आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

📅 30 दिसंबर 2009 👁 12.5 लाख बार देखी गई 💬 470 कमेंट ★ 3.2 (18655)


आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.

आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये.  आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy

Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy

  • आंवला (Indian Gooseberry)  - 1 किग्रा (30 - 35)
  • चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)

विधि - How to prepare Amla Candy

आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.

उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.

उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.

ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.

दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं.  आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.

2-3 दिन बाद  यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में  नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं.  चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.

अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.

इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये.  लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy)  तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.

मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं

आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा

Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (18655 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (470)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vishu
Thanku G
Very nice aavala murma and kandi

निशा: विशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ROHIT KUMAR PANDEY
पतंजली के सारे दवाइयो के डिटेल
Prasad Nanekar Pune ( Maharastra )
Nice Amla Candy Recipe

निशा: प्रसाद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ms rajendren
How many amla product you have please send the amla all products detail
निशा: राजेन्द्रन जी, वेबसाइट के सर्च बटन पर आंवला लिखने से आप आंवला से बनी सारी चीजें देख सकते हैं.
Atul srivastava
agr hm ese bna k market m sale kre to us machine ko kya bolte h. agr pta ho to uski pic aur uski proposes bta de to.... plz
Deepa mishra
Mam Jo awle ka Jo juice bachta hai toh use concentrated kaise karna

निशा: दीपा जी, यदि आंवला जूस को आप अधिक समय तक प्रयोग करने के लिये प्रिजर्व करना चाहते हैं तो सोडियम लेक्टेट मिलाने से यह खराब नहीं होता.
Parveen Antil
Bahut hi achhi jankari h I like it

निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manju jiwani
Dry candy ko kitnai time tak store kar saktai hai

निशा: मंजू जी, केन्डी 6-7 महिने तक अच्छी रहती है.
suman kapoor
Nice and simple recipe .. please guide how to preserve candies

निशा: सुमन जी, कैन्डी में कोई प्रजरवेटिव नहीं डालते हैं, इनमें चीनी रहती हैं और सूखी होने के कारण ये खराब नहीं होती.
Priya
Thank you very much for recepi. Do u have recepi of amla candy using honey? Please share.

anu
NISHAJI candy ki bachi hui chashni ko kya hum murabba me use kar sakte hai ? please jaldi bataiyega mujhe kal hi murabba banana hai.Maine ye candy ghar ke ander hi FAN chala kar sukha li hai kyuki hamare yahaa dhoop nahi aati.THANK YOU NISHA JI.

निशा: अनू जी कर सकते हैं.
Neelam
Mam/sir mainia amla candy banal per mera amla candy hArd ban gai essa kyu hua.

निशा: नीलम जी, आंवले उबालते समय यदि नरम नहीं हुये या धूप में अधिक सुखा लिये जायं तो कैन्डी नरम नहीं बनती, कैन्डी को फिर से नरम बनाने के लिये भाप में थोड़ी देर के लिये रख सकते हैं या इस बार की कैन्डी तो आप एसे ही खा लीजिये, अगली बार के लिये आंवले को थोड़ा और नरम होने तक उबाल लीजिये, और थोड़ा कम सुखायें.
Yogita Jadhav
Nishaji aapki recipe's are delicious.

निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kamakshi
Thanks nisha ji candy m kisi preservative ki jarwat nahi hoti kya qki isse bna juice khrab ho gya tha. .

निशा: कामाक्षी जी, आंवला कैन्डी के लिये किसी प्रजरवेटिव की आवश्यकता नहीं है, और आंवला शरबत को अच्छी तरह गाड़ा करके रखिये ये जल्दी खराब नहीं होता.
U N SHARMA
VERY GOOD AMLA CANDY

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
ankur
How to make sugarfree candy
Dr.suwarna tamaskar
We can also make use of water in which we boil amlas.After removing amla add jaggery or sugar or both and rock salt.Use this as a juice.
निशा: डा.स्वर्ना जी, आप इसे जूस के रूप में यूज कर सकती है या सूप की तरह यूज कर सकती हैं.
Rahul.yadav
Jai.mata.ki.method.ke.leye.gram.gimuha.hamirpur.up
lata kulkarni
do we still need to boil the amla even for spicy candy?can we mix amla with chat masala?

निशा: लता जी, आंवले उबालने आवश्यक हैं, आप अपने स्वादानुसार मसाले डाल सकते हैं.
rameshwar saharan
nice method .thanks

निशा: रामेश्वर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ravi tiwari
Amla ke murabba ko kaise aur kiss time khana chahiye aur kitne khana chahiye
निशा:रवी जी, आंवला मुरब्बा को गर्मी के मौसम में सुबह या शाम कभी 1 मुरब्बा रोजाना खा सकते हैं, बहुत फायदेमन्द होता है.
Kumud Singh
How we cut and make dry powder from gooseberry (Amla)
निशा: कुमुद जी, आंवले को हल्का सा उबाल कर, बीज हटायें और धूप में सुखाकर पीस लीजिये, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
rinkesh.agrawal
बहुत अछी रेसिपी है

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Atul
Mst
Recipe bahut achhi candi ban gai,
Thanks

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
onshul
can we use the leftover chashni again for making amla candy ??
निशा: अनशुल जी हां चाशनी यूज की जा सकती है, लेकिन इसमें आप चीनी और डालें नहीं तो केन्डी मीठी नहीं होगी.
Binod kedia
Purchase amla every month 10ton
shivikaushal
nisha ji maine chatpati amla candy banai, par use sukhane ke baad jab masale se coat kiya to thodi hi der me namak aur chini ghulne lag gaya jisse ekdum dry nhi bulki gila sa awla candi bana . aisa kyun hua maine to ek ek step follow kar ke banaya tha kya galati ho gayi kripya batane ka kast kare ki kaise sukha sa amla candy bane waise taste me to gila wala bhisame waisa hi h

निशा: आप आंवला केन्डी को थोड़ा और सुखा लीजिये, गीली रहने के कारण नमी बाहर आ जाती है.
bhakti
madam..your recipies are too good n this was one of the best..thanxx mam

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
hanshi
Hi nisha i have a querry plz solve this..........Jb aamla ko sugar Mila k rkh denge to bina dhup or heat k kya sugar Ki chashni bn jaegi...
arati
Muze aap ki receipe bahut aache lagte hai

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.