कढाही पनीर - Kadhai Paneer Recipe

पनीर तो पनीर है, एकदम लाज़बाब. कढाही पनीर (Kadhai Paneer) के क्या कहने! आईये हम आज कढ़ाई पनीर बनायें.
Read - Kadhai Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadhai Paneer Recipe
- पनीर - 300 ग्राम
- शिमला मिर्च - 3
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- रिफाइन्ड तेल या घी - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (कतरा हुआ)
विधि - How to make Kadhai Paneer Recipe
कढ़ाई पनीर को 2 तरह से बनाया जाता है. टमाटर, हरीमिर्च, अदरक पीस कर, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़ों को सैलो फ्राई करके. मसाला भूंनें और सबको मिक्स करलें या नीचे दिये गये तरीके से. दोंनो ही तरीके से बनाई गई सब्जी स्वादिष्ट बनती है.
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. शिमला मिर्च धो लीजिये, बीज निकाल कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. टमाटर धो लीजिये और छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़ये, धोइये और बारीक काट लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दुकस कर लीजिये या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालिये चमचे से चला कर 1 मिनिट तक भूनिये, और ढककर, धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, टमाटर को चमचे से मैस कर लीजिये.
टमाटर में, कटे हुये शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये, और ढककर, धीमी आग पर 4 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, शिमला मिर्च हल्के नरम हो गये हैं.
अब पनीर के टुकड़े,1-2 टेबल स्पून पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट तक पकाइये. कढ़ाई पनीर तैयार है.
कढाही पनीर (Kadhai Paneer) को, टेबिल पर रखने वाली कढ़ाई में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कढ़ाई पनीर चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये. कढ़ाही पनीर को कढ़ाई में ही परसेंगी तो अच्छा रहेगा.
नोट
अगर कढाही पनीर आपको प्याज के साथ बनाना है, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, जीरा भूनिये, और कटे हुये प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, अब उपरोक्त विधि के अनुसार क्रम से सारे मसाले डालकर कढाही पनीर (Karhai Panir) बना लीजिये.
कमेंट (322)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks
निशा: हितेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apki recipes se humne kadhai paneer kafi achchi bnai, bahr se lane ki jrurt hi nhi pdti ab.....
निशा: पायल जी बहुत बहुत धन्यवाद.
ek din hum ne bhature bnaye lakin bh khattea lage dahi jayada dal di is leya please rep,.
निशा: दिनेश भटूरे की रैसिपी को देखिये और उसी तरीके से बनाइये, आप बहुत अच्छे भटूरे बनायेंगे, धन्यवाद.
निशा: किरन, पनीर को फ्राई करके या बिना फ्राइ किये दोंनो तरीके से कढ़ाई पनीर बना सकते हैं.
निशा: शालू जी, मैं उ. पी. मैं हूं लेकिन हमारे परिवार में राजस्थानी खाना बहुत बनता है और पसन्द किया जाता है.
Bhut mje aaj nai sbji khane me........thanx a lot
निशा: संजय, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
well, i am really thankful to your all help which you all posted on youtube i am big fan of yours. i am in usa and here this things are not available so my wife is making for me. once again thank you.
निशा: केविन जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, ग्रेवी वाली कढ़ाई पनीर के लिये इसी सब्जी में थोड़ा पानी डालकर ढककर 3 -4 मिनिट ढककर पका लीजिये.
I consider myself lucky enough to have your website to help me settling with my cooking problems away from my native place. I belongs to Kerala and now almost settled in Rajasthan. I have a problem, which could you please suggest how to overcome. I had tried many of your receipes with "Tomator / Athrak / Green Chilly" paste combination. The curry was prooved to be good. However the gravy taste "Sweet" more than it to be. Whereas our family prefer little spicy taste for the gravy. Could you please suggest what to do.
Many Thanks Nishaji
Susanne George
निशा: Susanne ji, सब्जी में थोड़ी सी लाल मिर्च और 1-2 हरी मिर्च और डाल दीजिये, सब्जी स्पाइसी बनेगी.
mujhe aapki aawaz bahut achi lagti hai
निशा: गीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल, बाजार में तेल मसाले कुछ और अधिक होते हैं, अगर आपको लगता हैं कि इसमें चिल्ली सास या मिर्च और डाली जाय तो डाले जा सकते हैं.
निशा: श्रेय, सब्जी में ओलिव ओइल डाला जा सकता है.
maine kadhai paneer ghar par banaya truly speaking the recipe was relly very test. my husband liked it very much.
thank u
but my question is when i orderd kadai paneer from any resturant they served in a white gravy is it possible?
निशा: रुचि, ये उनके रेस्टोरेन्ट की स्पेशियलटी हो सकती है.
निशा: निवेदिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Main Sadhana Sharma Aapko kin shabdo me dhanyavaad kahu.... Maine isse pehle kabhi khana banaya nahi tha.. Aur Sahi bataau to Khane banaane ki recipies me na kabhi shauk raha tha aur na hi mujhe samajh aati thi... But kuch time pehle Meri Mother ko kah jana tha aur Main ghar me apni choti behen k saath akeli ghar pe ruki thi.... Maine aise hi majaak me aapki Kadaai paneer ki recipies dekhi.... Kyunki meri mmmy ko lagta main kuch bana sakungi ya nahi..... Pata nahi aapki Recipie to gazab hi thi ki mujhe saari languages samajh aayi aur Maine Mammi k ghar aane waali date pe Kadaahi paneer unhe aur saath me guest ko banakar khilaayi.... Isse pehle mera yahi naam tha mujhe koi ghar k kaam nahi aate.... But use taste karne k baat Vo sabhi k mukh se bohot taareef nikli..... Maine Rajma ki recipies dekhkar Rajma Bhi banaaya... Tasty tha..... Mujhe bohot accha laga... Itna hi nahi... Kuch dino baad maine khud akele hi Shaahi paneer bhi banaaya... Ye do months se main aapki websites dekh rahi hoon fark ye hai ki Meri aaj hobby Cooking hai.... Everybody is surprise abt me... Har koi yahi kehta hai ki itna change kaise??? My mother is very happy with me... Sabse aacchi baat to ye hai ki hamaare yahaa par Onion ya Garlics nahi aate... aur aise me aapki recipie to bilkul mere laayak hoti hai..... Thank you.... Verry much..... Aap hamesha HAmaari Sahaayata kijiyega.
निशा: साधना, आपका लिखा कमेन्ट मुझे बहुत अच्छा लगा, बहुत बहुत धन्यवाद.