कढाही पनीर - Kadhai Paneer Recipe

📅 9 जुलाई 2008 👁 16.2 लाख बार देखी गई 💬 322 कमेंट ★ 3.0 (30177)

Kadhai Paneer Recipe

पनीर तो पनीर है, एकदम लाज़बाब. कढाही पनीर (Kadhai Paneer) के क्या कहने! आईये हम आज कढ़ाई पनीर बनायें.

Read - Kadhai Paneer Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadhai Paneer Recipe

  • पनीर - 300 ग्राम
  • शिमला मिर्च - 3
  • टमाटर - 2-3
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • रिफाइन्ड तेल या घी - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी -  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (कतरा हुआ)

विधि - How to make Kadhai Paneer Recipe

कढ़ाई पनीर को 2 तरह से बनाया जाता है.  टमाटर, हरीमिर्च, अदरक पीस कर, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़ों को सैलो फ्राई करके. मसाला भूंनें और सबको मिक्स करलें या नीचे दिये गये तरीके से.  दोंनो ही तरीके से बनाई गई सब्जी स्वादिष्ट बनती है.

kadhai_paneer2_622481367.jpgपनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.  शिमला मिर्च धो लीजिये, बीज निकाल कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.  टमाटर धो लीजिये और छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़ये, धोइये और बारीक काट लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दुकस कर लीजिये या छोटा छोटा काट लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालिये चमचे से चला कर 1 मिनिट तक भूनिये, और ढककर, धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, टमाटर को चमचे से मैस कर लीजिये.

टमाटर में, कटे हुये शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये, और ढककर, धीमी आग पर 4 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, शिमला मिर्च हल्के नरम हो गये हैं.

अब पनीर के टुकड़े,1-2 टेबल स्पून पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट तक पकाइये.  कढ़ाई पनीर तैयार है.

कढाही पनीर (Kadhai Paneer) को, टेबिल पर रखने वाली कढ़ाई में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये.  गरमा गरम कढ़ाई पनीर चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये. कढ़ाही पनीर को कढ़ाई में ही परसेंगी तो अच्छा रहेगा.

नोट

अगर कढाही पनीर आपको प्याज के साथ बनाना है, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, जीरा भूनिये, और कटे हुये प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, अब उपरोक्त विधि के अनुसार क्रम से सारे मसाले डालकर कढाही पनीर (Karhai Panir) बना लीजिये.

Kadhai Paneer Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (30177 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (322)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

SANJAY KUMAR GUPTA
kya is sabji piyaj and lahsun bhi dal sak tha ha
NishaMadhulika
SANJAY KUMAR GUPTA , आप अपने स्वाद के अनुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
Vijay kumar
Thank you mam

निशा: विजय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
shakeelakhtar
Thanks mam...

निशा: शकील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mukesh sharma
Kadhai panner is my favorite vegetable....i like it so much

निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
md ilyas ansari
Reilly Maine ise trailed kiya ghar me banaya or bahut tasty bna

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
alisha
Kadhai paneer is awsome yummm.....

निशा: अलिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonia
Kindly help me How to make extra gravy In KaDai paneer.

निशा: सोनिया जी, ग्रेवी वाली कढ़ाई पनीर के लिये इसी सब्जी में थोड़ा पानी डालकर ढककर 3 -4 मिनिट ढककर पका लीजिये.
Abhishek Shukla
Main abhi bna rha hun dekhte h kaisa bnta h

निशा: अभिषेक जी, मै आशा करती हूं कि आपकी डिश अच्छी बनें. धन्यवाद.
Puja
Madam you are a excellent cook.You are so soft spoken I love the way you explain. All your recipes are excellent till date what all I have prepared and the best part without using onion and garlic .keep going mam with your expert guidence we are gaining a lot of knowledge

निशा: पूजा जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
AMAAN
would you please tell me recipe of paneer biryani

निशा: अमान जी, हम इसे जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
vanshika
Shahi panir ko dahi dal kr b bnaya jaa skta h kya

निशा: वंशिका जी, ग्रेवी आप अपनी पसन्द के अनुसार किसी भी तरह से बना सकती हैं.
nidhidubey
hello mam..
ye dry fenugreek leaves kya hoti h???
apki website s muje bahut kuch seekne ko mila thanku soo much..

निशा: निधि जी, इसे कसूरी मैथी कहते हैं. यह एक प्रकार का मसाला है, जिसका इस्तेमाल सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है.
Jagriti Rai
Thanqq Nisha Ji itni yammy recipes k liye

निशा: जागृ्ति जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
Pooja srivastav
Apki btae hue recipe mujhe bhut pasand aati hai aur mai ese bnati bhi hu.

निशा: पूजा जी, धन्यवाद.
bhaskar
Piyaj tamatar ki gravy mai bana saktai hi

निशा: भास्कर जी, आप अपनी पसंदानुसार ग्रेवी बना सकते हैं.
shubham
i want to know that we can use gravy or not while making kadhai panner
निशा: शुभम जी, आप चाहें तो कढ़ाई पनीर को अपनी पसन्द के अनुसार ग्रेवी वाला बना सकते हैं.
Sunita kori
Really very nice........dish

निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rekha bitharia
निशा जी, मैं आपके द्वारा बतायी गयी रेसिपीज़ को खुद भी बनाती हूँ और साथ ही दूसरों को भी बगैर प्याज़ लहसुन के सब्जियों को बनाने के लिए प्रोत्साहित करती हूँ, अगर आप कुछ शुगर फ्री से मिठाइयां बनाने की विधि बताएगी तो में आपकी आभारी हूँगी I
निशा: रेखा जी, मै इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Shakeebamalik
I love ur recipes a lot..thnx hme sb sikhane k liye

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajesh Kumar
very tasty seems to be

निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
varsha khandelwal
Thanku Nisha ji... apki receipes se mujhe bhut help milti hai khana banane me, thanku mam.

निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonika
Hlo nisha g.. kya ap mujhe koi solution bta skti h ki dhokla bikhrta kyu h
निशा: सोनिका जी, ढोकला को ठंडा होने के बाद काटें, ढोकला नहीं बिखरेगा.
Simmy
Nisha g ye sabzi bnne k baad bilkul restaurant jesi lagegi na
निशा: सिम्मी जी हां उससे अच्छी लगनी चाहिये, आप प्याज लहसन पसन्द करती हों तो वह अवश्य डालिये, आपको सब्जी पसन्द आयेगी.
reet
hlo mam mane apke kadahi paneer recipe bunaee vo bahut taste bane thxxx mam muje recipe bunane ka suke nahi c jab c mane apke nankhati bunane vo taste bane tab c roje mai apke recipe dekhe kar bunateho once again thxxx u

निशा: रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
suraj
apki dish to both achi hay .....

निशा: सूरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swamiji
Kaju ka gravy banakar daldakte kya

निशा: स्वामी जी, डाल सकते हैं.
raj manish
Very good recipe. Nisha je

निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kishore
Nyc recipes
rekha saini
kya khadai paneer sabji me onion nahi dal sakthe hai
निशा: रेखा जी, अवश्य डाल सकते हैं.
Bharti dave
I like your all recipi because I don't it onion garlic so I m happy thanks so much.
निशा: भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.