आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.
आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये. आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy
Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy
- आंवला (Indian Gooseberry) - 1 किग्रा (30 - 35)
- चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)
विधि - How to prepare Amla Candy
आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.
उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.
उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.
ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.
दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं. आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.
2-3 दिन बाद यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं. चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.
अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.
इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये. लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy) तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.
मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं
आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा
Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi
कमेंट (470)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रसन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रजाक्ता जी, आप इसे पंखे की हवा में सुखा लीजिये, 3 दिन में ये केन्डी सूखकर तैयार हो जायेगी. माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर पहले 2 मिनिट माइक्रोवेव करें, इसके बाद चैक करके चला कर फिर से 2 मिनिट, और चैक करें, इस तरह बाद में 1 मिनिट करें और चैक करें, जैसे ही ये हल्की सी सख्त हो जायें माइक्रोवेव करना बंद करके इन्हैं थोड़ी हवा में रख दें, सूखनी चाहिये, टैस्ट के लिये पहले थोड़ी सी केन्डी करके देंखे.
निशा: प्रशांत जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: ईमान जी, हां, आप इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इसमें चीनी और मिलानी होगी, नहीं तो मुरब्बे के आंवले अच्छी तरह मीठे नहीं होंगे.
निशा: निशान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुजीत जी, हां, आप इसे गुड़ डालकर भी बना सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, कैन्डी सुखाना धूप के ऊपर निर्भर है, धूप अगर तीखी हो तो कैन्डी 2 दिन में ही सूख जायेंगी, धूप कम 3-4 दिन भी लग सकते हैं.
निशा: पंकज जी, गुड़ से भी आंवला केन्डी भी बिल्कुल चीनी से तैयार आंवला केन्डी की तरह ही बनेंगी. इसके लिए, आंवले को हल्का सा उबाल कर उनकी कली कर लीजिये, इसके बाद गुड़ को पिघला करके छानकर ये आंवला कलियां उसमें डाल दीजिये और 2 दिन तक डुबाकर रख लीजिये. इसके बाद आंवला कलिया निकाल कर उन्हें सुखा लीजिये, गुड़ की केन्डी तैयार हो जायेंगी.
Plz ye bataye ki bachi hui sweet syrup ka Kya kiya jaye.
Can we use it for some another p purpose? If yes, then for what?
Please reply
निशा: शैफाली जी, इसे गाढ़ा करके रख लीजिये और गर्मियों के मौसम में शरबत के रूप में यूज कीजिये, ये बहुत फायदेमन्द और तरावट देने वाला होता है. इसके अतिरिक्त आप इसे गाढ़ा करके और आंवला केन्डी बनाने या मुरब्बा बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: भाबेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीता जी, धूप में अधिक सूखने के कारण ऎसा हो जाता है. अब, तो इसमें कुछ नही किया जा सकता. अगली बार जब भी आप कैन्डी बनाएं, तो ध्यान रखें.
निशा: शेख जी, बची हुई चाशनी को गाढ़ा करके फिर से आंवला कैन्डी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. सूखी चीनी भी इसमें और मिलायें, तभी इसमें डाले गये आमला केन्डी मीठे होंगे.
Arti ajay Agra
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, केन्डी गीली रह जाने पर एसा हो सकता है, आप केन्डी को फिर से धूप में सूखने के लिये रख दीजिये, चिपचिपी न रहने पर इसमें थोड़ी पिसी चीनी मिलाकर कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, नमी वाली जगह पर न रखें.
निशा: आनंद जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: साधना जी, अगर केन्डी ज्यादा गीली रह जाय तो एसा हो सकता है.
निशा: मनोज जी, हां आप इसे फिर से काम में ला सकते हैं, लेकिन इसे गाढ़ा करके फिर से काम में लायें, और सूखी चीनी भी इसमें और मिलायें, तभी इसमें डाले गये आमला केन्डी मीठे होंगे.
निशा: हीर जी, आप आंवला कैन्डी की परत थाली में बिछाकर माइक्रोवेव में मीडियम तपमान पर 2 -3 मिनट 30 सेकेन्ड-30 सेकेन्ड के हिस्सों में 4-5 बार पलट पलट कर सुखा लीजिये, इसके बाद रूम के अन्दर खुले ही छोड़ दीजिये, खुश्क होने पर पिसी चीनी मिलाकर कन्टेनर में भर कर रख दीजिये.
Any work around to this?
निशा: नीता जी, आप इसे धूप में सूखने रख दीजिए.
निशा: राजहंस जी बहुत बहुत धन्यवाद.
1. कैंडी को कितने दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है और किसमे ज्यादा दिन तक ख़राब नही होगा
2. कैंडी बनाने के बाद जो चीनी का घोल (चासनी) बचा होता है उसमे हम फिर से आवला डुबाकर कैंडी बना सकते है
निशा: मदन जी, कैन्डी साल भर तक यूज कर सकते हैं. बची हुई चाशनी को गाढ़ा करके फिर से आंवला कैन्डी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: लोकेश जी, आंवलों के टुकड़ों को सुखाने के बाद इनमें पिसी हुई चीनी और काली मिर्च पाउडर मिला दीजिए.
निशा: लोकेश जी, सुखाना धूप के ऊपर निर्भर है, धूप अगर तीखी हो तो कैन्डी 2 दिन में ही सूख जायेंगी, धूप कम 3-4 दिन भी लग सकते हैं.
निशा: सतीश जी, धन्यवाद.
निशा: ज़ोया जी, धन्यवाद.
निशा: मुख्तार जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद.