसान ढंग से विधि समझाई है. मैं यह जानना चाहता हूँ कि क्या आमलों को कुकर में उबाल कर प्रयोग किया जा सकता है.
धन्यवाद.
निशा: राहुल, आंवले कुकर में उबाले जा सकते हैं, लेकिन अधिक नरम मत कीजिये.
sonu singh
madam ji agar hum amla candy ke bacy ras me aur uble hua amla mila de to amla karab to nahi honge
निशा. सोनू, आांवले खराब तो नहीं होंगे लेकिन आपको आंवले के रस में चीनी फिर भी डालनी होगी, इससे आंवले मीठे नहीं होंगे, और बार बार इस रस को यूज भी नहीं किया जा सकता है.
Toral Vora
Dear Nishaji, I am your fan and read your recipes. Thank u for posting Sugar coated Amlas. requesting you to share Farali Chivda (one we eat during fasts) made of potatoes sticks.
निशा: तोरल में कोशिश करती हूँ.
abhishek
Nmste Mdm,

mujko 15-20 kg awale ki candy banani h but usme jo chinni ka ghol bachega hm uska kya karien. kyoki wo to kafi jyada hoga.
निशा: अभिशेक, रैसिपी में हमने आवले के बचे हुये रस से आंवला शहद बनाया है, वह आप बना सकते हैं.
Purva vishwkarma
good recipe good for health
Namita.Shetty
nishaji aap ka bhot bhot dhanywad jo aap itne ache recipe sikhatye hai. muje aap se 2 recipe sikhna hai. 1amla murabba 2gulkand. plz aap bataogena? Thank you
निशा: नमिता, आंवला मुरब्बा रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है,वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर क्लिक करके रैसिपी सर्च कर सकते हैं, गुलकन्द की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
AFSAR
Nishaji this amla candy recipe is good I have tested it , it is working , Thank you -Afsar
Gajanand rawat
Hello, mene ye candi banai hai. Per market wali or mery candi me bahut defarance hai. Fir b achi bani hai.
Raj Virodhiya
Thanks for help
We are going to make it..
Your guidence will help us
omkar
maine pichale saal kiya tha is saal ohirse karunga aapki recipe se bahut adad mili dhnyawaad aapka
gagan
nisha ji main janna chahta hu ki आंवला कैन्डी me ka swad bhi ka kathela hota hai agar hota hai to use kai thi karu.
निशा: गगन, आंवला कैन्डी का स्वाद हलका सा ही कसैला होता है जो कि स्वाद में अच्छा लगता है.
Suman
Wah nisha g aapne to kamal kar diya
geeta
nishaji,thanks a lot for this easy recipie.but pls can u tell me how we can make aawla honey candy..
निशा: गीता, मैंने हनी आंवला केन्डी बनाई तो नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है, जिस तरह हम चीनी में आंवला के टुकड़ों में डालते हैं, उसी तरह शहद में आंवले के टुकड़े डालकर शहद आंवला केन्डी बनाई जा सकती हैं.
Gauri Bhagwat6
thanks for the recepie...its really useful :)
mahek
thakuuuuuuuu so much.............
Revathi
Nishaji,how long to dry the candies in sunlight?pls let me know.

निशा: रेवती, इतना सुखाईये कि यह ऊपर से सूखी हो जायें और अन्दर से मुलायम भी रहें
Ramneet
Hi liked ur amla candy recepy...have a question...see vit c in whc amla is rich is water solublen if u will boil it in water maximum amount of it will go in water n go waste.....i mean it wont stay in amla candy or the syrup we hv prepared so i hv an idea ...actually i prepared a simple amla achar wid this method n it came out to be vry good......after washing amla poke them wid fork n mirowave them till they become tender...now do the procedure of putting sugar over them n so on ......
Antoinette
I am a borderline diabetic and need to avoid too much sugar, but cannot get the pure fruit in my country. Recently I bought a small packet of amla murabba when on a visit to India. It didn't taste too sweet or candy like but I am still anxious. Is it good for me?