Rajasthani Mawa Malpua Recipe – मावा मालपुआ

मालपुआ (Malpua) पारम्परिक घरों में बनने वाला एक एसा पकवान है जो बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. पारम्परिक रूप से कथा, यज्ञ, भंडारे व अन्य शुभ काम की समाप्ति के बाद हुये भोजन में असली घी के मालपुआ और खीर (Kheer Malpua) परोसे जाते हैं. मालपुआ (Mal Pua) अलग जगह पर अलग स्वाद और अलग तरीके से बनाये जाते हैं. कहीं मालपुआ पके मीठे केले को मिक्स करके और मैदा या आटा और चीनी डाल कर, पानी या दूध की सहायता से घोल तैयार किया जाता है, इस घोल में इलाइची पीस कर मिलाई जाती है और इस घोल से केले के मालपुआ (Banana Malpua) बनाये जाते हैं. कुछ जगह केले की जगह, आम या अनन्नास का प्रयोग करके मालपूआ (Mango Malpua or Pineaple Malpua) बनाये जाते हैं. कहीं मैदा की जगह चावल का आटा भी प्रयोग में लाया जाता है.
साधारण मालपुआ बनाने के लिये आटे को दूध या दही में घोला जाता है, इलाइची घोल में मिला कर मालपुआ तल लिये जाते हैं, इन माल पुओं को खीर के साथ खाया जाता है. इस तरह के मालपुआ हम पहले यहां बना चुके हैं. राजस्थान में दूध, मावा और मैदा मिलाकर मावा मालपुआ (Mawa Malpua) बनाये जाते हैं. इन मालपुआ को तलने के बाद चाशनी में डुबाया जाता है. आइये आज हम ये राजस्थानी मावा के मालपुआ (Rajasthani Mawa Malpua) बनायें.
- Read this recipe in English - Rajsthani Malpua Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malpua Recipe
- दूध - 2 कप
- मावा या खोया - 200 ग्राम ( 1 कप ) कद्दू कस किया हुआ
- मैदा - 100 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 300 ग्राम( 1 1/2 कप)
- केसर - 20 - 25 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- घी - तलने के लिये
- छोटी इलाइची - 3-4 (बारीक पीस लीजिये)
- पिस्ते - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
दूध को हल्का गरम कर लीजिये, मावा को कद्दूकस करके एक कप दूध में डालिये, अच्छी तरह एक दम मिलने तक फैट कर मिलाइये, मैदा डालिये अच्छी तरह मिलाइये (घोल में गुठलियां न पड़े), बचा हुआ दूध थोड़ा थोड़ा डालिये, घोल को अच्छी तरह फैट कर जलेबी बनाने जैसा घोल तैयार कीजिये. मालपूआ बनाने के लिए घोल तैयार है. घोल को सैट होने के लिये 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
चाशनी बनायें: - How to make Sugar Syrup for Mal Pua

किसी बर्तन में चीनी की मात्रा के आधा से थोड़ा अधिक पानी (1 1/2 कप चीनी में 1 कप पानी) डाल कर गरम करने रखिये, उबाल आने के बाद 2-4 मिनिट पकाइये, एक तार की पतली चाशनी बनाकर तैयार कीजिये. मालपुआ डालने के लिए चाशनी तैयार है. चाशनी में केसर और छोटी इलाइची डाल कर मिला दीजिये.
मालपुआ बनायें:
चौड़ी कढाई जो गहरी कम हो, घी डाल कर गरम कीजिये, अपने मन पसन्द साइज का मालपूआ बनाने के लिय, 1 मालपूआ के लिये, 1 चमचा घोल या आधा चमचा घोल, गरम तेल में डालिये. कढ़ाई के आकार के अनुसार 2 - 3-4 मालपुआ डाल दीजिये, मीडियम गैस फ्लेम पर मालपूआ तलिये, हलका ब्राउन होने पर पलटिये, दूसरी तरफ भी हल्का ब्राउन होने दीजिये. माल पूआ निकाल कर किसी प्लेट में रखिये, सारे मालपुआ इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
चाशनी पहले से तैयार है. तैयार मालपूआ चाशनी में डुबाइये 5 मिनिट तक डूबे रहने के बाद मालपूआ चाशनी से निकाल कर प्लेट में लगाइये और बारीक कटे पिस्ते डालकर सजाइये. गरमा गरम या ठंडे मालपुआ परोसिये और खाइये और बताइये कि मावा मालपुआ (Mawa Malpua) कैसे लगे, साथ में अगर आप रबड़ी बनायें तो सच में इन मालपुओं का को जबाव नहीं.
कमेंट (133)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शकीला जी, रबड़ी की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रबड़ी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नव, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: shaista ji, कन्डेन्स्ड मिल्क यूज कर सकते हैं.
kaisi hai aap. good bless you.
nisha ji maine mawa malpua banaya but pahale to bahut tale chipak rahe the baad me maine 2 tablespoon pani milaya to thik ho gaya par aap jaisi nahi bani but testy to bani.....
thank you nisha ji
निशा: बबली, थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें अच्छी बननी लगती है.
Kya inhe pede se bana sakte hai
निशा: अनीता जी हां लिया जा सकता है.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी इलाइची को चाशनी में डालना है.
निशा: इशु, प्लीज आप वीडियो देख लीजिये, आपकी सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी, और आप अच्छे माल पूये बना सकेंगी.
निशा: नीना जी हां मालपूआ पहले से बनाकर रख सकते हैं.
निशा: रीना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशि, अवश्य बनाये जा सकते हैं.
निशा: रूबी, ये मावा मालपूआ है, इन्हैं बनाने के लिये मावा ही चाहिये.
Thanks
Pooja
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks,
Nisha Ji
निशा: बिनय, बहुत बहुत धन्यवाद.
mawa malpue me mawa ki jagah kuch aur use kar sakti hu kya?
mere pass mawa nhi hai
निशा: दूध को गाढ़ा करके उसमें मैदा को घोल कर, मावा मालपुआ बनाये जा सकते हैं.
1ce again thanks nisha ji.........
निशा: अनु मैं ये रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: सारिका, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: भवानी, मालपूये का घोल थोड़ा पतला रखिये और घोल को अच्छी तरह फैटिये, मालपूये अच्छे और पतले बनेंगे.
निशा: माधुरी माल पूआ का घोल पतला घोलिये, अच्छी तरह फैटिये, मालपुआ धीमी आग पर तलिये और चाशनी में डालिये वे सख्त हो जाते हैं.
निशा: अंजू, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: चाशनी का तापमान नार्मल हो, पहले चाशनी बना कर रखलें और मालपूआ सेककर डालते जायें.