मूंगफली का हलवा - Peanut Halwa recipe

📅 27 जून 2008 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 39 कमेंट ★ 2.8 (4684)


हलवा नाम ही सुनकर लगता है, आह हलवा और मन ललचा जाता है खाने के लिये. अगर अपना मन पसन्द हलवा मिल जाय तब तो बात ही कुछ अलग है. हलवा बनाने के लिये मुख्य चीजें, एक तो वह जिसका हम हलवा बनाना चाहते हैं, घी, चीनी, एवं सूखे मेवे ये सारी चीजें अगर आपके पास है, हलवा बनाना बड़ा आसान है.

जिस चीज का आप हलवा बनाना चाहते है, अगर वह पाउडर फार्म है तो ठीक है, नही तो उसे पाउडर या पेस्ट की फार्म में कर लीजिये.  घी में भून लीजिये और चीनी की चाशनी एवं मेवे काट कर डाल दीजिये,  और अधिक स्वाद के लिये थोड़ा सा मावा भून कर डाल दीजिये, सबको मिलाइये, हलवा बन गया मिनटों में.  यह हलवा मेरे बेटे को बहुत ही पसन्द आया, तो आइये आज हम मूंगफली के दानों का हलवा (Groundnut Halwa) बनायें.

Read - Peanut Halwa Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Groundnut Halwa

  • भुने छिले मूंगफली के दाने - 100 ग्राम(आधा कप) (भीगे हुए)
  • घी - 1/4 कप
  • मावा -  100 ग्राम ( आधा कप )
  • चीनी - 150 ग्राम ( 3/4 कप )
  • काजू - 4
  • बादाम - 4
  • पिस्ते  - 6 से 7 
  • छोटी इलाइची - 4

विधि - How to make Groundnut Halwa

peanut_halwa_2_156060972.jpgभीगे हुए मूंगफली के दाने मिक्सर जार में डालिए और बिना पानी डाले या आवश्यकता हो तो 2 टेबल स्पून पानी डालकर हल्का  दरदरा पीस लीजिये.

कढ़ाही में 2 से 3 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये. घी के पिघलने पर इसमें मूंगफली के दाने का पेस्ट डालकर भूनिये. इसे भूनते समय आपको कढ़ाई में इस पेस्ट को लगातार चलाते रहना है, यह तले में बड़ी जल्दी लगने लगता है.

जैसे ही अच्छी महक आने लगे या मूंगफली पेस्ट कढ़ाई से चिपकना बन्द कर दे, मूंगफली के भुने पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिये.

कढ़ाही में मावा डालकर, हल्का ब्राउन होने तक लगातार चलाते हुये भूनिये. इसके हल्का ब्राउन होने पर गैस बन्द कर दीजिये और मावा को प्याली में निकाल लीजिये.

पैन में चीनी को डालिए और चीनी की मात्रा के बराबर पानी लेकर चीनी में मिलाइये और चीनी घुलने तक पकाइये. इसी बीच काजू और बादाम को छोटे टुकड़ों में और पिस्तों को पतले लंबे टुकड़ों में काट लीजिए. साथ ही इलाइची को कूटकर पाउडर बना लीजिए.  

चाशनी के तैयार होने पर इसमें भुना हुआ मावा और थोड़ा सा बादाम और पिस्ते हलवे की सजावट के लिए छोड़कर बाकी सारे मेवे हलवे में मिला दीजिये. हलवा को गाढ़ा होने तक पका लीजिए. हलवे के गाढ़े होने के बाद इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए. 

हलवे से घी निकलने लगे, तब हलवा बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए और कतरे हुये मेवे डालकर सजाइये.  गरमा गरम हलवा परोसिये और खाइये.  बचे हुये हलवे को फ्रिज में रख दीजिये, एक सप्ताह तक जब भी आपका मन हो हलवा फ्रिज से निकालिये, ठंडा या गरम हलवा जैसा आपका मन हो खाइये.

सुझाव

आप इस हलवे को चाहे तो बरफी की तरह भी जमा सकते हैं. इसके लिये आपको चाशनी में चीनी की मात्रा के बराबर की जगह आधी मात्रा से भी कम पानी डालना होगा. इससे हलवा अधिक सूखा होगा जिसे आप जमा सकेंगे. इसे जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पकाइए. बरफी जमाने के लिये थाली पर घी लगाकर चिकना कर लीजिये और हलवा को जमाकर उस पर कतरे हुये मेवे डाल दीजिये.  ठंडा होने के बाद बरफी की शक्ल में काट लीजिये.

Groundnut Halwa Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (4684 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (39)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vikas
please kesri halwa banane ki vidhi bhi bataye
निशा मधुलिका
पूनम, मूंगफली के दाने भुने हुये,छिले हुये हैं. चित्र में देखिये.
poonam
nishaji moongphali humko kachhi wali leni hai ya bhuni hui, please tell me.
Swarnim
Nice dish,I was recollecting its Ingredients and search ended here.
sonia behl
ye mara liye kuch naya hai main isse jarur try karugi thanks for learning
Rekha
I love your recipes. i have a suggesion to make. In your recipe if you give measurement by katori instead of grams etc then it will be easy. Reason is - not every one has measuring scale handy and people from other country can follow as well. For example USA does not have metric system so metric sytem scale will be hard to find or very expensive. Thanks
NC Joshi
Thanks a lot for this unique receipe.
Advocate Rashmi Saurana
thanks for this ryesipi.
कुश
हलवा तो हमे बहुत पसंद है.. सूज़ी का तो बनाना आता ही है.. मूँगफली का आपने सीखा दिया.. पहली फ़ुर्सत में बनाएँगे