कढाही पनीर - Kadhai Paneer Recipe

पनीर तो पनीर है, एकदम लाज़बाब. कढाही पनीर (Kadhai Paneer) के क्या कहने! आईये हम आज कढ़ाई पनीर बनायें.
Read - Kadhai Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadhai Paneer Recipe
- पनीर - 300 ग्राम
- शिमला मिर्च - 3
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- रिफाइन्ड तेल या घी - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (कतरा हुआ)
विधि - How to make Kadhai Paneer Recipe
कढ़ाई पनीर को 2 तरह से बनाया जाता है. टमाटर, हरीमिर्च, अदरक पीस कर, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़ों को सैलो फ्राई करके. मसाला भूंनें और सबको मिक्स करलें या नीचे दिये गये तरीके से. दोंनो ही तरीके से बनाई गई सब्जी स्वादिष्ट बनती है.
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. शिमला मिर्च धो लीजिये, बीज निकाल कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. टमाटर धो लीजिये और छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़ये, धोइये और बारीक काट लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दुकस कर लीजिये या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालिये चमचे से चला कर 1 मिनिट तक भूनिये, और ढककर, धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, टमाटर को चमचे से मैस कर लीजिये.
टमाटर में, कटे हुये शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये, और ढककर, धीमी आग पर 4 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, शिमला मिर्च हल्के नरम हो गये हैं.
अब पनीर के टुकड़े,1-2 टेबल स्पून पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट तक पकाइये. कढ़ाई पनीर तैयार है.
कढाही पनीर (Kadhai Paneer) को, टेबिल पर रखने वाली कढ़ाई में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कढ़ाई पनीर चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये. कढ़ाही पनीर को कढ़ाई में ही परसेंगी तो अच्छा रहेगा.
नोट
अगर कढाही पनीर आपको प्याज के साथ बनाना है, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, जीरा भूनिये, और कटे हुये प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, अब उपरोक्त विधि के अनुसार क्रम से सारे मसाले डालकर कढाही पनीर (Karhai Panir) बना लीजिये.
कमेंट (322)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I'll try it.
निशा: M.K. जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अतुल जी, धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: घनशाम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:प्रिन्स जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर कई प्रकार की पनीर की सब्जी है, पनीर बटर मसाला, अचारी पनीर, पनीर पंसन्दा, शाही पनीर, मटर पनीर, पालक पनीर, छोलिया पनीर और भी आप इन्हैं देखिये और बनाइये और बताइये.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लिपीका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kadai paneer achi bani but restaurant m jesi khaate hai wesi jara bni bani thi....
Reason kya hai iska
Wow
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद कृष्णा जी.
निशा: बनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji maine kal kadhai paneer bnaya tha sab ko bohut tasty laga.all credit goes to you.thanku soo much.
Hmare punjabi me ek kahaawat hai SHAH BINA PAT NAI GURU BINA GATT NAI . mujhe cooking to aati thi but aapse bohut kuch sikha hai maine ab koi bhi guest aa jae mujhe na to pehle ki tra tension hoti hai or na main nerves hoti hu. Thank u soo much .
Nisha ji kya saabudane ki tikki bhi ban jatti hai plz mujhe uski recipe btana.
निशा: जसमीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद. और मेरी वेबसाइट पर साबुदाना टिक्की की रेसिपी दी हुई है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे. धन्यवाद.
निशा: गगन जी, तड़का हमेशा बाद में ही लगाएं वो ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.
निशा: ग्रेवी(तरी) बनाने की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर दी हुई है आप वहां से देख कर अपनी पसंद अनुसार ग्रेवी(तरी) बना सकते हैं.
निशा: प्रताप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेरी वेबसाइट पर ऎसी बहुत सी रेसिपी दी हुई हैं जो आप विशेष मौकों पर बना सकती हैं.
what a recipe.......... I surprised when i taste it
निशा: नवनीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
HELLO MAM APNE LIKHA KI MASALA BHUN LE TO US MASALE ME KYA KYA RHEGA YE APNE NHI BTAYA
निशा: प्रिंस जी, सब्जी बनाने का तरीका और मसाले सभी कुछ रेसिपी में उपलब्ध है, पहले जो लिखा है उसमें पनीर और शिमला मिर्च को कम तेल डालकर फ्राई करके और इसी मसाले में उसे मिलाकर सब्जी बनाने को कहा है, प्लीज इसे अवश्य पढ़ लीजिये.
aunty apki sbhi recipes
bhot achi he kal me apni beti ke birthday pr kdhai paneer bnaungi
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi Mam you have made delicious cooking so easy at home Hats off to you
निशा: प्रांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji aapki recipe ko padhkr hi banati hu bht testy rhti h aap new new recipe bataye.....
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Me jab bhi gulab Jamun banati hu wo andar se sakht reh jate h. Plz mujhe gulab Jamun ki recipe btaye.
निशा: शिवानी जी, मावा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त बनते हैं या चाशनी गाढ़ी होने से वह उनके अन्दर नहीं जा पाती और गुलाब जामुन सख्त बन जाते हैं.
Nice recipe it's so easy to cook