आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.
आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये. आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy
Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy
- आंवला (Indian Gooseberry) - 1 किग्रा (30 - 35)
- चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)
विधि - How to prepare Amla Candy
आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.
उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.
उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.
ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.
दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं. आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.
2-3 दिन बाद यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं. चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.
अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.
इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये. लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy) तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.
मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं
आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा
Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi
कमेंट (470)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेन्द्र जी, इसे हमने बनाया तो नहीं है, लेकिन आंवले की फांके हल्की सी सुखाकर, हनी में डुबाकर रखी जायं, ये अपने अंदर हनी को एब्जोर्ब कर लेंगी, और हनी आंवला केन्डी बन जानी चाहिये.
निशा: आयुशी जी, सूखने पर कलर थोड़ा डार्क हो जाता है, आप इसमें चीनी पाउडर डालकर डिब्बे में भर कर रख दीजिये, और खाते रहिये.
Agar sambhav ho to kripya jaldi jawab den.mai do kilo amla le ayi hun.kya hum steam de kar pieces alag kar sakte hain.
निशा: ज्योती जी हां स्टीम देकर भी इनके टुकड़े अलग किया जा सकते हैं.
Can i reuse of amla kandy sugar ras for Amla murabba chasni
निशा: गीता जी हां किया जा सकता है, लेकिन इसे गाढ़ा होने तक पकाइये.
Mai apki site ki regular follower hun aur maine kafi recipes try kari hain.
Mai apse amla candy ke bare me puchna chahti hun ki kya hum amla ko ubalne ki jagha steam de kar paka sakte hain.
निशा: ज्योति जी हां आप आंवले को स्टीम कर सकती हैं.
निशा: सुम जी, केन्डी खराब नहीं होगी, थोड़ी धूप लगाकर कांच की बोटल या डिब्बे में रख सकते हैं. बहुत ज्यादा धूप में ना सुखायें केन्डी सख्त हो जाती है.
निशा: अब्दुल जी, आप सही कह रहे हैं आंवला हैल्थ के लिये बहुत अच्छा है, मार्केट में आंवला जूस, आंवला केन्डी उपलब्ध है, आप भी इन्हैं मार्केट कर सकते हैं.
and thank u very much for this recipe, I will definitely try this method.
निशा: अनन्या जी, इस तरह केन्डी में एक दिन में फंगस लगती तो नहीं है क्यों कि वह चीनी में डूबी रहती हैं, एक दिन में हल्की फुल्की फंगस दिख रही है, आप उन्हैं बचाना चाहती हैं तो पानी से 2 बार अच्छी तरह धो लीजिये और चीनी डालकर, चीनी के साथ में धींमी आग पर थोड़ा सा पका लीजिये.
निशा: पुरनिमा जी, आपने अच्छा तरीका निकाला है, आंवले फ्राई करने के लिये आंवले की फांकें इस तरह अलग कर सकते हैं, लेकिन केन्डी के लिये आंवले को हल्का नरम करना भी आवश्यक है.
निशा: सुमन जी हां मैं छैना मुर्की बनाने की कोशिश करूंगी.
स्वीट कॉर्न फ्राय रेसिपी के साथ-२ "सालसा" बनाने के लिए कुछ ख़ास तरह की रेसिपी बताने का कष्ट करें।
धन्यवाद सहित,
श्याम श्रीवास्तव
निशा: श्याम जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सुमन जी, केन्डी के ऊपर पाउडर चीनी डालकर रख दीजिये, वह थोड़ी नरम हो जायेगी.
maine amla candy banaya achha bana lekin color red bna whitnes kaise banega plz anser me
निशा: सुनील जी, कलर आंवले के उबलने और चीनी किस तरह की है उसके अनुसार बनता है, स्वाद अच्छा आ रहा है ऊपर से पिसी चीनी मिलाकर केन्डी को रख लीजिये, कलर भी अच्छा लगेगा.
निशा: ज्योति, मुझे दुख है कि आपके सवाल का उत्तर देर से दे पा रही हूँ, अमचूर बिलकुल इसी तरह बनाया जाता है, ये अवश्य काम करेगा.
और क्या आप मुझे egg less Carmel custard कि प्रक्रिया भी बताइये . please
निशा: वंदना जी, केन्डी हल्की गीली होने के कारण एसा हो सकता है, लेकिन ये केन्डी खराब नहीं होगी. एगलैस कैरेमल कस्टर्ड बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: निमरा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: जिफा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
muje ye puchana hai ki kya amla candy banate waqt chini ke jaga gud ( jaggery ) dal sakate hai kya?
plz muje bataye..
निशा: नीता, केन्डी चीनी से ही बनती है.
निशा: अल्का, मैं उसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: वंदना जी आप एसा कर सकती हैं, लेकिन इससे चीनी की खास बचत नहीं होगी थोड़ा सा फरक हो सकता है, आंवले जितनी चीनी एब्जोर्ब करेंगे वो तो करेंगे ही उनका जूस बाहर आ जाता है, आंवले का शहद बनाने के लिये सीरप फिर से इससे ज्यादा तैयार हो जायेगा.