मीठे चावल - Sweet Rice Pulao Recipe

मीठे चावल बनाने में बड़े आसान और खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है मीठे चावल मिठाई खाने वालों, बच्चों को तो बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं, इन्हैं आप किसी विशेष अवसर, त्योहार के दिन बनाइये. आइये प्रस्तुत है मीठे चावल की रैसिपी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Rice Recipe
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - आधा कप
- चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप)
- घी - 2 - 3 टेबल स्पून
- केसर - 20 -25 टुकड़े
- नारियल - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस करलें या छोटा छोटा काटलें)
- काजू - 12-14 (छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- बादाम - 8-10 (छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- किशमिश - एक टेबल स्पून
- इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लीजिये)
विधि - How to cook Sweet Rice
चावल को साफ कीजिये, 2 बार धोइये एक घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
केसर को दूध में डालकर रख दीजिये.
चावल को पानी से निकालिये, चावल को माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में डालिये, (ये चावल आप कुकर में, भगोने किसी में भी बना सकते हैं)
चावल में 2 कप पानी, केसर दूध, एक टेबल स्पून घी और चीनी मिलाइये.
प्याले को माइक्रोवेव में रखकर 12 - 14 मिनिट के लिये सैट कीजिये.
तबतक एक छोटी कड़ाई में एक टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, कटे हुये काजू, बादाम और नारियल डाल कर हल्का सा भूनिये.
चावल बन चुके हैं, चावल में घी सहित ये काजू, बादाम, नारियल और किशमिश, इलाइची मिलाइये.
मीठा चावल पुलाव तैयार है. गरम या ठंडा मीठा चावल पुलाव परोसिये और खाइये.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ye rice kukar me kese banaye kya countite rice,water kitni dalnaplz batiye
निशा: मंजू जी, राइस कुकर में राइस बनाने के लिये चावल को आधा घंटे भिगोयें, एक्स्ट्रा पानी निकाल दें, उसके कन्टेनर में भीगे हुये राइस डालें, दूगना पानी डालें, कुकर को बन्द करें और राइस कुकर का स्विच ओन करें, दिये हुये समय में राइस अपने आप पक कर तैयार हो जायेंगे.
निशा: रजनीता जी, धन्यवाद.
निशा: अल्पना जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकती हैं. आप इसे केसर के बिना भी बना सकती हैं.
निशा: विक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुषमा जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकती हैं.
निशा: हबीबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
And thanks your website thanks so Mitch ym musical
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe meetha zarda banane ki recipe sent kar do pls
निशा: दीपू जी, वेबसाइट पर मीठे चावल की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Namaste Nishaji,mai aapke receipe hamesha dekhati hoon.really your recipes are so good and easy to cook.I am very happy with your receipts and you also.Thank you very much mam!
निशा: चैताली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum sugar daal denge to chawal pak jayangaa.
निशा: सुधा जी हां शुगर डालने के बाद चावल पक जाते हैं.
VERY helpfully website
1kg rice ka pulao ko pressure cooker me banana hai to usme kitna pani dalenge or kitna siti lagana hai please jaldi bataye ga nisha g i m wating
निशा: विकास जी, चावल बनाने के लिये, चावल की मात्रा का दुगना पानी लिया जाता है, पहले चावल को आधा घंटे के लिये भिगो दीजिये, अतिरिक्त पानी हटायें, कुकर में डालें और दुगना यानि कि 2 लीटर पानी डाल दीजिये, 1 सीटी आने तक पकायें, और कुकर का आधा प्रेशर निकाल दीजिये, अब कुकर का पूरा प्रेशर खतम होने तक चावल कुकर में ही रहने दीजिये. प्रेशर खतम होने पर कुकर खोले और चावल निकाल लीजिये, बनकर तैयार हो गये हैं
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Grated carrot can be added, it will give the colour of kesar and add to nutrition as well.
Whenever I have plenty of anything at home like dry fruits,til, milk powder, amla and don't know how to use them I consult your site. Thanks a lot .
निशा: शशि जि, वेबसाइट और चैनल पर इन चीजों से बनी हुई कई रेसिपी उपलब्ध है, उन्हैं आप देख पा रही होगीं, बहुत बहुत धन्यवाद.
mere husband ko ye recipe bohat pasand h,
hamare yaha uttarakhand me ise gud me banate h
bt i like your recipe thanks again
निशा: आशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks.
निशा: सिल्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to ask that is it necessary to use kesar? & which coconut we have to use -
1) fresh, water one
OR
2) dried one?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, मीठे चावल में केसर डालने से बहुत अच्छी महक आती है, स्वाद भी आता है, लेकिन अगर आप नहीं डालना चाहती तो थोड़ा सा खाने वाला पीला कलर डाल दीजिये, ताकि ये दिखने में पीलें दिखाई दें, नारियल सूखा या हरा पानी वाला कोई भी लिया जा सकाता है.