Rajasthani Mawa Malpua Recipe – मावा मालपुआ

मालपुआ (Malpua) पारम्परिक घरों में बनने वाला एक एसा पकवान है जो बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. पारम्परिक रूप से कथा, यज्ञ, भंडारे व अन्य शुभ काम की समाप्ति के बाद हुये भोजन में असली घी के मालपुआ और खीर (Kheer Malpua) परोसे जाते हैं. मालपुआ (Mal Pua) अलग जगह पर अलग स्वाद और अलग तरीके से बनाये जाते हैं. कहीं मालपुआ पके मीठे केले को मिक्स करके और मैदा या आटा और चीनी डाल कर, पानी या दूध की सहायता से घोल तैयार किया जाता है, इस घोल में इलाइची पीस कर मिलाई जाती है और इस घोल से केले के मालपुआ (Banana Malpua) बनाये जाते हैं. कुछ जगह केले की जगह, आम या अनन्नास का प्रयोग करके मालपूआ (Mango Malpua or Pineaple Malpua) बनाये जाते हैं. कहीं मैदा की जगह चावल का आटा भी प्रयोग में लाया जाता है.
साधारण मालपुआ बनाने के लिये आटे को दूध या दही में घोला जाता है, इलाइची घोल में मिला कर मालपुआ तल लिये जाते हैं, इन माल पुओं को खीर के साथ खाया जाता है. इस तरह के मालपुआ हम पहले यहां बना चुके हैं. राजस्थान में दूध, मावा और मैदा मिलाकर मावा मालपुआ (Mawa Malpua) बनाये जाते हैं. इन मालपुआ को तलने के बाद चाशनी में डुबाया जाता है. आइये आज हम ये राजस्थानी मावा के मालपुआ (Rajasthani Mawa Malpua) बनायें.
- Read this recipe in English - Rajsthani Malpua Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malpua Recipe
- दूध - 2 कप
- मावा या खोया - 200 ग्राम ( 1 कप ) कद्दू कस किया हुआ
- मैदा - 100 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 300 ग्राम( 1 1/2 कप)
- केसर - 20 - 25 टुकड़े (यदि आप चाहें)
- घी - तलने के लिये
- छोटी इलाइची - 3-4 (बारीक पीस लीजिये)
- पिस्ते - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
दूध को हल्का गरम कर लीजिये, मावा को कद्दूकस करके एक कप दूध में डालिये, अच्छी तरह एक दम मिलने तक फैट कर मिलाइये, मैदा डालिये अच्छी तरह मिलाइये (घोल में गुठलियां न पड़े), बचा हुआ दूध थोड़ा थोड़ा डालिये, घोल को अच्छी तरह फैट कर जलेबी बनाने जैसा घोल तैयार कीजिये. मालपूआ बनाने के लिए घोल तैयार है. घोल को सैट होने के लिये 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
चाशनी बनायें: - How to make Sugar Syrup for Mal Pua

किसी बर्तन में चीनी की मात्रा के आधा से थोड़ा अधिक पानी (1 1/2 कप चीनी में 1 कप पानी) डाल कर गरम करने रखिये, उबाल आने के बाद 2-4 मिनिट पकाइये, एक तार की पतली चाशनी बनाकर तैयार कीजिये. मालपुआ डालने के लिए चाशनी तैयार है. चाशनी में केसर और छोटी इलाइची डाल कर मिला दीजिये.
मालपुआ बनायें:
चौड़ी कढाई जो गहरी कम हो, घी डाल कर गरम कीजिये, अपने मन पसन्द साइज का मालपूआ बनाने के लिय, 1 मालपूआ के लिये, 1 चमचा घोल या आधा चमचा घोल, गरम तेल में डालिये. कढ़ाई के आकार के अनुसार 2 - 3-4 मालपुआ डाल दीजिये, मीडियम गैस फ्लेम पर मालपूआ तलिये, हलका ब्राउन होने पर पलटिये, दूसरी तरफ भी हल्का ब्राउन होने दीजिये. माल पूआ निकाल कर किसी प्लेट में रखिये, सारे मालपुआ इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
चाशनी पहले से तैयार है. तैयार मालपूआ चाशनी में डुबाइये 5 मिनिट तक डूबे रहने के बाद मालपूआ चाशनी से निकाल कर प्लेट में लगाइये और बारीक कटे पिस्ते डालकर सजाइये. गरमा गरम या ठंडे मालपुआ परोसिये और खाइये और बताइये कि मावा मालपुआ (Mawa Malpua) कैसे लगे, साथ में अगर आप रबड़ी बनायें तो सच में इन मालपुओं का को जबाव नहीं.
कमेंट (133)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विक्रम जी, आप स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to get married with a girl which can be a perfect housewife like she knows "cooking, dancing, teaching and maintaining the Home what I would like to have in my future.
I am a Railway-Technician lives in west bengal and belongs to patwa or tanti caste of OBC community.
I am just 23 Yrs old.
And the most important thing is that..
I donot need more beautiful girl.
And need a undergraduate girl.
I will get married in year 2020.
निशा: दिलीप जी, मेरी ओर से आपको ढेरों शुभकामनायें.
Kya mai chasni ki jagah chini ghol me directly dal kar bana sakti hu.plys reply me fast☺
निशा: सुमन जी, बिलकुल बना सकती हैं.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहम्मद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रज्ञा जी, घोल में थोड़ी मैदा और मिला दीजिये, तलते समय पुये नहीं बिखरेंगे.
I tried your mawa malpua recipe. It was awesome, my husband n son liked it so much.
निशा: श्रुति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
II try recipe very geunin anything is not missing your every recipe is very near of the truth and there is no reason anything wrong I bought sanjeev kapoors recipe book but mostly recipes are fake
Good afternoon mam !
aapne jo malpua banaya hai isme oil bahut jyada hai
निशा: जीनत जी, मालपूआ को घी में तला है तब घी तो उनमें होता है, आप इन्हैं कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखे टिशु पेपर पर रखें, वह एक्स्ट्रा घी को एब्जोर्ब कर लेगा और पूआ में घी ज्यादा नहीं रहेगा.
mam mere maipua bilkul asa hi tha pr vo ander se keecha reha geya orusme chisni nahi geye paalpua ke goal ko pan me dalne pr usme ched nahi hote, chhiye kitna hi patla karlo jyda patla karne pr ghol fal jata h kya pata maina ghee or chasni jo gulabjuman ke bachi thi vo use ki thi ye resan to nahi
निशा: मंजू जी, मालपूआ सेकते समय उन्हैं अच्छी तरह धीमी और मीडियम आग करके तलें, पूरी तरह सिकने दें वे कच्चे नहीं लगेंगे, चाशनी में डुबायें, चाशनी कोई भी हो उसकी कनसिसटेन्सी सही होनी चाहिये, उससे मालपूआ पर कच्चे रहने जैसा कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिये.
Thanks Nisha.
Seemaji malpue puri ki jese full rhe h toh kya kre ab??
Thanku apki recipe s meri bhut help hui hai or maalpue aasani se bna paai
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा जी नमस्कार।
क्या में आप से शुगर फ्री काजू की कतली बनाने की प्रकिया जान सकता हु।
Nisha ji, mawa na dale...bina mawa k b bnaya ja skta h ya ni....hmare market bhut dur padta h so.....without mawa ki recipe b bta do
निशा: महिमा जी, वेबसाइट पर सादा मालपूआ की रेसिपी उपलब्ध है, जिसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है, सर्च बटन पर सादा मालपूआ लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Hello mem mene balushai banai thi wo achi to bani par crispy nai bani andar se Thodi kacchi si thi or chashni bhi deep andar Tak nai gai thi kya kare jisse perfect balushai ban jai bazar jaise and thank you for your suggestions for another recipe thank you
निशा: रिचा जी, बालूशाही को धीमी आग पर अच्छा ब्राउन होने तक तलना होता है, और चाशनी को थोड़ा पतला रखें ताकि वह अन्दर तक पहुंच सके, प्लीज वीडियो देखिये और बनाइये, थोड़ी सी मेहनत के बाद आप अवश्य अच्छी बालूशाही बना सकेंगी.
i like ur recepies too much.maine gehu ke aate ka malpua try kiya but wo thanda hone per hard ho gya .esa kyu hua plz soft karne ke liye suggest kare.
निशा: ज्योति जी मालपूआ के लिये घोल फुल क्रीम दूध में बनायें और पूये को मीडियम हाई आग पर हल्के ब्राउन होने तक तलें. धीमी आग पर तलने से पूये सख्त हो सकते हैं.
Hiiiii nisha ji...
I am big fan of your recipes . I m from sojat (raj)
Its just a suggestion about malpua that
Agar ham maide k saath 1 spoon wheat flour ko mix kare to malpue jyada felenge or jalidar banenge and of course tasty bhi.
मैंने मालपुआ की रेसिपी को ट्राई किया वो बहुत ही ज्यादा स्वादिस्ट बने मुझे तो जैसे यकीन नहीं हुआ की ये मैंने बनाया है. मेरे पति को भी मालपुए बड़े स्वादिस्ट लगे आपका बहुत बहुत शुक्रिया !! जब मेरी शादी हुई थी तब मुझे सब्जिया पकानी नही आती थी पर अब मैं आपकी वेबसाइट से ही अच्छा खाना पकाना सीख गयी हु! आज मैंने जो कुछ भी सीखा है वो सब का श्रेय सिर्फ आपको जाता है !!! शुक्रिया मेम
निशा: दिव्या जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, कि मेरा काम आपको कुछ फायदा दे रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, मावा की जगह पनीर डालकर मालपुये बनाये जा सकते हैं, अच्छे बनेंगे, लेकिन ये अलग स्वाद और टेक्सचर में बनेंगे.
निशा: शेखर जी, मावा में सिघाड़े का आटा डालकर मिलायें और मालपूआ उसी प्रकार से बनायें, मैं भी इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ, धन्यवाद.
निशा: अब्दुल जी, मावा अधिक होने से मालपूआ बिखरते हैं, घोल में थोड़ा मैदा मिला लिया जाय तो मालपूआ नहीं बिखरेंगे, अच्छे बनेंगे.