बैगन का भरता - Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta

बैगन का भरता (bengan bhurta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बनाना भी बहुत आसान है. कुछ लोग बैंगन पसन्द नहीं करते फिर भी बैंगन का भर्ता (bengan bhurta) तो उन्हें पसन्द आता ही है. चलें फिर बैगन का भरता बनाने.
Read: Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengan Bharta
- बैगन - 2 (500 ग्राम)
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- टमाटर - 2-3 ( बारीक कटे हुये )
- मटर — आधा कप ( छिली हुई )यदि आप चाहें तो
- हरी मिर्च - 1 या 2 ( बारीक काटी हुई )
- अदरक — एक इंच का ट्कड़ा ( बारीक काटा हुआ )
- हींग —1- 2 पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुया )
विधि - How to make Bengan Bharta
बैगन को धो लीजिये. उसमें 3 - 4 जगह चाकू से छेद करके उसे भूनने रख दें. यदि आपके पास माइक्रोवेव है तो बैगन को माइक्रोवेव में भून लीजिये ( 6-7 मिनिट में भुन जाता है.) भुनने के बाद यह एक दम नरम हो जाता है. आप बैगन को गैस पर भी भून सकते हैं ( गैस पर बैगन रखे और वह 2 मिनिट में गैस की तरफ भुन जायेगा तो दूसरी तरफ घुमा दें, इसी तरह चारों तरफ घुमा कर बैगन को भून लें ). भुने हुये बैगन को एक प्लेट में रखें और ठंडा होने पर छील लीजिये और चाकू से काट लीजिये.
मटर को उबाल कर रख लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये थोड़ा सा भूनिये, इस मसाले में टमाटर डाल कर मिला दीजिये, ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये. ढक्कन खोलिये, टमाटर नरम हो गये हैं, अब टमाटरों को चमचे से चलाते हुये, जब तक भूनें कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.
इस मसाले में बैगन और मटर मिला दीजिये, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये. चमचे की सहायता से 2 - 3 मिनिट तक चलाते हुये पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. बैगन का भरता तैयार है.
बैगन के भर्ते को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी के ऊपर हरे धनिये को डाल कर सजाइये. गरमा गरम बैगन का भर्ता, पराठा, चपाती या नान किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
यदि आप प्याज पसन्द करते हैं
तो एक प्याज बारीक काटें और जीरा भुनने के बाद प्याज को ब्राउन होने तक भूनें और इसके ऊपर दिये गये तरीके से भरता तैयार करलें.
Baigan Bharta Recipe video in Hindi
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I like ur all recipes nisha ji,its awesome
Microwave ka temprature kitna hona chahiay. Kitni der k liy
Madam mera baigan avon mein thik se naram nhi ho rha kacha-2 sa reh jata hai..
निशा: लवली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Really help full for me to surprise to my wife
Thanks
निशा: राशिका जी, इसमें केश्योनट पेस्ट नहीं डाला जाता है. इसे ग्रेवी बनाने के लिये ही यूज किया जाता है.
निशा: राशिका जी, जिन्जर पेस्ट, गार्लिक या ओनियन जो आप पसन्द करें डालकर भर्ता बना सकती हैं.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद, और प्यार.
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूमा जी, बैगन को उबालने के वजाय उसे छील कर काट कर, भर्ता की तरह बना लीजिये, बड़ी आसानी से अच्छी सब्जी बन जाती है.
निशा: धर्मेश जी, भुर्ता अवश्य ही अच्छा बना होगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya ham bharte maggie masala-e-magic daal sakte he?
निशा: तनु जी हां बैगन भर्ता में मसाले आप अपनी पसन्द से डाल सकती हैं.
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.