कद्दू का हलवा - Kaddu Ka Halwa – Butternut Squash Halva Recipe

खाना खाने के बाद मन करता है कि थोड़ा मीठा हो जाये. कद्दू की सब्जी अधिकांश लोगो को पसंद नहीं आती लेकिन अगर कद्दू का हलवा बनाया जाय तो इसे सभी पसन्द करते हैं. तो आइये फिर बनाना शुरू करें कद्दू का हलवा.
कद्दू का हलवा बनाने के लिये कद्दू एकदम पका होना चाहिये. आप कच्चे कद्दू का हलवा भी बना सकते हैं लेकिन पका कद्दू मिठास लिये हुये होता है जो हलवे के लिये अधिक उपयुक्त होता है.
Read - Kaddu Ka Halwa – Butternut Squash Halva Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu Halwa
- कद्दू - 500 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- घी - 1/4 कप
- दूध - 1/4 कप
- चीनी - 1/2 कप
- मावा - 1/2 कप
- बादाम - 6-7
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4 (पाउडर)
- पिस्ते - 6-7
विधि - How to make Kaddu Halwa

कढ़ाही में कसा हुआ कद्दू और दूध डालिए और दोनों को चलाकर 5 मिनिट के लिए ढककर इसे उबलने दीजिए. 5 मिनिट बाद, इसे चैक कीजिए.
कद्दू के नरम होने के बाद, इसमें चीनी डालकर मिलाइये. इसे 2 मिनिट के लिए फिर से ढक दीजिए.2 मिनिट बाद कद्दू को चैक कीजिए. आप देखेंगे कि इसमें चीनी घुल गई है और कद्दू का रस भी निकल आया है. चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये कद्दू से रस खतम होने तक इसे खुला ही पकाइए.
इसी बीच बादाम और पिस्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. मावा को भी बारीक तोड़ लीजिए.
कद्दू से रस जल जाने के बाद, इसमें 1 चमचा घी डालकर इसे भून लीजिए. फिर इसमें मावा मिला लीजिए और इनको 3 से 4 मिनिट लगातार चमचे से चलाते हुए भून लीजिए. बाद में, हलवे में बादाम और किशमिश डालकर मिला दीजिये. हलवे के गाढ़े होने पर इसमें इलाइची पाउडर मिला दीजिए.
कद्दू का हलवा बनकर तैयार हो गया है. कद्दू के हलवा को प्याले में निकालिये. कतरे हुये पिस्ते और बादाम को हलवे के ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम कद्दू का हलवा परोसिये और खाइये.
4 सदस्यों के लिये पर्याप्त
सुझाव
- दूध डालने से कद्दू के तले पर लगने का डर नही होता.
- मावा की जगह कन्डेन्सड मिल्क का उपयोग भी कर सकते हैं.
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
If we not used mawa on that halwa will be their any change in the taste..
निशा: मधु, जी हां बना सकते हैं.
निशा: दिशा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रुचिका, ये अलग अलग वैराइटी की कार्न है. स्वीट कार्न एकदम सोफ्ट और मीठी होती है, लेकिन सादा कार्न हार्ड और कम मीठी होती है.
निशा: मधुलिका, कार्न फ्लेक घर में नहीं बन पाते.
निशा: जी हां सोनम, हम मावा की जगह मलाई का प्रयोग कर सकते हैं और इससे हलवा और भी अधिक अच्छा बनेगा.
निशा: सुषमा , हलवा के लिये पका कद्दू लेना है.
निशा: सुषमा, सूजी का हलवा बनाने की विधि पढिये और बार कोशिश कीजिये, कोई भी रैसिपी अच्छी बनाने के लिये यही किया जाता है.
निशा: कमल, आप मिल्कमेड डाल सकते हैं, अगर आप मिल्कमेड का प्रयोग करते है तो चीनी कम डालिये क्यों कि मिल्कमेड में चीनी पहले से ही रहती है.
निशा: Šৠषा, मिल्क नहीं मिल्क से बना मावा मिलाइये.
Thanks