कढाही पनीर - Kadhai Paneer Recipe

पनीर तो पनीर है, एकदम लाज़बाब. कढाही पनीर (Kadhai Paneer) के क्या कहने! आईये हम आज कढ़ाई पनीर बनायें.
Read - Kadhai Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadhai Paneer Recipe
- पनीर - 300 ग्राम
- शिमला मिर्च - 3
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- रिफाइन्ड तेल या घी - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (कतरा हुआ)
विधि - How to make Kadhai Paneer Recipe
कढ़ाई पनीर को 2 तरह से बनाया जाता है. टमाटर, हरीमिर्च, अदरक पीस कर, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़ों को सैलो फ्राई करके. मसाला भूंनें और सबको मिक्स करलें या नीचे दिये गये तरीके से. दोंनो ही तरीके से बनाई गई सब्जी स्वादिष्ट बनती है.
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. शिमला मिर्च धो लीजिये, बीज निकाल कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. टमाटर धो लीजिये और छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़ये, धोइये और बारीक काट लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दुकस कर लीजिये या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालिये चमचे से चला कर 1 मिनिट तक भूनिये, और ढककर, धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, टमाटर को चमचे से मैस कर लीजिये.
टमाटर में, कटे हुये शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये, और ढककर, धीमी आग पर 4 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, शिमला मिर्च हल्के नरम हो गये हैं.
अब पनीर के टुकड़े,1-2 टेबल स्पून पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट तक पकाइये. कढ़ाई पनीर तैयार है.
कढाही पनीर (Kadhai Paneer) को, टेबिल पर रखने वाली कढ़ाई में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कढ़ाई पनीर चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये. कढ़ाही पनीर को कढ़ाई में ही परसेंगी तो अच्छा रहेगा.
नोट
अगर कढाही पनीर आपको प्याज के साथ बनाना है, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, जीरा भूनिये, और कटे हुये प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, अब उपरोक्त विधि के अनुसार क्रम से सारे मसाले डालकर कढाही पनीर (Karhai Panir) बना लीजिये.
कमेंट (322)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
sbse hm nisha apko thnks kr chahte haii...kyuki jIs tarah ap....koi bhi receipe ka method btati haii ..vo bht easy hta haii......
Mjhe plzz paneer pyaaza ki receipe bTa dijiye
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं अपनी किचन में प्याज यूज करना शुरू करूंगी तब सबसे पहले पनीर 2 प्याजा बनाऊंगी.
Message...
Madhulika mam , aapki baatayi hui recepies bahut hi saral aur swadist banti hai.Maine kai dishes banyi aapke bataye anusar wo bahut acchhi bani.
Logo se jude rahne ke liye aapko bahut saara dhanywaad.ham aise hi nayi nayi recepies ka intjaar karte rahenge.
Mam kya hum kadai paneer me malai bhi dal sakte h
निशा: कौशलजी, कढ़ाई पनीर में मलाई नहीं डाली जाती.
Hi nisha, anshu muje apke batai racipie bahoot pasand aai. Ab muje malai kofta ke recipie send karo.
निशा: अंशु जी, मलाई कोफ्ता करी रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलबब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Kadai paneer meetha kyun lagta h. Hume to bataya gaya tha ke isme sos dalte h.
निशा: अंशु जी,सब्जी में थोड़ी सी चीनी का यूज होता है इसलिये मीठी लगती है.
Mam kadhai paneer ki recipe apni application me b add kre or pls usme search ka option add kre taki recipe khojne me aasani ho ske dhanyavad
निशा: अतुल जी, सुझाव के लिये धन्यवाद.
कड़ाई पनीर की ये डिश काफी अच्छी है और आज मै अपने पति को ये डिश जरूर खिलाऊंगी
निशा: तृ्प्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
V nice nisha apki btayi hui recipe se maine ghar pr hi kadai paneer bnaya to sbko bahut jyada pasand And aaj se bhar ka kadai paneer band..
thank u agaim....
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji apki receipe hmea bouhut pasand aayi h aap plzzz hame vegetable pulaao ki receipe bhejiye n plzzzz plzzz rplyy
निशा: रिंकी जी, वेबसाइट पर वेज पुलाव रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेज पुलाव लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Mujko paneer chilly banani h ghar k saman se to kaise banai
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशु जी, मुझे बहुत अच्छा लगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवनीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz reply ..
thanksss...
निशा: हिमांशू जी इतनी सब्जी में 1 प्याज बारीक काटिये और जीरा भूनने के बाद कटी प्याज को तेल में डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, सारी चीजें इसी तरह डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
अब हम अगले शनीवार को कढ़ाई पनीर बनायेंगे ।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद ।।