पाव भाजी - Pav Bhaji Recipe - Pao Bhaji Recipe

पाव भाजी (Pav Bhaji) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बनाने में बहुत ही आसान, पाव भाजी को बनाने में समय भी कम ही लगता है, आपके यहां मेहमान आये हो या किटी पार्टी हो, आप पाव भाजी बनाकर अपने दोस्तों को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम पाव भाजी बनायें.
Read - Pav Bhaji Recipe - Pao Bhaji Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji
चार लोगों के लिये. समय - 40 मिनिट
पाव बनाने के लिये
- ताजे पाव (Pav Bread) - 12
- मक्खन-पाव सेकने के लिये (100ग्राम)
भाजी
- सेम, गाजर,फूल गोभी, शिमला मिर्च -500 ग्राम(सारी सब्जियां एक एक कप)
- आलू -200 ग्राम (3-4 मीडियम आकार के)
- टमाटर- 4 बारीक कटे
- हरी मिर्च-4-5 बारीक कटी हुई
- अदरक -1-2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- मक्खन या देशी घी- दो बड़े चम्मच
- जीरा-1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -1 1/2छोटी
- लाल मिर्च पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला -2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं तो)
- गरम मसाला- एक चौथाईछोटी चम्मच
- हरा धनियाँ-आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
विधि - How to make Pav Bhaji
पाव भाजी को सब्जियों को हल्का सा कुकर में उबाल कर बनाया जाता है या आलू उबाल लें और हरी सब्जियां उसी समय मक्खन मैं भून कर, मैस करके भी बनाया जाता है, जैसे भी आपको आसानी हो उस तरह से पाव भाजी बना सकते हैं.
अभी हम सब्जियों को हल्का सा उबाल कर बना रहे हैं, सेम,गाजर, फूल गोभी और आलू को छील कर धोइये,छोटा छोटा काट लीजिये. सब्जियों को कुकर आधा छोटा गिलास पानी के साथ भरिये और एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. कुकर खुलने के बाद सब्जियों को चमचे से मसल लीजिये.
कढ़ाई गरम कीजिये और घी डालिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये , हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, पाव भाजी मसाला डाल कर चम्मच से चलायें. मसाले में टमाटर डालिये और 2-3 मिनिट पकाइये तथा चमचे से मैस कर लीजिये, लाल मिर्च पाउडर, शिमला मिर्च और नमक डाल कर 2 -3 मिनट पकायें.
तैयार भुने हुये मसाले में पहले से मैस की हुई सब्जियाँ मिला दीजिये 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिलाइये, गैस बन्द कर दीजिये. भाजी तैयार है, भाजी को प्याले में निकालिये, हरे धनिये और मक्खन डाल कर सजाइये.
पाव ब्रेड (Pav Bread) पर मक्खन लगाकर सेकिये.
गैस पर तवा गरम कीजिये. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. मक्खन लगा कर दोनों तरफ से गुलावी होने तक सेकें(दिल्ली में बम्बई जैसे साफ्ट पाव नहीं मिलते वह काटने पर अलग हो जाते हैं, तो कोई बात नहीं हैं उन्हैं हम अलग अलग ही सेक लेंगे).
गरमा गरम पाव, गरमा गरम भाजी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज पसन्द करते हों, तब एक प्याज बारीक कतर कर, जीरा भूनने के बाद, हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और बाकी सब उपरोक्त विधि से भाजी बना लीजिये.
पाव भाजी पूरा खाना है जिसे आप लन्च या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
Pav Bhaji Chaat Recipe - How to Make Pav Bhaji Chaat Recipe In Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai b aap jaisa swadisht khana banana seekhna chahti hu....
निशा: रेखा, खाना बनाना बहुत आसान है, थोड़ी सी मेहनत और प्रेक्टिस से खाना आसानी से बनाया जा सकता है.
Thanks mam .
निशा; राहुल, बहुत बहुत धन्यवाद.
sem kya hota hai?
Plz jaldi btana maine mummy ko khud banakar khilaani hai pav bhaji
निशा: राहुल, सेम (beans) एक तरह की फलियां है, सब्जी वाले के पास मिल जाती हैं, लेकिन ये न मिलें तो इन्हैं मत डालिये, इन्हैं डालना आवश्यक नहीं है, बिना इसके पाव भांजी बनाइये आप अच्छी पाव भांजी बना लेंगे.
निशा: भारती जी, पाव को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है.
निशा: भारती, सफोला, सनफ्लोवर या स्वीकार कोई भी रिफाइन्ड लीजिये, अच्छे हैं.
निशा; नाजिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, मसाला दोसा की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मसाला दोसा लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
aapki jo spl. recipe ho wo bata dijiye m read krke banuga.
निशा: लवी, बहुत बहुत धन्यवाद, मेरी सारी रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: विक्रान्त जी, मिठाइयां तो हमने बहुत सारी बनाई हुई है, अभी होली पर हमने बेसन मावा की बर्फी बनाई है, बड़ी ही आसानी से जल्दी ही बन जाती है, प्लीज आप मिठाई कालम में देख लीजिये, आपको अपने मन पसन्द मिठाई अवश्य मिलेगी.
aur is recipe me apne petha nhi dala..
aur kyo.without petha bhaji banti h...
plz reply nisha g
shukriya
निशा: संजू, पावभाजी में तीखे मसाले और सब्जियां आप अपने मन पसन्द से डाल सकते हैं, सब्जी मटर, आलू और टमाटर आवश्यक और आप अपने स्वाद के अनुसार ले सकते है.
निशा: गौरव जी, पावभाजी में कोई कलर डालने की आवश्यकता नहीं है, आप कश्मीरी देगी लाल मिर्च यूज कीजिये, इसका नेचुरल लाल कलर बहुत अच्छा आता है.
निशा: अंजना जी, मेरे य़ूट्यूब चैनल पर सर्च बटन पर children tiffin box recipe आप कई सारी बच्चों के लिये टिफिन रैसिपी देख सकेंगी.
निशा: दर्शना जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दर्शना जी, मैं इसकी रेसिपी डालने की कोशिश करूंगी.
निशा: अनुपमा, बिना तेल वाले दही वड़े वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर without oil dahi vada लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रवा दोसा की रेसिपी यूट्यूब पर दिया है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
plz advice me
निशा: अलमास जी टेस्ट तो खराब होगा ही, पाव भाजी है, सब्जियों से ही बनती है.