मीठे चावल - Sweet Rice Pulao Recipe

मीठे चावल बनाने में बड़े आसान और खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है मीठे चावल मिठाई खाने वालों, बच्चों को तो बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं, इन्हैं आप किसी विशेष अवसर, त्योहार के दिन बनाइये. आइये प्रस्तुत है मीठे चावल की रैसिपी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Rice Recipe
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - आधा कप
- चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप)
- घी - 2 - 3 टेबल स्पून
- केसर - 20 -25 टुकड़े
- नारियल - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस करलें या छोटा छोटा काटलें)
- काजू - 12-14 (छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- बादाम - 8-10 (छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- किशमिश - एक टेबल स्पून
- इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to cook Sweet Rice
चावल को साफ कीजिये, 2 बार धोइये एक घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
केसर को दूध में डालकर रख दीजिये.
चावल को पानी से निकालिये, चावल को माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में डालिये, (ये चावल आप कुकर में, भगोने किसी में भी बना सकते हैं)
चावल में 2 कप पानी, केसर दूध, एक टेबल स्पून घी और चीनी मिलाइये.
प्याले को माइक्रोवेव में रखकर 12 - 14 मिनिट के लिये सैट कीजिये.
तबतक एक छोटी कड़ाई में एक टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, कटे हुये काजू, बादाम और नारियल डाल कर हल्का सा भूनिये.
चावल बन चुके हैं, चावल में घी सहित ये काजू, बादाम, नारियल और किशमिश, इलाइची मिलाइये.
मीठा चावल पुलाव तैयार है. गरम या ठंडा मीठा चावल पुलाव परोसिये और खाइये.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रूतीश जी, गोंद के लड्डू की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर गोंद के लड्डू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, बेसन के लड्डू की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अध्यक्षा जी, चावल को कुकर में या किसी भी बर्तन में गैस पर बनाया जा सकता है.
निशा: मुस्कान, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very very thanks for your hard work and love for give us better things daily.
You are amazing and your website is very helpful for each other. Suggestion for your website later
Still than Namaskar And Good Buy
Thanks again
निशा: महेन्द्र ही, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; चिया, अवश्य, गुड़ के बहुत अच्छे मीठे चावल बनते हैं.
निशा: अभिलाशा, मेरी ओर से भी आपको होली की ढेर सारी शुभकामनायें, आप चीनी की जगह गुड़ डालकर मीठे चावल बना सकती हैं.
thanks a ton again.
निशा: आइशी, मैं जल्दी ही लिखूंगी.
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: निधि, कुकर में बनायेंगी तब तो चावल गल जाने चाहिये, आप चाहें तो इस तरह भी बना सकती है, पहले चावल बना लीजिय, इसके बाद किसी बर्तन में दूध डाल कर गरम कीजिये, चीनी घोलिये, केसर मिलाइये और सूखे मेवे भी डाल दीजिये अब बने हुये चावल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
निशा: रुचि, इडली सांवर की रैसिपी नाश्ता कालम में देख लीजिये.
ye apki web site bahut kamaal ki hai mene isme se aalo dum banana sekha mere gharwaale bahut khus hai ki me kuch recipy banana sekh raha huu