बैगन का भरता - Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta

📅 12 अक्टूबर 2007 👁 6.3 लाख बार देखी गई 💬 143 कमेंट ★ 3.2 (10692)

image

बैगन का भरता (bengan bhurta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बनाना भी बहुत आसान है. कुछ लोग बैंगन पसन्द नहीं करते फिर भी बैंगन का भर्ता (bengan bhurta) तो उन्हें पसन्द आता ही है. चलें फिर बैगन का भरता बनाने.

Read: Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengan Bharta

  • बैगन  - 2  (500 ग्राम)
  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • टमाटर - 2-3 ( बारीक कटे हुये )
  • मटर — आधा कप ( छिली हुई )यदि आप चाहें तो
  • हरी मिर्च - 1 या 2 ( बारीक काटी हुई )
  • अदरक — एक इंच का ट्कड़ा ( बारीक काटा हुआ )
  • हींग —1- 2 पिंच
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुया )

विधि - How to make Bengan Bharta

बैगन को धो लीजिये. उसमें 3 - 4 जगह चाकू से छेद करके उसे भूनने रख दें. यदि आपके पास माइक्रोवेव है तो बैगन को माइक्रोवेव में भून लीजिये ( 6-7 मिनिट में भुन जाता है.) भुनने के बाद यह एक दम नरम हो जाता है. आप बैगन को गैस पर भी भून सकते हैं ( गैस पर बैगन रखे और वह 2 मिनिट में गैस की तरफ भुन जायेगा तो दूसरी तरफ घुमा दें, इसी तरह चारों तरफ घुमा कर बैगन को भून लें ). भुने हुये बैगन को एक प्लेट में रखें और ठंडा होने पर छील लीजिये और चाकू से काट लीजिये.

मटर को उबाल कर रख लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये थोड़ा सा भूनिये, इस मसाले में टमाटर डाल कर मिला दीजिये, ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये.  ढक्कन खोलिये, टमाटर नरम हो गये हैं, अब टमाटरों को चमचे से चलाते हुये, जब तक भूनें कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.

इस मसाले में बैगन और मटर मिला दीजिये, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये. चमचे की सहायता से 2 - 3 मिनिट तक चलाते हुये पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. बैगन का भरता तैयार है.

बैगन के भर्ते को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी के ऊपर हरे धनिये को डाल कर सजाइये.  गरमा गरम बैगन का भर्ता, पराठा, चपाती या नान किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.


यदि आप प्याज पसन्द करते हैं

तो एक प्याज बारीक काटें और जीरा भुनने के बाद प्याज को ब्राउन होने तक भूनें और इसके ऊपर दिये गये तरीके से भरता तैयार करलें.

Baigan Bharta Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (10692 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (143)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sunil
Nice
Maithily Saran Gupta
Sunil जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Urvashi
Your Recipe for make bangan ka Bharta is very nice and easy
NishaMadhulika
Urvashi जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मंजू
बैंगन भुनने के बाद उसमें कीड़ा दिखने पर क्या पूरा बैंगन फेंक देना चाहिए या फिर कीड़ा वाला portion निकाल कर फेंक दें।
निशा: मंजू जी, कीड़े वाला भाग एक एक इंच चारों ओर से ज्यादा करते हुये बैंगन निकाल दें और बचा हुआ बैगन बना सकते हैं.

Mannu Butola
how to made began ka bharta

निशा: मन्नू जी, आप इस रेसिपी को फोलो करें साथ ही इसका विडियो भी जरूर देखें. आप बहुत अच्छे से रेसिपी बनाएंगे.
Prince
Mam.. Aapki sbhi recipy bhot achhi hoti h... Hmesa helpfull hoti h

निशा: प्रिंस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rash
Thanks Mam... You made our day.....

निशा: रश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Awanish singh
Very nice test

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
arnianil
Mam bharta me lahsun dalne se iska taste kayi guna badh jata hai

निशा: आप अपने स्वादानुसर जो पसंद करते हैं उसे उपयोग कर सकते हैं. धन्यवाद.
ayush
kya list mein se koi bhi cheez kaam ho toh nahi ho sakta
निशा: आयुष जी, सब्जी में मेन मसाला नमक होता है, अब बाकी चीजों में से कोई भी चीज नहीं है तो सब्जी तो बनेगी,भर्ता बन जायेगा.
Shalini kumar
Hello mam
Microwave or gas par baigan ka ek jaisa hi taste rhata h kya?
Q ki gas bhun ne pr to bhut accha taste ata h baingan ka or microwave me kesa taste hota h

निशा: शालिनि जी, स्वाद में थोडा़ फर्क तो रहता ही है. जैसे चुल्हे पर और गैस पर खाना बनाने में स्वाद का फर्क आता है ये बिलकुल वैसा ही है, पर दोनों ही अपनी अपनी जगह स्वादिष्ट होते हैं.
Neerajrohilla
Aapne isme pyaj nhi dala...kyo

निशा: नीरज जी, मैं प्याज उपयोग नहीं करती लेकिन अगर आप चाहे तो डाल सकते हैं.
firoj
Bhot achi recipe hai apki good

निशा: फिरोज़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gaurav Dwivedi
tnxxx Nisa ji

निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Prashant Wagh
Awesome Recipe ever.This is my favorite recipe. You are my favorite Youtuber ever.

निशा: प्रशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anil
Mam kya is recipe main pyaaj nahi daal sakte ???

निशा: अनिल जी, डाल सकते हैं.
Archana
Mater ki jGh. Tamater dal sakte h

निशा: अर्चना जी, मटर ना हो, तो मत डालिए. टमाटर डालकर ही भर्ता बनाया गया है.
Yashwant
It is very tasty!,,,,,,,

निशा: यशवंत जी, धन्यवाद.
pinky
Nisha ji kafi girls h jinke pass net available nhi h ya h to hamesa ni rhta isliye aap apni books chapwa lijiye Aur puri India me available krawa digiye please...............

निशा: पिंकी जी, मैं इस विषय पर विचार करूंगी.
ऊषा बृजवासी
बहुत बहुत धन्यवाद

निशा: ऊषा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
rekha
Baigan se jale ki badbu as rhi h ...
Kya Kari
Maine gas per bhuna tha

निशा: रेखा जी, बहुत हल्की सी जले की स्मैल तो रहती है, अगर ज़्यादा आ रही है, तो आपका बैंगन ज़्यादा भुन गया है. इसे धीमी आंच पर ही हल्का नरम होने तक भूना जाता है.
alveena
Agar baingan me keeda ho to...kya fir bhi keeda hatakar or fir barta bana sakte hai...??ek keede se kya pura baingan kharaab ho IATA hai..??
निशा: अलवीना जी, खराब हिस्से को थोड़ा ज्यादा हटाकर बैंगल यूज कर सकते हैं.
Beena Agarwal
Nisha Ji aap bahut acchi recipie bhejti thanks

निशा: बीना जी, धन्यवाद.
Amar shuka
इसमे उबले हुए आलू भी मैश कर मिलाये जा सकते हैं

निशा: अमर जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
neelima
Hello nisha ji... I just want to say, thank you :).... mene ye pehle bhi kayi recipes pe kaha hai, bt har recipe k baad apko thank you bolne ka mann karta hai, we love you mam :)

निशा: नीलिमा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारा प्यार.
Kavita solanki
Bina Hing or jeere k alwa r kese fry kr sakte h bhurte ko

निशा: कविता जी, आप अपनी पसन्द के अनुसार प्याज या लहसन डाल कर इसे बना सकते हैं.
sunil
Nisha g mujhe non-vege ki recepies bta dijiye please....?

निशा: सुनील जी, माफ कीजिएगा, यह वेजीटेरियन रैसिपीज़ की वेबसाईट है. हम नॉन वेज डिश नही बनाते.
sakshi
Nyc company

निशा: सा़क्षी जी, धन्यवाद.
kunal
Really so yummy to eat...

निशा: कुनाल जी, धन्यवाद.
Amit
Dear madam,
If we want to add onion In it, but if we want onion to hold its rawness and taste, when we should add them in masala. Or did we fry them separate and then add in the end
Regards
A l.p.

निशा: अमित जी, प्याज को जीरा भुनने के बाद कड़ाई में डालिए और बिल्कुल हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए और इसके बाद ऊपर दिए गए तरीके से भरता तैयार कर लीजिए.
geetanjali
Nisha ji microwave me bengan kaise bhunate h..
निशा: गीतान्जली जी, बैंगल में चाकू को अन्दर डालकर उसमें हल्का सा कट लगा दीजिये, चाकू की सहायता से थोड़ी हींग डाल दीजिये और बैगन को माइक्रोवेव में 2 मिनिट इसके बाद 1-1 मिनिय़ करके माइक्रोवेव करके नरम होने तक भून लीजिये.