आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy)

📅 30 दिसंबर 2009 👁 12.5 लाख बार देखी गई 💬 470 कमेंट ★ 3.2 (18655)


आंवला कैन्डी (Amla Candy) आंवले के मुरब्बे का सूखा प्रतिरूप ही है. बच्चे को आंवले का मुरब्बा खाना पसन्द नहीं आता लेकिन आंवला कैन्डी बड़े मजे से खाते हैं. आंवला में पाये जाने वाले अनेक गुण हैं, इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा निहित रहती है, आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी है, आंवले से पाचन और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसका आयुर्वेद औषधि में काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है. ये आपको तंदुरुस्त रहने में मदद करेगा.

आंवला अक्टूबर से जनवरी तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर, आंवले फ्राई या सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये.  आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवला मीठी चटनी, और आंवला कैन्डी इत्यादि, तो आइये आज हम आंवला की कैन्डी (Herbal Amla Candy) बनाकर तैयार करते हैं ये आंवला कैन्डी कभी भी खायी जा सकती है, आंवला कैन्डी (Amla Sweet Candy) मीठी या मसाले दार आप अपने स्वाद के अनुसार बनाकर तैयार कर लीजिये, तो आइये बनाना शुरू करते हैं आंवला कैन्डी. -Recipe for Amla Candy

Read - Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Candy

  • आंवला (Indian Gooseberry)  - 1 किग्रा (30 - 35)
  • चीनी - 700 ग्राम ( 3 1/2 कप)

विधि - How to prepare Amla Candy

आंवले को साफ पानी से धो लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी डालकर उबालने रखिये कि आंवला उसमें अच्छी तरह डुब सके.

उबलते पानी में आंवले डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवले उबलने दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और इन आमलों को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. आंवलों को ठंडे पानी में मत डालिये, पानी को पहले उबलने दीजिये तब आवंले डाले.

उबाले हुये आंवले को चलनी में डालकर पानी हटा दीजिये, ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से काट कर फांके अलग अलग कर लीजिये और गुठली निकाल कर फैंक दीजिये.

ये आंवले की कली किसी बड़े बर्तन में भरिये और 650 ग्राम चीनी ऊपर से भरकर रख दीजिये, बची हुई 50 ग्राम चीनी (आधा कप) का पाउडर बनाकर रख लीजिये.

दूसरे दिन आप देखेगे सारी चीनी का शरबत बन गया है, आंवले के ट्कड़े उस शरबत में तैर रहे हैं.  आप इस शरबत को चमचे से चला कर, ढककर रख दीजिये.

2-3 दिन बाद  यह आंवले के टुकड़े शरबत में तैरने के बजाय बर्तन के तले में  नीचे बैठ जायेंगे नहीं रहे हैं.  चीनी आंवले के अन्दर पर्याप्त मात्रा में भर चूकी है और वह भारी होकर नीचे तले में चले गये हैं.

अब इस शरबत को चलनी से छान कर अलग कर दीजिये और चलनी में आंवले के टुकड़े रह जायेंगे, पूरी तरह से आंवले से शरबत निकल जाय तब इन टुकड़ों को थाली में डाल कर धूप में सुखा लीजिये.

इन सूखे हुये आंवले के टुकड़ों में चीनी का पाउडर मिलाइये.  लीजिये ये आंवला कैन्डी (Amla Candy)  तैयार हो गई है़, यह कैन्डी आप कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और रोजाना 6-7 टुकड़े खाइये, यह स्वाद में तो अच्छी है ही आपकी सेहत के लिये बड़ी फायदे मन्द हैं.

मसालेदार आंवला कैन्डी
आंवला कैन्डी को मसालेदार (Spicy Amla Candy) बनाने के लिये आप सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. जिन्हें एकदम मीठा पसंद नहीं हो तो वे चटपटी आमला कैन्डी (Spicy Amla Candy) खा सकते हैं

आंवले का शर्बत (Amla Sharbat)

आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके आने वाले गर्मियों के मोसम में ठंडा आंवले का शरबत बना कर पीजिये. शरबत को गाड़ा करने के लिये इस शरबत को गैस फ्लेम पर पकने रख दीजिये जब ये शरबत गाड़ा दिखाई देने लगे, शरबत को ठंडा कीजिये और छान कर किसी कांच या प्लास्टिक के एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इसका शरबत का स्वाद आंवले का विशिष्ट फ्लेवर लिये हुये होता है. जो आंवले का मुरब्बा या चटनी पसंद करते हैं उन्हें यह शरबत पसंद आयेगा

Amla Candy Recipe – How to make dry Amla Candy Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (18655 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (470)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sushil bawa
thanks for recipeamla candy that ,s very tasty and very easy to make

निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sunita
Nisha ji Maine amla candy try ki bt wo geeli reh gae. Maine use do din dhoop me sukhaya tha pr usme cheeni ka moisture reh gya.

निशा: सुनीता जी, आप उसे थोड़े दिन और धूप में सुखा लीजिए, बाद में यह ठीक हो जाएंगी.
keshav garg
can we use jaggery instead of plain sugar

निशा: केशव जी, यह चीनी की ही अच्छी बनती है.
kishor dhingra
Thanking you very much nisha ji

निशा: किशोर जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
usha
Aawla candy 10kilo bnane ke liye sugar bahot lg jati hai fir uska use kaise kre ,,, 2_2kilo kr ke bnaye aour wo hi chashni use kr sakte hai kya
निशा: ऊषा जी, आप सही कह रही है कि चीनी अधिक लग जाती है, आप उस बची हुई चाशनी में आंवले केन्डी डालेंगी तब वह मीठी नहीं होगी, आप इस चाशनी को गाढ़ा करके आंवला केन्डी इसमें डाल सकती हैं, तो इस तरह बना कर देखें और बतायें कि आंवला केन्डी कैसी बनी.
Sarita
Nish Jee amla ka churn ghar me kaise bnaya jata hai
निशा: सरिता जी, आंवले का पाउडर सूखे आंवले को पीस कर बनाया जाता हे.
RadheyRaman Srivastava
Awale candi
Rohit vishwakarma
For give me best knowledge thanks. marvellous tasty and healthy .raciepe

निशा: रोहित जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Khushbu singh
Thank you the recepie of Amla candy.

निशा: खुश्बू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Aradhana soni
आंवला कैंडी के बचे हुए शरबत को मुरब्बे में उपयोग कर सकते हे क्या

निशा: आराधना जी, हां आप इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इसमें चीनी और मिलानी होगी, नहीं तो मुरब्बे के आंवले अच्छी तरह मीठे नहीं होंगे.
sangita patel
hiiii
i am sangita maine pichhle hafte hi candy bnai thi jiskii sabne itni tarif ki kya batau thanks so much.
mujhe ye bataye ki me ye chasni petha ya tuti futi frooti bnane me use kr sakti hu kya plz reply ji

निशा: संगीता जी, चाशनी में आंवले का स्वाद आ जाता है, इसलिये इसे पेठा और टूटी फ्रूटी बनाने में यूज न करें, इसे गाढ़ा करके रख लीजिये और गर्मियों के मौसम में शरबत के रूप में यूज कीजिये, ये बहुत फायदेमन्द और तरी देने वाला होता है, अभी ठंडे मौसम में गरम पानी के साथ मिलाकर चाय के रूप में लिया जा सकता है.
jyoti
Dear Nisha ji,
aapne bohot accha tarika bataya aavla candy banane ka... leki bacha huaa sharbat jyada din nahi rehta...use ham garmi me nahi use kar sakte...toh koi tarika hain kya use long long dino ke liye bachane ka ..taki weaste na ho...
निशा: ज्योति जी, केन्डी से बचे हुये शरबत को स्टील के बर्तन में डालकर गैस पर रखें और उसे शहद जैसा गाढ़ा होने तक पकायें, ये गाढ़ा होने पर बिना फ्रिज के भी गरमियों तक अच्छा बना रहेगा, और ये बात हमने रेसिपी में भी लिखी है.
dayanand yadav
maine amle ka murabba banaya hai jisme chashani bach gayi hai ,to kya is chasni se amla candy bana sakte hain?
please peply soon........

निशा: दयानंद जी, चाशानी में आंवला डाल कर केन्डी बनायेंगी तब केन्डी पूरी तरह मीठी नहीं होगी, केन्डी को मीठा करने के लिये उसमें चीनी और मिलानी होगी.
Monica
Hello Nishaji, Amla Candies banne ke badh Candies
halqi karvi lag rahi hai. How to overcome this karwahat.
निशा: मोनिका जी, केन्डी के ऊपर से चीनी पाउडर डालकर मिला दीजिये.
संजय कुमार
निशी जी बहुत अच्छी रेसिपी है। मै खुद ट्राय कर रहा हूँ। दो दिन होगये धुप मे सुखाकर आज खाकर देखा फिकी लग रही है। अभी पावडर डालता हु शुगर का। धन्यवाद

निशा: संजय जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Chandrika sunder
Can this amla candy be prepared with jaggery? I am a great fan of urs madam..ur recipees r so simple at d same time delicious..u make onion ..garlic free gravies which i relish..may God bless u with more and more ideas to serve d people!! Thank u mam..

निशा: चंद्रिका जी, आप गुड़ से भी बना सकती हैं. आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Ashwini
tnx 2 gv me recepie 4 amala candy. i lk it.

निशा: अश्विनी जी, रैसिपी पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
jyoti yadav
Nisha Di aamla candy sugar pani se nikalne ke bad kitna sukhana hai dhoop mi Or kitne dino tk ise rakh sakte hi

निशा: ज्योति जी, कैन्डी को सुखाना धूप के ऊपर निर्भर है. धूप अगर तेज हो, तो कैन्डी 2 दिन में ही सूख जाएंगी, कम धूप में 3 से 4 दिन भी लग सकते हैं.
l nirmala
Salty amla candy recipe I want

निशा: निर्मला जी, सूखी कैन्डी में पिसी हुई चीनी के साथ एक छोटी चम्मच काला नमक, आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर मिलाइये. आपको एक्दम मीठा पसंद न हो, तो चटपटी आंवला कैन्डी खा सकती है
narinder
madam ji: amla candy ban Jane ke baad kitne time tak kharaab nahi hoge
madhu priya
Kya aamla ke buchwy hue chasani ko murabba banabey Mein use Kr sqktey hai

निशा: मधु जी, बिलकुल कर सकते हैं.
Narinder
Nisha madam ji: amla candy ke liya sugar sharbat 3rd day kharaab ho ja ta hai kya amla ko sharbat me dalne se pehle sharbat ko boil kar sakte hai taa ke sharbat kharaab na ho
निशा: नरिन्दर जी, आप आंवला केन्डी को शरबत में 2 दिन ही रहने दीजिये, 2 दिन में ही उसमें चीनी अन्दर तक चली जाती है, और आप चाहें तो दूसरे दिन उसमें हल्का उबाल लेकर बापस रख दें और तीसरे दिन उसे निकाल कर सुखायें, अपने अनुभव यहां अवाय शेयर करें.
omkar petkar
Avale ko ubalana hai ya uslo waff deni hai

निशा: ओमकार जी, आंवलों को उबलते पानी में डालना है और फिर से उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक आंवलों को पकाना है. इसके बाद, गैस बंद करके आंवलों को 5 मिनिट ढककर रखना है, डिटेल जानकारी के लिये आप रेसिपी को पढ़े और उसका वीडियो देखें.
narinder
madlam ji : amla candy ke liya amla ubal ne baad sugar daal di 3rd day chasni me jhaag ban gaye jaisa chasni kharaab ho gai ho kya kare
निशा: नरिन्दर जी, आंवले के टुकड़े छान कर निकाल कर सूखने के लिये रख दीजिये और शरबत को पकाकर गाढ़ा कर लीजिये, जिसका शरबत बनाकर यूज कर सकते हैं.
Raghvendra Pandey
ये रैसिपी कमाल की हैं। थैंक्यू निशा जी

निशा: राघवेन्द्र जी, आपका भी धन्यवाद.
sajid noor
Nishaji Amla Dry candy HONEY m Banae ki vidhi Batae
Thank you
Gurwinder kaur
Nisha di ap jo b bnana btatay ho bhtt acha hota...or easy b...thnx di...stay blessed

निशा: गुरविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sunny kumar
Nice I love amla candy

निशा: सनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jitendra wagh
nishji mene aapki amla candy resipi deki lekin aap muje plage amala supari jo kali or chawist hoti he kaise banan please bataw nishaji sabjan janan chahte he
Sabi
KyA Amla candy sugar ke patient Kha sakte hain