पाव भाजी - Pav Bhaji Recipe - Pao Bhaji Recipe

पाव भाजी (Pav Bhaji) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बनाने में बहुत ही आसान, पाव भाजी को बनाने में समय भी कम ही लगता है, आपके यहां मेहमान आये हो या किटी पार्टी हो, आप पाव भाजी बनाकर अपने दोस्तों को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम पाव भाजी बनायें.
Read - Pav Bhaji Recipe - Pao Bhaji Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pav Bhaji
चार लोगों के लिये. समय - 40 मिनिट
पाव बनाने के लिये
- ताजे पाव (Pav Bread) - 12
- मक्खन-पाव सेकने के लिये (100ग्राम)
भाजी
- सेम, गाजर,फूल गोभी, शिमला मिर्च -500 ग्राम(सारी सब्जियां एक एक कप)
- आलू -200 ग्राम (3-4 मीडियम आकार के)
- टमाटर- 4 बारीक कटे
- हरी मिर्च-4-5 बारीक कटी हुई
- अदरक -1-2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- मक्खन या देशी घी- दो बड़े चम्मच
- जीरा-1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -1 1/2छोटी
- लाल मिर्च पाउडर-आधा छोटी चम्मच
- पाव भाजी मसाला -2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं तो)
- गरम मसाला- एक चौथाईछोटी चम्मच
- हरा धनियाँ-आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ
- नमक- स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
विधि - How to make Pav Bhaji
पाव भाजी को सब्जियों को हल्का सा कुकर में उबाल कर बनाया जाता है या आलू उबाल लें और हरी सब्जियां उसी समय मक्खन मैं भून कर, मैस करके भी बनाया जाता है, जैसे भी आपको आसानी हो उस तरह से पाव भाजी बना सकते हैं.
अभी हम सब्जियों को हल्का सा उबाल कर बना रहे हैं, सेम,गाजर, फूल गोभी और आलू को छील कर धोइये,छोटा छोटा काट लीजिये. सब्जियों को कुकर आधा छोटा गिलास पानी के साथ भरिये और एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. कुकर खुलने के बाद सब्जियों को चमचे से मसल लीजिये.
कढ़ाई गरम कीजिये और घी डालिये. गरम घी में जीरा डाल दीजिये , हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, पाव भाजी मसाला डाल कर चम्मच से चलायें. मसाले में टमाटर डालिये और 2-3 मिनिट पकाइये तथा चमचे से मैस कर लीजिये, लाल मिर्च पाउडर, शिमला मिर्च और नमक डाल कर 2 -3 मिनट पकायें.
तैयार भुने हुये मसाले में पहले से मैस की हुई सब्जियाँ मिला दीजिये 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिलाइये, गैस बन्द कर दीजिये. भाजी तैयार है, भाजी को प्याले में निकालिये, हरे धनिये और मक्खन डाल कर सजाइये.
पाव ब्रेड (Pav Bread) पर मक्खन लगाकर सेकिये.
गैस पर तवा गरम कीजिये. पाव को बीच से चाकू की सहायता से इस तरह काटे कि वह दूसरे तरफ से जुड़ा रहें. मक्खन लगा कर दोनों तरफ से गुलावी होने तक सेकें(दिल्ली में बम्बई जैसे साफ्ट पाव नहीं मिलते वह काटने पर अलग हो जाते हैं, तो कोई बात नहीं हैं उन्हैं हम अलग अलग ही सेक लेंगे).
गरमा गरम पाव, गरमा गरम भाजी के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज पसन्द करते हों, तब एक प्याज बारीक कतर कर, जीरा भूनने के बाद, हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और बाकी सब उपरोक्त विधि से भाजी बना लीजिये.
पाव भाजी पूरा खाना है जिसे आप लन्च या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
Pav Bhaji Chaat Recipe - How to Make Pav Bhaji Chaat Recipe In Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रूप सेम यानि कि बीन्स सब्जी वाले से मिल जायेगी, ये फलियां होती हैं, आप कुकिंग कीजिये थोड़े ही समय में अच्छी कुकिंग करना सीख जायेंगी.
मै गोवा का राहानेवाला हू | हमारे घर में हम बाहर का खाना नही खाते है | घर में भी हमप्याज और लहसून नही खाते |
आपकी site देखने से पेहले मुझे recipe बनाने में बहुत दिक्कत अति थी |
1st प्रोब्लेम ये था कि इंटरनेट पे जो भी recipe देखता था, तो प्याज और लहसून के बिना
कोई भी recipe मिलती हि नही थी | लेकीन अब आपकी वजह से सब recipe मुझे जैसे चाहिये वैसे बना सकता हू ||||
आपका मै दिल से शुक्रगुजार रहूंगा |
धन्यवाद.
निशा: सुहोता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
सुहोता आपटे.
निशा: पलक, थोड़ा रैडिस कलर के लिये देगी मिर्च का यूज कीजिये, आपको लगभग उसी तरह का कलर मिल जायेगा.
निशा: सपना, बहुत बहुत धन्यवाद.
chii
निशा: राहुल, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe apki recipes bhot achi lgti h b'coz ur recipes are so easy to make ...
mujhe apse y puchna h ki pao bhaji ka masala ghr p kese teyair krte h....
or ky ham bhaji sukhi na bna kr tari wali bna skte h ky.......
plz teel me
निशा: खुशबू, आप अपने मन पसन्द से जितनी तरी सब्जी में रखना चाहें रख सकती हैं. पाव भाजी मसाला पाउडर बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रेनू, जी हां भाजी के साथ वह ब्रेड भी यूज किये जा सकते हैं.
Pav bhaji to bahut hi tasty bani thi sbko pasand ayi... but uska colour red ni hua kya me usme colour add kr skti hu pls advice...
निशा: बबिता, कलर डालने की आवश्यकता नहीं है, कश्मीरी मिर्च जो लाल होती है उसका यूज कीजिये और टमाटर से अच्छा कलर आता है.
निशा: बबलू, 125 -150 पाव लिये जा सकते हैं, और 6-7 कि.ग्राम सब्जियां ले लीजिये, साथ में और भी चीजें होंगी ही.
निशा: शिखा, चुकन्दर आपको पसन्द है, तो अवश्य डालिये, खाना अपने स्वाद का बने तो खाने में बहुत अच्छा लगता है.
निशा: शाक्षी, वेवसाइट पर की प्रकार के कोफ्ते की रैसिपी है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकती हैं.
kya aap mujhe chilly potato ki recipe bata doge?
please
निशा: चंचल में कोशिश करूंगी.
निशा: मो. खान, पाव ओवन में अच्छे बनते हैं.