पाव भाजी - Pav Bhaji Recipe - Pao Bhaji Recipe

पाव भाजी (Pav Bhaji) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बनाने में बहुत ही आसान, पाव भाजी को बनाने में समय भी कम ही लगता है, आपके यहां मेहमान आये हो या किटी पार्टी हो, आप पाव भाजी बनाकर अपने दोस्तों को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम पाव भाजी बनायें.
Read - Pav Bhaji Recipe - Pao Bhaji Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji
चार लोगों के लिये. समय - 40 मिनिट
पाव बनाने के लिये
- ताजे पाव (Pav Bread) - 12
- मक्खन-पाव सेकने के लिये (100ग्राम)
भाजी
- सेम, गाजर,फूल गोभी, शिमला मिर्च -500 ग्राम(सारी सब्जियां एक एक कप)
- आलू -200 ग्राम (3-4 मीडियम आकार के)
- टमाटर- 4 बारीक कटे
- हरी मिर्च-4-5 बारीक कटी हुई
- अदरक -1-2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- मक्खन या देशी घी- दो बड़े चम्मच
- जीरा-1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -1 1/2छोटी
- लाल मिर्च पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला -2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं तो)
- गरम मसाला- एक चौथाईछोटी चम्मच
- हरा धनियाँ-आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
विधि - How to make Pav Bhaji
पाव भाजी को सब्जियों को हल्का सा कुकर में उबाल कर बनाया जाता है या आलू उबाल लें और हरी सब्जियां उसी समय मक्खन मैं भून कर, मैस करके भी बनाया जाता है, जैसे भी आपको आसानी हो उस तरह से पाव भाजी बना सकते हैं.
अभी हम सब्जियों को हल्का सा उबाल कर बना रहे हैं, सेम,गाजर, फूल गोभी और आलू को छील कर धोइये,छोटा छोटा काट लीजिये. सब्जियों को कुकर आधा छोटा गिलास पानी के साथ भरिये और एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. कुकर खुलने के बाद सब्जियों को चमचे से मसल लीजिये.
कढ़ाई गरम कीजिये और घी डालिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये , हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, पाव भाजी मसाला डाल कर चम्मच से चलायें. मसाले में टमाटर डालिये और 2-3 मिनिट पकाइये तथा चमचे से मैस कर लीजिये, लाल मिर्च पाउडर, शिमला मिर्च और नमक डाल कर 2 -3 मिनट पकायें.
तैयार भुने हुये मसाले में पहले से मैस की हुई सब्जियाँ मिला दीजिये 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिलाइये, गैस बन्द कर दीजिये. भाजी तैयार है, भाजी को प्याले में निकालिये, हरे धनिये और मक्खन डाल कर सजाइये.
पाव ब्रेड (Pav Bread) पर मक्खन लगाकर सेकिये.
गैस पर तवा गरम कीजिये. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. मक्खन लगा कर दोनों तरफ से गुलावी होने तक सेकें(दिल्ली में बम्बई जैसे साफ्ट पाव नहीं मिलते वह काटने पर अलग हो जाते हैं, तो कोई बात नहीं हैं उन्हैं हम अलग अलग ही सेक लेंगे).
गरमा गरम पाव, गरमा गरम भाजी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज पसन्द करते हों, तब एक प्याज बारीक कतर कर, जीरा भूनने के बाद, हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और बाकी सब उपरोक्त विधि से भाजी बना लीजिये.
पाव भाजी पूरा खाना है जिसे आप लन्च या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
Pav Bhaji Chaat Recipe - How to Make Pav Bhaji Chaat Recipe In Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप हरी सब्जियों में सेम, गाजर, फूल गोभी, शिमला मिर्च ले सकते हैं
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe Manchurian bnaana hai. Agar cornflour or cornstarch na mile to kaise bnaae.
निशा: जसमित जी, आप इसमें अरारोट और मैदा डाल सकती हैं
Mam maine aaj dinner me pav bhaji bnaai hai jo mere bette ki fav. Hai pehle vo har weekend me bahar jaa k khaata hai.aaj maine first time bnaai hai or is time vo bohut hee maje se khaa raha hai or maine uske face pe first time itni khushi dekhi hai. Thank u 100 much mam. Ye sab aapke karan hee huaa hai. Mera beta bohut foodi hai. Mujhe lagta tha ki mujhe cooking class jana hee parega but jabse mujhe aaki site k baare me pta chala hai maine har vo dish bnaai hai jiske baare me main sochne se bhi darti thi. Ab mere beta ka order hai Manchurian ka. Main Saturday ko vo bhi bnaaugi.thanku mam
Mujhe bas ek confusion hai mam agar corn flour or cornstarch na mile to kya kare? Plz jaldi reply krna maine Saturday bnana hai.
THANK U ONCE AGAIN.
निशा: जसमीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप कॉर्न स्टार्च कौन सी रैसिपी में डालना चाहते हैं तभी मै आपको सही से बता सकूंगी.
निशा: पिंकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरूण जी, रेसिपी में सभी सब्जियां दी हुई हैं अगर आप उनसे अलग कोई और सब्जी डालना चाहें तो डाल सकते हैं.
निशा: पंखुडी़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, आप मेरी वेबसाइट से ऎसी ढेर सारी रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जो़या जी, मेरी वेबसाइट पर चाइनीज़ की कुछ रेसिपी दी हुई हैं. आप उन्हें देख कर सीख सकती हैं.
निशा: पाव भाजी में सब्जियां और मसाले मुख्य सामग्री होती हैं
निशा: धन्यवाद रेनू जी.
निशा: सेम एक तरह की फली है जो आसानी से बाजार में मिल जाती है.
निशा: सब्जियों को हल्का सा मैश करना होता है.
i love bao bhaji
hi mdm, kya hm pao bhahi m sbji ghata bdha skte h
निशा: सरिता जी हां अवश्य, आपको जो सब्जी अधिक पसन्द हो अधिक और जो सब्जी कम पसन्द हो उसे कम डालें.
wo so tasty
Very help full site,,keep it up...Thanks Mam
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice. tried this and tastes great.
mam---bhaji--ki--video---hi---nahi---h--ye--to--dal--ka--vedio--h
निशा: मंजू जी,बताने के लिये धन्यवाद, इसे हम ठीक कर देते हैं.
Agar paas bhaji mein miracle kam karni ho agar chilli jayada dal jayega to usko kam kaise kiya ja sakta hai
निशा: दिव्या जी, भांजी में 1-2 टेबल स्पून बटर डाल दीजिये, मिर्च का स्वाद कम आयेगा.
apki recipes bohot hi easy or acchi hoti hai mene bohot baar try ki hai or sabhi chize jo mene apke recepies padhke banai hai bohot acchi bani or meri family ko bhi bohot pasand aai hai thank u
निशा: रुपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Message...
Chikek ke saat banaya ja sakta he ki nahi pav bhaji