मूंग की दाल के मिनी समोसे (Moong Dal Samosa Recipe)

📅 5 मार्च 2009 👁 3.7 लाख बार देखी गई 💬 94 कमेंट ★ 3.0 (5927)

Moong Dal Mini Samosa Recipe
जब आप एक से अधिक मिठाईया और नमकीन बना रहे हों तो मेहमानों के सामने समस्या आती है कि क्या खायें और क्या छोड़ें! सामान्य समोसे तो एक खाकर ही पेट भरा जैसा हो जाता है जिससे आप बाकी पकवानों का मज़ा नहीं ले पाते. इसका हल हैं मिनी समोसा.

मूग दाल के छोटे समोसे  (Moong Dal Mini Samosa) सामान्य समोसे से आकार में आधे से भी कम होते हैं.  चूंकि इनमें आलू की जगह भुनी हुई मूंग दाल की पिठ्ठी का प्रयोग होता है इसलिये इन्हें एकबार बनाकर 10-12 दिन तक खाया जा सकता है.  चाय के साथ सुबह हो या शाम ये समोसे बहुत पसन्द आते हैं ये समोसे आप इस होली, दिवाली के त्योहार पर भी बना सकते हैं, किसी भी  पार्टी या मेहमानों के लिये ये समोसे बनाये जा सकते हैं , आइये आज हम ये दाल के मिनी समोसे  (Moong Dal Mini Samosa)  बनायें.

Read this recipe in English -  Moong Dal Mini Samosa Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients of Mini Samosa

समोसे का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 250 ग्राम (1.25 कप)
  • घी - 60  ग्राम (एक चौथाई कप)
  • नमक - स्वादानुसार (आधी छोटी चम्मच)

पिठ्ठी बनाने के लिये

  • मूंग दाल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - एक चम्मच
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • तेल - समोसे तलने के लिये

विधि - How to make Moong Dal Mini Samosa

आटा लगायें

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, मैदा में घी  और नमक मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये.  आटे को सैट होने के लिये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. समोसे बनाने के लिये आटा तैयार है.

pitthi_750096409.jpg

पिठ्ठी बनायें

मूंग की दाल हरे छिलके वाली ले लें तो ज्यादा अच्छा है.  मूंग की दाल साफ कीजिये, धोइये और 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, अगर छिलके वाली दाल है तो हाथ से रगड़ कर छिलका पानी में तैराकर निकाल दीजिये. दाल को चलनी में थोड़ी देर के लिये रख दीजिये ताकि इसका सारा पानी निकल जाय. धुली दाल को बिना पानी डाले और  हरी मिर्च, अदरक मिलाकर बारीक पीस लीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल हींग, जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद धनियां पाउडर, सौंफ, और पिसी हुई दाल डालिये, दाल को चमचे से चलाते हुये भूनिये, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक भी डाल दीजिये, दाल को ब्राउन और सूखी होने तक भूनिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.

समोसे बनायें:

गुथे हुये आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकालिये, हाथ से गोल कीजिये, दबाइये और बेलन की सहायता से करीब 4 इंच के व्यास की हल्की मोटी पूरी बेलिये.

mini_samosa_02_714306820.jpg

पूरी को 2 बराबर भागों (अर्धचन्द्राकार आकार ) में काट लीजिये.  एक हिस्सा उठाइये, दोनों कोने मिला कर कोन बनाते हुये पानी की सहायता से चिपकाइये.  इस कोन में एक या डेड़ छोटी चम्मच पिठ्ठी भरिये, पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये,  अब दोनों किनारों पर पानी लगाइये ओर हाथ से दबा कर अच्छी तरह चिपका दिजिये. समोसे का आकार सही होना चाहिये, समोसे को प्लेट में लगाइये और सारे समोसे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. सारे समोसे तैयार हो गये हैं अब इनको तलना है.

mini_samosa_03_558109044.jpg

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में 10-12 समोसे डालिये और मीडियम गैस पर हल्के ब्राउन होने तक तलिये.  कढाई से समोसे निकालिये, एक प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछाकर उस पर तले हुये समोसे रखिये.  फिर से समोसे तेल में डालिये, तलिये, इसी प्रकार सारे समोसे तल कर निकाल लीजिये.  आपके दाल के समोसे (Moong Dal Mini Samose) तैयार हो गये हैं.

गरमा गरम समोसे हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.  बचे हुये समोसे किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. एक सप्ताह से भी अधिक दिनों तक आप ये समोसे खा सकते हैं.

Moong Dal Samosa Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (5927 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (94)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Deepali
Thanks
NishaMadhulika
Deepali जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Abha Dixit
Thanks Nisha ji ...ye samose mere bete ko bahut pasand hai mai kal hi banaungi

निशा: आभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इन्हें बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर किजिएगा.
zohq saad
bhut hi achcha hai

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Shikha
Kya namkeen wali mung ki daal ke samose bna sakte h .or kese
निशा: शिखा जी, दाल को दरदरा पीसकर और मसालों के साथ ये दाल आप स्टफिंग के रूप में यूज कर सकते हैं.
किरन
Kya hum ise potli ke aakar me bana sakte hai

निशा: किरन जी, हां आप इसे पोटली के आकार में भी बना सकती हैं.
Savita Singhal
कचचे ओर पकके का केसै पता चले गा.
निशा: सविता जी, ये तो देखने से ही पता चल जाता है, कच्चे समोसे हल्के कलर के होंगे और सिके समोसे अच्छे गोल्डन ब्राउन दिखेंगे.
anchal
Agar maida patli ho jaaye to kya karna chahiye

निशा: आंचल जी, आप इसमें थोड़ी सी सूखी मैदा और मिला लीजिए.
nisha goyal
hello mam
aapki recipe bahut acchi hai maine try kari thi par pata nahin kyoun samose garam garam khao to khasta hote hai crispy hote par ek din rakhne par next day soft ho jaati hai upar ki parat pls reason bataye aata bhi tight hai moyan bhi utna hi dala jitna recipe mein likha hai pls bataye diwali par banana chathti hu hope for early response

निशा: निशा जी, आप मैदा में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला सकती हैं, इससे समोसे ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे. इसके अतिरिक्त समोसों को धीमी आंच पर ही तलिए, तभी वो अच्छे क्रिस्पी बनेंगे.
shikha
Hello Mam,
Maine apke iss site se bahot sari recipes seekhi hai. Thanks much for that.
Actually I want to know that Samose ke liye kaun sa moong use kiya hai? i mean chilke wala jo green color ka hota hai ya bina chilke wala? please let me know soon...
Thanks in advance...

निशा: शिखा जी, पहले तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. हमने रैसिपी में धुली मूंग दाल (बिना छिलके वाली) का इस्तेमाल किया है.
jagdish panwar
mam mene apke khe anusar smose bnae ache bne but mam thode kadak jyada ban gye...aur uper chikne lag rhe the kurkure nahi....plz advice me mam
निशा: जगदीश जी, आटे में मोयन यानि कि तेल या घी कम होने पर समोसे सख्त बन सकते हैं, समोसे को मीडियम स्लो गैस पर क्रिस्पी होने तक तलें समोसे क्रिस्पी बनेंगे.
ruby sharma
Mam,market me Jo mini smose available h unme urad ki daal ar Moong ki daal dono ka taste ata h.... To kya isme urad ki daal bhi mila skte h.. Are ha to kis quantity me?
निशा: रूबी जी, दोंनो दालें ली जा सकती हैं, 3: 1 या 4:1 के अनुपात में ले सकते हैं. मूंग दाल अधिक और उरद दाल कम अपनी पसन्द के अनुसार ले सकते हैं.
Shallu
Hello nisha Ji , what is ur spoons measurements in ml ??
निशा: शालू जी, मैं रेसिपी का मेजरमेन्ट ग्राम में लिखती हूँ, लेकिन जो चीजें छोटी चमम्च से नापी जाती है, वह बहुत कम होती है< और उन्हैं तोलने के वजाय चम्मच से नापना ही अच्छा रहता है.
raees aalam
Hau did not
rashmi
Wow how nice recipee

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद रश्मि जी.
pramila patidar
di, thaxx for this recipe......
but ye samose mne try kiya to jo iski maide wali parat h vo cruncy nhi ho pati h naram reh jati h ise kurkuri banane k liye kya kre

निशा: प्रमिला जी, आटा लगाते समय पर्याप्त मात्रा में घी या तेल डालिये, समोसे का आटा थोड़ा सख्त लगाइये, समोसे मीडियम और धीमी गैस फ्लेम पर तलिये अच्छे बनेंगे.
tenu soni
Hii Nisha ji ap ki sari resipi muje bhut pasand he is bar diwali par me mung dal ke samose bna rhi hu

निशा: टीनू जी, जानकर बहुत अच्छा लगा. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti chandraveer

i made these samose...these r very tasty.i want to know one thing mam,can we add some wheat flour(gehu ka aata) with maida to make these samosa.i think maida is not so good for health.pls reply soon.



निशा: ज्योती जी आप सही कह रही हैं कि मैदा हैल्थ के लिये आटे के बराबर अच्छा नहीं होता लेकिन लेकिन ये चीजें हैल्थ के लिये नहीं स्वाद के लिये खायीं जाती है, इन्हैं थोड़ा खाया जाता है. और आप चाहें तो इसमें आटा भी मिला सकते हैं, लेकिन ये कलर और स्वाद में थोड़ा अलग हो हायेंगे.
Deepa

aunty maine samose to achhe bnaye baki bache airtight container me pack kr ke  rkha mgr agle hi din stuffing kharab ho gyi aisa kyo?


 


निशा: दीपा जी, समोसे की स्टफिंग आलू स्टफिंग है, वह दूसरे दिन खराब हो जाती है, अगर आप समोसे फ्रिज में रखेंगी तब स्टफिंग अगले दिन तक खराब नहीं होगी.
Shraddha
hello mam....maine kal samose banaye or wo tasty b bane pr wo extra ful ja rhe the jisse unki shape acchi nhi ayi iska kya reason hai mam
indrjit
Tuverdal keep dry fruit ki recipes batao please.
Sanjana
Nishaji,
kya dhuli moong dal ka samosa ban sakta hai aur kay uski receipe bhi same hogi.
निशा: संजना जी, हमने धुली मूंग दाल से ही समोसे बनाये हैं, बहुत अच्छे समोसे बनते हैं.
Dip
Instead of fry can we bake the samosas?
निशा: दीप जी, समोसे बेक करके बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है.
usha
Nishaji,
10000 times thanks 4 ur recepies..
I made samosa. Very very tasty.
Thanks
निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
guriya mishra
nisha Ji kya isme Chne ki dal ka use kr skate h ...agar ha to kaise?
निशा: गुड़िया जी हां चने के दाल के समोसे बिलकुल इसी तरह से बनाये जा सकते हैं.
Vandana
Namaste Nisha ji Main or mere Husband apko bhaut pasand karte hai. aapne mujhe bhaut kuch banana sikhya hai. ishke liye apko bhaut badha Thank you.
kanika
your recipe of moong dal samosa is fentabulously
preeti

nisha ji ;dal bhonte samay dal chipak jati hai iska kya karan hai .plz tell me
kavyarajnani
nisha ji .i want ur recipes on my mail id if u agree
you send me your recipes on my email address ..thank you [email protected]
AMRITA SINGH
MAM ARAROT KYA HOTA HAI KYA ISKA KOI OUR NAME HAI Plz.......... jarur bataiyega.
निशा: अम्रिता जी, अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया गया स्टार्च होता है.
madhav
very nice presentation nishaji .