कढाही पनीर - Kadhai Paneer Recipe

पनीर तो पनीर है, एकदम लाज़बाब. कढाही पनीर (Kadhai Paneer) के क्या कहने! आईये हम आज कढ़ाई पनीर बनायें.
Read - Kadhai Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadhai Paneer Recipe
- पनीर - 300 ग्राम
- शिमला मिर्च - 3
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- रिफाइन्ड तेल या घी - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (कतरा हुआ)
विधि - How to make Kadhai Paneer Recipe
कढ़ाई पनीर को 2 तरह से बनाया जाता है. टमाटर, हरीमिर्च, अदरक पीस कर, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़ों को सैलो फ्राई करके. मसाला भूंनें और सबको मिक्स करलें या नीचे दिये गये तरीके से. दोंनो ही तरीके से बनाई गई सब्जी स्वादिष्ट बनती है.
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. शिमला मिर्च धो लीजिये, बीज निकाल कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. टमाटर धो लीजिये और छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़ये, धोइये और बारीक काट लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दुकस कर लीजिये या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालिये चमचे से चला कर 1 मिनिट तक भूनिये, और ढककर, धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, टमाटर को चमचे से मैस कर लीजिये.
टमाटर में, कटे हुये शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये, और ढककर, धीमी आग पर 4 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, शिमला मिर्च हल्के नरम हो गये हैं.
अब पनीर के टुकड़े,1-2 टेबल स्पून पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट तक पकाइये. कढ़ाई पनीर तैयार है.
कढाही पनीर (Kadhai Paneer) को, टेबिल पर रखने वाली कढ़ाई में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कढ़ाई पनीर चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये. कढ़ाही पनीर को कढ़ाई में ही परसेंगी तो अच्छा रहेगा.
नोट
अगर कढाही पनीर आपको प्याज के साथ बनाना है, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, जीरा भूनिये, और कटे हुये प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, अब उपरोक्त विधि के अनुसार क्रम से सारे मसाले डालकर कढाही पनीर (Karhai Panir) बना लीजिये.
कमेंट (322)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thank u so much
निशा: चंदा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजना, बहुत बहुत धन्यवाद.
Paneer ko naram banane ke liye, paneer aur paani ko microwave me 10-15 min paka kar nikal lo...paneer will become very soft
please kuch chinese dish v banna bataeye
निशा: खुशबू, वेज मंचूरियन, चिल्ली पोटेटो, गोभी मन्चूरियन, वेज नूडल्स, चिल्ली पनीर ये रैसिपी वेवसाइट वीडियो सहित उपलब्ध हैं, आप होम पेज पर सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: शिल्पी, अगर आप थोड़ी सी सब्जी में थोड़ी मिठास पसन्द करें तो टमाटर सास डाला जा सकता है, टमाटर सास थोड़ा मीठा होता है.
निशा: उमेश, धन्यवाद.
realy nice
i liked ur recepie of kadai paneer
bt u hve nt used the onions in it.so can i use onions also to give a little different taste
plz reply
निशा: प्रियंका, अगर आपको ओनियन पसन्द है, तब आप ओनियन डाल कर बनाइये.
निशा: अतुल, छोले भटूरे वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं
निशा: रश्मि, थोड़े से टमाटर बारीक काट कर, तेल में पकायें और मिलाये, सब्जी का नमक काफी कम हो जायेगा.
pls send me kadhai paneer recipe,
i am living alone i have a lots of problem for making dinner
if u can pls help me out
thanks
jst doodh boil krne rkho aur boil hone lga ki usme neembu ka pani dalo ....aur jaisehi doodh foot jaye usko 1 kpde me nikalo aur usme ka pura pani nikalo aur us kpde ke upr 1 plate rkho aur uspeheavy w8 ki koi bhi cheese rkho 5minute bad aap uske tukde kr skte hai
aapka paneer taiyaar
Thanx
thnku nisha g... i lyk ur recipies vry much...