बैगन का भरता - Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta

बैगन का भरता (bengan bhurta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बनाना भी बहुत आसान है. कुछ लोग बैंगन पसन्द नहीं करते फिर भी बैंगन का भर्ता (bengan bhurta) तो उन्हें पसन्द आता ही है. चलें फिर बैगन का भरता बनाने.
Read: Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengan Bharta
- बैगन - 2 (500 ग्राम)
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- टमाटर - 2-3 ( बारीक कटे हुये )
- मटर — आधा कप ( छिली हुई )यदि आप चाहें तो
- हरी मिर्च - 1 या 2 ( बारीक काटी हुई )
- अदरक — एक इंच का ट्कड़ा ( बारीक काटा हुआ )
- हींग —1- 2 पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुया )
विधि - How to make Bengan Bharta
बैगन को धो लीजिये. उसमें 3 - 4 जगह चाकू से छेद करके उसे भूनने रख दें. यदि आपके पास माइक्रोवेव है तो बैगन को माइक्रोवेव में भून लीजिये ( 6-7 मिनिट में भुन जाता है.) भुनने के बाद यह एक दम नरम हो जाता है. आप बैगन को गैस पर भी भून सकते हैं ( गैस पर बैगन रखे और वह 2 मिनिट में गैस की तरफ भुन जायेगा तो दूसरी तरफ घुमा दें, इसी तरह चारों तरफ घुमा कर बैगन को भून लें ). भुने हुये बैगन को एक प्लेट में रखें और ठंडा होने पर छील लीजिये और चाकू से काट लीजिये.
मटर को उबाल कर रख लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये थोड़ा सा भूनिये, इस मसाले में टमाटर डाल कर मिला दीजिये, ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये. ढक्कन खोलिये, टमाटर नरम हो गये हैं, अब टमाटरों को चमचे से चलाते हुये, जब तक भूनें कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.
इस मसाले में बैगन और मटर मिला दीजिये, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये. चमचे की सहायता से 2 - 3 मिनिट तक चलाते हुये पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. बैगन का भरता तैयार है.
बैगन के भर्ते को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी के ऊपर हरे धनिये को डाल कर सजाइये. गरमा गरम बैगन का भर्ता, पराठा, चपाती या नान किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
यदि आप प्याज पसन्द करते हैं
तो एक प्याज बारीक काटें और जीरा भुनने के बाद प्याज को ब्राउन होने तक भूनें और इसके ऊपर दिये गये तरीके से भरता तैयार करलें.
Baigan Bharta Recipe video in Hindi
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
as i live in delhi far from my family and alone, earliear i had no idea, how to cook but now i can say i am a good in that. whenever i face any problem or i wanna try some thing new i visit your site and found it very usefull.Thanks from all boys who live alone and cook by self.
निशा: गौरव, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks Mam: It's very delicious to make & have.. thanks once again
निशा: अंजू अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: निर्मल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंजेल, सब्जियां कई प्रकार से बनाई जाती है, बैगन उबाल कर भी बनाये जा सकते हैं, लेकिन बैगन को बिना उबाले डायरेक्ट सब्जी आसानी से बनाया जा सकता है, बैंगन बहुत जल्द कुक हो जाते हैं.
answer me soon...
निशा: मोनिका, बैगन को धीमी गैस के ऊपर रखकर घुमा घुमा कर भूना जा सकता है.
but hame bharate me sabhi samagri ko bhun kar dalana hai to ham tamater ko kaise bhune
.
निशा: नेहा, मसाला भुनने के बाद, टमाटर भी उसी मसाले में भूनने हैं, रैसिपी में यह दिया हुआ है.
निशा: निखिल, आपके सवाल एकदम सही हैं, प्रोब्लम सोल्ब कर दी है, धन्यवाद.
निशा: निशान्त, हम बर्गर की रैसिपी जल्दी ही लिखने की कोशिश करेंगे.
apki sabhi recipe bahut acchi hai...its very easy to prepare an d very rich in test.
Pls advise me how to prepare vanilla cake.
Regards,
deepika
निशा: मीनाक्षी, बैगन में तेल लगे चाकू से हल्का सा कट लगाइये और माइक्रोवेव में रखकर माइक्रोवेव को 6 मिनिट के लिये सैट करके चालू कर दीजिये, अगर बैगन मुलायम नहीं हुआ तो 2 मिनिट के लिये और लगा दीजिये.
निशा: कंचन, बैगन के भर्ते के लिये बड़े वाले गोल, गहरे कलर के बैगन अच्छे रहते हैं.
Regards
निशा: रचना, आप ये रैसिपी नैट पर ही पढ़ सकती है, बुक में नहीं हैं.