मूंग की दाल के मिनी समोसे (Moong Dal Samosa Recipe)

जब आप एक से अधिक मिठाईया और नमकीन बना रहे हों तो मेहमानों के सामने समस्या आती है कि क्या खायें और क्या छोड़ें! सामान्य समोसे तो एक खाकर ही पेट भरा जैसा हो जाता है जिससे आप बाकी पकवानों का मज़ा नहीं ले पाते. इसका हल हैं मिनी समोसा.
मूग दाल के छोटे समोसे (Moong Dal Mini Samosa) सामान्य समोसे से आकार में आधे से भी कम होते हैं. चूंकि इनमें आलू की जगह भुनी हुई मूंग दाल की पिठ्ठी का प्रयोग होता है इसलिये इन्हें एकबार बनाकर 10-12 दिन तक खाया जा सकता है. चाय के साथ सुबह हो या शाम ये समोसे बहुत पसन्द आते हैं ये समोसे आप इस होली, दिवाली के त्योहार पर भी बना सकते हैं, किसी भी पार्टी या मेहमानों के लिये ये समोसे बनाये जा सकते हैं , आइये आज हम ये दाल के मिनी समोसे (Moong Dal Mini Samosa) बनायें.
Read this recipe in English - Moong Dal Mini Samosa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients of Mini Samosa
समोसे का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 250 ग्राम (1.25 कप)
- घी - 60 ग्राम (एक चौथाई कप)
- नमक - स्वादानुसार (आधी छोटी चम्मच)
पिठ्ठी बनाने के लिये
- मूंग दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - एक चम्मच
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- तेल - समोसे तलने के लिये
विधि - How to make Moong Dal Mini Samosa
आटा लगायें
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, मैदा में घी और नमक मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. समोसे बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिठ्ठी बनायें
मूंग की दाल हरे छिलके वाली ले लें तो ज्यादा अच्छा है. मूंग की दाल साफ कीजिये, धोइये और 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, अगर छिलके वाली दाल है तो हाथ से रगड़ कर छिलका पानी में तैराकर निकाल दीजिये. दाल को चलनी में थोड़ी देर के लिये रख दीजिये ताकि इसका सारा पानी निकल जाय. धुली दाल को बिना पानी डाले और हरी मिर्च, अदरक मिलाकर बारीक पीस लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल हींग, जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद धनियां पाउडर, सौंफ, और पिसी हुई दाल डालिये, दाल को चमचे से चलाते हुये भूनिये, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक भी डाल दीजिये, दाल को ब्राउन और सूखी होने तक भूनिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
समोसे बनायें:
गुथे हुये आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकालिये, हाथ से गोल कीजिये, दबाइये और बेलन की सहायता से करीब 4 इंच के व्यास की हल्की मोटी पूरी बेलिये.

पूरी को 2 बराबर भागों (अर्धचन्द्राकार आकार ) में काट लीजिये. एक हिस्सा उठाइये, दोनों कोने मिला कर कोन बनाते हुये पानी की सहायता से चिपकाइये. इस कोन में एक या डेड़ छोटी चम्मच पिठ्ठी भरिये, पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, अब दोनों किनारों पर पानी लगाइये ओर हाथ से दबा कर अच्छी तरह चिपका दिजिये. समोसे का आकार सही होना चाहिये, समोसे को प्लेट में लगाइये और सारे समोसे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. सारे समोसे तैयार हो गये हैं अब इनको तलना है.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में 10-12 समोसे डालिये और मीडियम गैस पर हल्के ब्राउन होने तक तलिये. कढाई से समोसे निकालिये, एक प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछाकर उस पर तले हुये समोसे रखिये. फिर से समोसे तेल में डालिये, तलिये, इसी प्रकार सारे समोसे तल कर निकाल लीजिये. आपके दाल के समोसे (Moong Dal Mini Samose) तैयार हो गये हैं.
गरमा गरम समोसे हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये समोसे किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. एक सप्ताह से भी अधिक दिनों तक आप ये समोसे खा सकते हैं.
कमेंट (94)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रश्मि, स्टफिंग आप इस तरह बना कर, मिनी कचौरी के लिये छोटी लोई तोड़े और भर कर अन्य कचौरी की तरह, कचौरी बनाकर धीमी आग पर तल लीजिये, मिनी कचौरी तैयार है.
Maine moog daal k samose try kare. Maine moong daal dardari peesi. Jab use pakaya and pura moisture nikal diya, to daal k jo granuels jaise bane the bahut hi kadak ban gae, Samose ban ne ke baad ek to vo bahar aa rahe the aur itne kakad the ki khe hi nahi gaye. Pls bataiye kaha gadbad hui hai.
निशा: संध्या, दाल थोड़ी ज्यादा मोटी पीसी है और भुन भी ज्यादा गई है, समोसे को चिपकाते समय किनारों पर पानी का प्रयोग करें तो वे बिलकुल भी नहीं खुलेंगे.
निशा: वशीम, बना तो सकते हैं लेकिन मैं और मेरी वेबसाइट वेजीटेरियन हैं.
निशा: नेन्सी, मैं कोशिश करती हूँ.
kya samose ka ata maide ke alava gehu ka ata wapar saktehai.
निशा: RK जी, हां मिलाया जा सकता है.
निशा: अंजू, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिशा, मैं आपका सवाल समझ नहीं पा रही हूँ कि आप क्या जानना चाहती हैं.
निशा: अर्चना, जी हां अच्छा आइडिया है, मूंग दाल को दरदरा पीस कर, थोड़ा सा पानी डालकर उसे हल्का भिगोयें और अब भून कर मसाला मिलाकर तैयार कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, आजकल बच्चे ज्यादातर कुछ एसे ही है, हैल्दी खाने में गरमा खिचड़ी, दाल चावल स्टफ्ड परांठे, दाल का चीला फ्रूट आदि उसे जो भी अच्छा लगता हो खिलाइये.
निशा: अंजू, दाल को अच्छी तरह पानी सूखने तक भून लीजिये, खस्ता कचौरी को 7-8 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.
निशा: नवजोत, कोशिश करती रहें, आप बहुत जल्दी ही अच्छी चीजें बनाना शुरू कर देंगी.
निशा: रूपल, मैदा में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालने से समोसे ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे.
or dusri bat ki punjabi sabji ki grevy bahar se late aaisi ghar par nahi banti to aap hame bata sakte ho-Rupal
निशा: रुपल, समोसे धीमी आग पर, तलने से वह एकदम क्रिस्प बनते हैं, सब्जियां घर में होटल से अच्छी बनती हैं, आप कोई भी सब्जी जो होटल में खाती हैं, वह घर पर पूरे मन से बनाइये, उसे आप होटल से अच्छा बना लेंगी.
निशा: नवनीति, धन्यवाद.
निशा: मूंग दाल को हल्का नरम होने तक उबाल कर, मसाले डालकर फ्राई करके साबुत मूंग की स्टफिंग तैयार की जा सकती है.
in other sites they have just put on receipe no video or available...
निशा: शिशिर, धन्यवाद.
This is very nice and easy recipe... I liked this one and other receipes also so much.. and surely I am going to prepare it.. Thank you so much for your guidence..
I m searching Gujarati Undhiyu Recipe on internet.
There are two types of undhiyu recipes
Surti Undhiyu( Green) , & other is fry undhiyu(Masala).
Can you plz publish this recipe on your site?
Coz your recipes are easy to try.
निशा: मनीषा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रेखा, आपने समोसे धीमी और मीडियम आग पर तल कर खस्ता होने तक नहीं सेके, इसीलिये समोसे नरम हो गये.
~I tried many of yr recipes. If i have any confusion related to cooking my first guide is nishamadhulika.com. Thanks..
निशा: भूमि, दाल को पूरी तरह सूखने तक भून लेते हैं, दाल जल्दी खराब नहीं होती, ये समोसे महिने तक रख कर खाये जा सकते हैं.
निशा: सुनयना, आपका कमेन्ट पढ़ कर बहुत खुशी हुई, मिलने की इच्छा हो तो मिलना हो जाता है, धन्यवाद.