पाव भाजी - Pav Bhaji Recipe - Pao Bhaji Recipe

पाव भाजी (Pav Bhaji) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बनाने में बहुत ही आसान, पाव भाजी को बनाने में समय भी कम ही लगता है, आपके यहां मेहमान आये हो या किटी पार्टी हो, आप पाव भाजी बनाकर अपने दोस्तों को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम पाव भाजी बनायें.
Read - Pav Bhaji Recipe - Pao Bhaji Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji
चार लोगों के लिये. समय - 40 मिनिट
पाव बनाने के लिये
- ताजे पाव (Pav Bread) - 12
- मक्खन-पाव सेकने के लिये (100ग्राम)
भाजी
- सेम, गाजर,फूल गोभी, शिमला मिर्च -500 ग्राम(सारी सब्जियां एक एक कप)
- आलू -200 ग्राम (3-4 मीडियम आकार के)
- टमाटर- 4 बारीक कटे
- हरी मिर्च-4-5 बारीक कटी हुई
- अदरक -1-2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- मक्खन या देशी घी- दो बड़े चम्मच
- जीरा-1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -1 1/2छोटी
- लाल मिर्च पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला -2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं तो)
- गरम मसाला- एक चौथाईछोटी चम्मच
- हरा धनियाँ-आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
विधि - How to make Pav Bhaji
पाव भाजी को सब्जियों को हल्का सा कुकर में उबाल कर बनाया जाता है या आलू उबाल लें और हरी सब्जियां उसी समय मक्खन मैं भून कर, मैस करके भी बनाया जाता है, जैसे भी आपको आसानी हो उस तरह से पाव भाजी बना सकते हैं.
अभी हम सब्जियों को हल्का सा उबाल कर बना रहे हैं, सेम,गाजर, फूल गोभी और आलू को छील कर धोइये,छोटा छोटा काट लीजिये. सब्जियों को कुकर आधा छोटा गिलास पानी के साथ भरिये और एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. कुकर खुलने के बाद सब्जियों को चमचे से मसल लीजिये.
कढ़ाई गरम कीजिये और घी डालिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये , हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, पाव भाजी मसाला डाल कर चम्मच से चलायें. मसाले में टमाटर डालिये और 2-3 मिनिट पकाइये तथा चमचे से मैस कर लीजिये, लाल मिर्च पाउडर, शिमला मिर्च और नमक डाल कर 2 -3 मिनट पकायें.
तैयार भुने हुये मसाले में पहले से मैस की हुई सब्जियाँ मिला दीजिये 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिलाइये, गैस बन्द कर दीजिये. भाजी तैयार है, भाजी को प्याले में निकालिये, हरे धनिये और मक्खन डाल कर सजाइये.
पाव ब्रेड (Pav Bread) पर मक्खन लगाकर सेकिये.
गैस पर तवा गरम कीजिये. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. मक्खन लगा कर दोनों तरफ से गुलावी होने तक सेकें(दिल्ली में बम्बई जैसे साफ्ट पाव नहीं मिलते वह काटने पर अलग हो जाते हैं, तो कोई बात नहीं हैं उन्हैं हम अलग अलग ही सेक लेंगे).
गरमा गरम पाव, गरमा गरम भाजी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज पसन्द करते हों, तब एक प्याज बारीक कतर कर, जीरा भूनने के बाद, हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और बाकी सब उपरोक्त विधि से भाजी बना लीजिये.
पाव भाजी पूरा खाना है जिसे आप लन्च या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
Pav Bhaji Chaat Recipe - How to Make Pav Bhaji Chaat Recipe In Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योती जी, सब्जियां आप अपनी पसंद अनुसार डाल सकती हैं और जिसे हटाना चाहें हटा सकती हैं.
निशा: आशी जी ये वीडियो आप मेरे चैनल पर देख सकती हैं.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, आप अपनी पसंद अनुसार कोई भी सब्जी का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: सपना जी, मैं व्हाट्सएप पर नहीं हूँ.
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पप्पू जी, बिलकुल खा सकते हैं.
निशा: साहिल जी, पावभांजी में आलू, मटर, गोभी, कैप्सकम और टमाटर आदि सब्जी ली जाती हैं.
निशा: साहिल जी, आप इसे गोभी के बिना बना सकते हैं, आपको जो सब्जियां पसंद हो उन्हें डाल सकते हैं.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उर्मिला जी, आप अपनी पसंद अनुसार सब्जियां ले सकती हैं.
निशा: प्रतिक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ह्रितिक जी, आप रैसिपी को पढें और विडियो को देखें आप अच्छी पावभाजी बना सकेंगे.
Thanks for sharing this wonderful recipe.
Hamne aaj iss recipe ko hubahu banane Ki bharpoor koshish Ki aur ham apne iss prayas ke much had tak saksham bhi rahe. Aur iska poora poora shrey aap hi ko jata hai kintu jis paav bhaji ka rang hamne aamtaur par laal dekha hai wo hamse thoda kesariya ban gaya hai. Kripya iss sandarbh me amoolya sujhaav dein.
Ham apko ye bhi batana chahte hai ki hamare bacche Gaurav aur Deepika ne apni ungliyaan chaat chaat kar iss lajawab recipe ko khatam kiya.
निशा: प्रदीप जी, लाल मिर्च देगी मिर्च जो रंग में लाल होती है और तीखी ज्यादा नहीं होती हैं, उसका उपयोग कीजिये, भांजी का रंग लाल बनेगा. धन्यवाद.
निशा: नीतेश जी, आप अपने स्वादानुसार सब्जियां ले सकते हैं.
निशा: प्रगति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya pav bhaji m amchoor powder mila skte h?
निशा: विजेंद्र जी, अगर आप अमचूर डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं.
निशा: रिशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कपील जी, आप रैसिपी को ध्यान से पढें आप इसे अवश्य बना सकेंगे.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya easy recipe hay mam.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालीनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी हां अवश्य कर सकती हैं.