मूंग की दाल के मिनी समोसे (Moong Dal Samosa Recipe)

📅 5 मार्च 2009 👁 3.7 लाख बार देखी गई 💬 94 कमेंट ★ 3.0 (5927)

Moong Dal Mini Samosa Recipe
जब आप एक से अधिक मिठाईया और नमकीन बना रहे हों तो मेहमानों के सामने समस्या आती है कि क्या खायें और क्या छोड़ें! सामान्य समोसे तो एक खाकर ही पेट भरा जैसा हो जाता है जिससे आप बाकी पकवानों का मज़ा नहीं ले पाते. इसका हल हैं मिनी समोसा.

मूग दाल के छोटे समोसे  (Moong Dal Mini Samosa) सामान्य समोसे से आकार में आधे से भी कम होते हैं.  चूंकि इनमें आलू की जगह भुनी हुई मूंग दाल की पिठ्ठी का प्रयोग होता है इसलिये इन्हें एकबार बनाकर 10-12 दिन तक खाया जा सकता है.  चाय के साथ सुबह हो या शाम ये समोसे बहुत पसन्द आते हैं ये समोसे आप इस होली, दिवाली के त्योहार पर भी बना सकते हैं, किसी भी  पार्टी या मेहमानों के लिये ये समोसे बनाये जा सकते हैं , आइये आज हम ये दाल के मिनी समोसे  (Moong Dal Mini Samosa)  बनायें.

Read this recipe in English -  Moong Dal Mini Samosa Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients of Mini Samosa

समोसे का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 250 ग्राम (1.25 कप)
  • घी - 60  ग्राम (एक चौथाई कप)
  • नमक - स्वादानुसार (आधी छोटी चम्मच)

पिठ्ठी बनाने के लिये

  • मूंग दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - एक चम्मच
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • तेल - समोसे तलने के लिये

विधि - How to make Moong Dal Mini Samosa

आटा लगायें

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, मैदा में घी  और नमक मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये.  आटे को सैट होने के लिये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. समोसे बनाने के लिये आटा तैयार है.

pitthi_750096409.jpg

पिठ्ठी बनायें

मूंग की दाल हरे छिलके वाली ले लें तो ज्यादा अच्छा है.  मूंग की दाल साफ कीजिये, धोइये और 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, अगर छिलके वाली दाल है तो हाथ से रगड़ कर छिलका पानी में तैराकर निकाल दीजिये. दाल को चलनी में थोड़ी देर के लिये रख दीजिये ताकि इसका सारा पानी निकल जाय. धुली दाल को बिना पानी डाले और  हरी मिर्च, अदरक मिलाकर बारीक पीस लीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल हींग, जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद धनियां पाउडर, सौंफ, और पिसी हुई दाल डालिये, दाल को चमचे से चलाते हुये भूनिये, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक भी डाल दीजिये, दाल को ब्राउन और सूखी होने तक भूनिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

समोसे बनायें:

गुथे हुये आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकालिये, हाथ से गोल कीजिये, दबाइये और बेलन की सहायता से करीब 4 इंच के व्यास की हल्की मोटी पूरी बेलिये.

mini_samosa_02_714306820.jpg

पूरी को 2 बराबर भागों (अर्धचन्द्राकार आकार ) में काट लीजिये.  एक हिस्सा उठाइये, दोनों कोने मिला कर कोन बनाते हुये पानी की सहायता से चिपकाइये.  इस कोन में एक या डेड़ छोटी चम्मच पिठ्ठी भरिये, पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये,  अब दोनों किनारों पर पानी लगाइये ओर हाथ से दबा कर अच्छी तरह चिपका दिजिये. समोसे का आकार सही होना चाहिये, समोसे को प्लेट में लगाइये और सारे समोसे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. सारे समोसे तैयार हो गये हैं अब इनको तलना है.

mini_samosa_03_558109044.jpg

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में 10-12 समोसे डालिये और मीडियम गैस पर हल्के ब्राउन होने तक तलिये.  कढाई से समोसे निकालिये, एक प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछाकर उस पर तले हुये समोसे रखिये.  फिर से समोसे तेल में डालिये, तलिये, इसी प्रकार सारे समोसे तल कर निकाल लीजिये.  आपके दाल के समोसे (Moong Dal Mini Samose) तैयार हो गये हैं.

गरमा गरम समोसे हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.  बचे हुये समोसे किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. एक सप्ताह से भी अधिक दिनों तक आप ये समोसे खा सकते हैं.

Moong Dal Samosa Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (5927 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (94)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shivali
I really love the recipe of urs. Moreover all the dish r very traditional and they r very helpuful to me.
khushi
kya ghee ka moyan(maida main) necessary hai tail (oil) nahi dal sakte kya
निशा: खुशी आप तेल का मोयन भी डाल सकती हैं.
Jyoti Arora
Dear Nisha ji,
AApne likha ki moon ki dhooli dal ko bina pani dale matlab ki usko 2 hrs. ke liye bhigona nahi hei eisi hi pssena hei kya.

Kindly advise as i will try this definetely.
निशा: ज्योति दाल को भिगोइये, अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, दाल में बिना पानी डाले पीस लीजिये और भूनिये.