बैगन का भरता - Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta

बैगन का भरता (bengan bhurta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बनाना भी बहुत आसान है. कुछ लोग बैंगन पसन्द नहीं करते फिर भी बैंगन का भर्ता (bengan bhurta) तो उन्हें पसन्द आता ही है. चलें फिर बैगन का भरता बनाने.
Read: Baigan Bharta Recipe - How To Make Baigan Bharta
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengan Bharta
- बैगन - 2 (500 ग्राम)
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- टमाटर - 2-3 ( बारीक कटे हुये )
- मटर — आधा कप ( छिली हुई )यदि आप चाहें तो
- हरी मिर्च - 1 या 2 ( बारीक काटी हुई )
- अदरक — एक इंच का ट्कड़ा ( बारीक काटा हुआ )
- हींग —1- 2 पिंच
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर— एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुया )
विधि - How to make Bengan Bharta
बैगन को धो लीजिये. उसमें 3 - 4 जगह चाकू से छेद करके उसे भूनने रख दें. यदि आपके पास माइक्रोवेव है तो बैगन को माइक्रोवेव में भून लीजिये ( 6-7 मिनिट में भुन जाता है.) भुनने के बाद यह एक दम नरम हो जाता है. आप बैगन को गैस पर भी भून सकते हैं ( गैस पर बैगन रखे और वह 2 मिनिट में गैस की तरफ भुन जायेगा तो दूसरी तरफ घुमा दें, इसी तरह चारों तरफ घुमा कर बैगन को भून लें ). भुने हुये बैगन को एक प्लेट में रखें और ठंडा होने पर छील लीजिये और चाकू से काट लीजिये.
मटर को उबाल कर रख लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये थोड़ा सा भूनिये, इस मसाले में टमाटर डाल कर मिला दीजिये, ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये. ढक्कन खोलिये, टमाटर नरम हो गये हैं, अब टमाटरों को चमचे से चलाते हुये, जब तक भूनें कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.
इस मसाले में बैगन और मटर मिला दीजिये, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये. चमचे की सहायता से 2 - 3 मिनिट तक चलाते हुये पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. बैगन का भरता तैयार है.
बैगन के भर्ते को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी के ऊपर हरे धनिये को डाल कर सजाइये. गरमा गरम बैगन का भर्ता, पराठा, चपाती या नान किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
यदि आप प्याज पसन्द करते हैं
तो एक प्याज बारीक काटें और जीरा भुनने के बाद प्याज को ब्राउन होने तक भूनें और इसके ऊपर दिये गये तरीके से भरता तैयार करलें.
Baigan Bharta Recipe video in Hindi
कमेंट (143)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सिड जी, आपको ओनियन पसन्द है, अवश्य डालिये, जीरा भूनने के बाद 1 प्याज बारीक काटें, डालकर हल्की गुलाबी होने तक सेकं लीजिये और भर्ता बनाइये बहुत अच्छा भरता बन कर तैयार होगा.
निशा: जाकिया जी, वेबसाइट पर गुलाब का शर्बत की रेसिपी है, सर्च बटन पर गुलाब शर्बत लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: राजश्री जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर कई तरह के पिज्जा बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू, बैगन को छील कर काट कर, भुर्ता बनाया जा सकता है, लेकिन दोंनो के स्वाद अलग रहते हैं.
निशा: रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी हां अवश्य बन सकता है.
mujhe aapki recipes bhot achchi lagti he .
mene gajar ka achar banaya he . aapne jo vidhi batai thi uske anusaar .aur achar bhot achcha bana he..
me aapko tahe dil se ..thank you kehna chahti hu nisha ji
Thank you
निशा: सिप्पी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thankss..kya hum ph.par bat kar sakte hain???
nisha ji
mera ek sawal he ..dehko nisha ji mera began ka bharta khane ka man to karta he ..per mujhe dar lagta he kahi bhunte waqt ..ander kida ka sik jay... chahe kitna bhi achcha began kyo na ho per mujhe der lagta he...
निशा: सिप्पी जी आप सही कह रही हैं एसा हो सकता है, बैंगन अच्छे भी होते है एसा भी होता है, अब सब्जी की क्वालिटी काफी सुधरती जा रही है. हिम्मत से अच्छा बैगन लेकर भूनिये और जब आप उसे खोलेंगी तो अगर वह अन्दर खराब है तो भूनने के बाद पता लग जाता है, उसे फैंक दीजिये, अच्छा है तो बना लीजिये.
please answer me
निशा: हिमांशु, बैगन के भर्ता बनाने के लिये बैगन (brinjal) तो लेना ही होगा.
plz mujhe btaye ki baigan ko microwave kaise bhunte hain? kisi safe bowl mein rakhkr ya kisi aur tarike se?
निशा: रुपाली जी, बैगन में चाकू से 3-4 जगह चाकू अन्दर डालकर गोचा लगा लीजिये और अन गोचे में थोड़ा सा तेल और हींग डाल सकते हैं या लहसन खाते हैं लहसन रख सक्ते हैं, बैगन को माइक्रोवेव सेफ प्याले में रखिये और चारों तरफ सोफ्ट होने तक भून लीजिये.
निशा: नेहा जी, भुर्ता बैगन को भून कर अच्छा बनता है, अगर आप भून कर नहीं बनाना चाह्ते तो बैंगन को छील कर, सारे मसाले भुरते वाले डालकर बनाइये इस तरह भी अच्छी सब्जी बनकर तैयार होती है.
har recipe he apke pas.
you r greate.
निशा: वीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशु जी, मेरा काम आपके काम आ रहा है, ये मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
baingan may kya insects nahi hote andar single bhunne woh b bina check kare kaise khaye ?????
plz reply kijiyega
kya baigan ka bharta banane ke liye baigan ko boil kr sakte hai.?
निशा: हरीष, बैंगन को बोइल नहीं करते, भुर्ता बनाने के लिये बैंगन को भूनते हैं.
Reply ke liye thank you.
Babli
Nisha Ji Main apki bahut recipes dekhi hain lekin aap kabhi bhi pyaz ka use kyon nahi karti hain?
निशा: बबली, हमारे यहां बिना प्याज के ही खाना बनता है, और बिना प्याज के खाना स्वादिष्ट बनता है, अगर आप प्याज पसन्द करती हैं तो आप प्याज का यूज कर सकती हैं.
निशा: सुगंधा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
hume bina kate huye kaise pata lagega k baigan achhe hai unme kide ni hoge...
निशा: नादिरा आप सच कह रही है, लेकिन अच्छा सा बैगन लेकर उस पर भरोसा करके ही भर्ता बनाते हैं, धन्यवाद.
निशा: चेतना, बैगन को बोइल करके भरता नहीं बनता है, उसे एसे ही छील कर, डायरेक्ट छोंकिये अच्छा बनेगा.
thanx alot......☺☺☺
Please ye bataiye ki bengan ko oven me kaise pakaya jaye..me india se bahar rehti hun aur yhan pe gas nhi hai, oven ya hot plate dono me se kisi pe bhi kya bengen ko utana pakaya ja sakta hai jitna ki gas pe paka pate hai
निशा: हेमन्त, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन, बहुत बहुत धन्यवाद.