बैगन का भरता - Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta

बैगन का भरता (bengan bhurta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बनाना भी बहुत आसान है. कुछ लोग बैंगन पसन्द नहीं करते फिर भी बैंगन का भर्ता (bengan bhurta) तो उन्हें पसन्द आता ही है. चलें फिर बैगन का भरता बनाने.
Read: Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengan Bharta
- बैगन - 2 (500 ग्राम)
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- टमाटर - 2-3 ( बारीक कटे हुये )
- मटर — आधा कप ( छिली हुई )यदि आप चाहें तो
- हरी मिर्च - 1 या 2 ( बारीक काटी हुई )
- अदरक — एक इंच का ट्कड़ा ( बारीक काटा हुआ )
- हींग —1- 2 पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुया )
विधि - How to make Bengan Bharta
बैगन को धो लीजिये. उसमें 3 - 4 जगह चाकू से छेद करके उसे भूनने रख दें. यदि आपके पास माइक्रोवेव है तो बैगन को माइक्रोवेव में भून लीजिये ( 6-7 मिनिट में भुन जाता है.) भुनने के बाद यह एक दम नरम हो जाता है. आप बैगन को गैस पर भी भून सकते हैं ( गैस पर बैगन रखे और वह 2 मिनिट में गैस की तरफ भुन जायेगा तो दूसरी तरफ घुमा दें, इसी तरह चारों तरफ घुमा कर बैगन को भून लें ). भुने हुये बैगन को एक प्लेट में रखें और ठंडा होने पर छील लीजिये और चाकू से काट लीजिये.
मटर को उबाल कर रख लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये थोड़ा सा भूनिये, इस मसाले में टमाटर डाल कर मिला दीजिये, ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये. ढक्कन खोलिये, टमाटर नरम हो गये हैं, अब टमाटरों को चमचे से चलाते हुये, जब तक भूनें कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.
इस मसाले में बैगन और मटर मिला दीजिये, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये. चमचे की सहायता से 2 - 3 मिनिट तक चलाते हुये पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. बैगन का भरता तैयार है.
बैगन के भर्ते को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी के ऊपर हरे धनिये को डाल कर सजाइये. गरमा गरम बैगन का भर्ता, पराठा, चपाती या नान किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
यदि आप प्याज पसन्द करते हैं
तो एक प्याज बारीक काटें और जीरा भुनने के बाद प्याज को ब्राउन होने तक भूनें और इसके ऊपर दिये गये तरीके से भरता तैयार करलें.
Baigan Bharta Recipe video in Hindi
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योति जी, ये सब्जी तो है, इसे सब्जी के रूप में ही यूज किया जाता है.
N m really thankful to u as wo recipes bohot kam samay me itni tasty banti hain jisse main apne bsy schedule me b unhe follow kar leti hu ..
Thanku very very much. . Nisha ji
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, इसकी आवश्यकता नहीं होती
निशा: चेतन जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: सबिहा जी, बैंगन का भरता बिना आलू के ही बनाया जाता है लेकिन आप आलू पसन्द करती है तब इसमें आप उबाले हुये आलू मिलाकर बनायें भरता अच्छा बनेगा.
निशा: ललिता जी, भर्ता बनाने के लिये बैगन को भूनना होता है, इसलिये बैगन बड़े आकार का ही लेते हैं, आप चाहें तो छोटे बैगन को भून कर भर्ता बना लीजिये, अच्छा बनेगा.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंद्रमोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रद्धा जी, बना सकते हैं.
Thank you so much.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz reply soon.
निशा: माही जी,बैंगन को भून कर बनाया हुआ भर्ता ज्यादा स्वादिष्ट होता है.
निशा: समीर जी, आप स्वादानुसार इसका उपयोग कर सकते हैं.
निशा: सदानंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभा जी, आप इस लिंक पर जाकर क्रीम व्हिप करने की विधि देख सकती हैं.
Mujhe puchna tha ki kya microwave mein aata bhunta h aur bhunta h to kaise?
निशा: रोशन जी, हरे मटर ही डालने हैं और उसे पिसने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एकता जी, , बैगन में चाकू से 3-4 जगह चाकू अन्दर डालकर गोचा लगा लीजिये और गोचे में थोड़ा सा तेल और हींग डाल सकते हैं, बैगन को माइक्रोवेव सेफ प्याले में रखिये और चारों तरफ सोफ्ट होने तक भून लीजिये.
निशा: फातिमा जी, बैगन का भरता इसी प्रकार से बनता है, लेकिन अगर आप बैगन को छील कर और काटकर, मटर डाल कर बनायें, ये सब्जी भी दिखने में बैगन के भरते जैसी और स्वादिष्ट बनती है.
निशा: आप रेसिपी को अच्छे से बना लेंगी, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.
Every receive of your site is toooooo yummy. My husband appreciateevery dish which is made by me with the help of your site. This bharta one of my favourite ...
Thanx..Nisha ji. For making a new world for pure vegetarian..
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Best recipies....bng a medico i hardly knew cooking...but thru ur blog i learned a lot...best cooking site....my cookery guru
निशा: डा. जिग्यासा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hum baingan ko raat ko bhula kar rakh sakte hai n morning me bnane k liye
निशा: सोनल जी, एसा किया जा सकता है.
Baigan bharta tips
Kya hum baugan ko cooker mai b ubal sakte hai ?
निशा: शिखा जी, बैगन को भूनकर ही भरता बनता है, इसका स्वाद एकदम अलग होता है,