मूंगफली का हलवा - Peanut Halwa recipe

हलवा नाम ही सुनकर लगता है, आह हलवा और मन ललचा जाता है खाने के लिये. अगर अपना मन पसन्द हलवा मिल जाय तब तो बात ही कुछ अलग है. हलवा बनाने के लिये मुख्य चीजें, एक तो वह जिसका हम हलवा बनाना चाहते हैं, घी, चीनी, एवं सूखे मेवे ये सारी चीजें अगर आपके पास है, हलवा बनाना बड़ा आसान है.
जिस चीज का आप हलवा बनाना चाहते है, अगर वह पाउडर फार्म है तो ठीक है, नही तो उसे पाउडर या पेस्ट की फार्म में कर लीजिये. घी में भून लीजिये और चीनी की चाशनी एवं मेवे काट कर डाल दीजिये, और अधिक स्वाद के लिये थोड़ा सा मावा भून कर डाल दीजिये, सबको मिलाइये, हलवा बन गया मिनटों में. यह हलवा मेरे बेटे को बहुत ही पसन्द आया, तो आइये आज हम मूंगफली के दानों का हलवा (Groundnut Halwa) बनायें.
Read - Peanut Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Groundnut Halwa
- भुने छिले मूंगफली के दाने - 100 ग्राम(आधा कप) (भीगे हुए)
- घी - 1/4 कप
- मावा - 100 ग्राम ( आधा कप )
- चीनी - 150 ग्राम ( 3/4 कप )
- काजू - 4
- बादाम - 4
- पिस्ते - 6 से 7
- छोटी इलाइची - 4
विधि - How to make Groundnut Halwa
भीगे हुए मूंगफली के दाने मिक्सर जार में डालिए और बिना पानी डाले या आवश्यकता हो तो 2 टेबल स्पून पानी डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाही में 2 से 3 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये. घी के पिघलने पर इसमें मूंगफली के दाने का पेस्ट डालकर भूनिये. इसे भूनते समय आपको कढ़ाई में इस पेस्ट को लगातार चलाते रहना है, यह तले में बड़ी जल्दी लगने लगता है.
जैसे ही अच्छी महक आने लगे या मूंगफली पेस्ट कढ़ाई से चिपकना बन्द कर दे, मूंगफली के भुने पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिये.
कढ़ाही में मावा डालकर, हल्का ब्राउन होने तक लगातार चलाते हुये भूनिये. इसके हल्का ब्राउन होने पर गैस बन्द कर दीजिये और मावा को प्याली में निकाल लीजिये.
पैन में चीनी को डालिए और चीनी की मात्रा के बराबर पानी लेकर चीनी में मिलाइये और चीनी घुलने तक पकाइये. इसी बीच काजू और बादाम को छोटे टुकड़ों में और पिस्तों को पतले लंबे टुकड़ों में काट लीजिए. साथ ही इलाइची को कूटकर पाउडर बना लीजिए.
चाशनी के तैयार होने पर इसमें भुना हुआ मावा और थोड़ा सा बादाम और पिस्ते हलवे की सजावट के लिए छोड़कर बाकी सारे मेवे हलवे में मिला दीजिये. हलवा को गाढ़ा होने तक पका लीजिए. हलवे के गाढ़े होने के बाद इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए.
हलवे से घी निकलने लगे, तब हलवा बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए और कतरे हुये मेवे डालकर सजाइये. गरमा गरम हलवा परोसिये और खाइये. बचे हुये हलवे को फ्रिज में रख दीजिये, एक सप्ताह तक जब भी आपका मन हो हलवा फ्रिज से निकालिये, ठंडा या गरम हलवा जैसा आपका मन हो खाइये.
सुझाव
आप इस हलवे को चाहे तो बरफी की तरह भी जमा सकते हैं. इसके लिये आपको चाशनी में चीनी की मात्रा के बराबर की जगह आधी मात्रा से भी कम पानी डालना होगा. इससे हलवा अधिक सूखा होगा जिसे आप जमा सकेंगे. इसे जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पकाइए. बरफी जमाने के लिये थाली पर घी लगाकर चिकना कर लीजिये और हलवा को जमाकर उस पर कतरे हुये मेवे डाल दीजिये. ठंडा होने के बाद बरफी की शक्ल में काट लीजिये.
कमेंट (39)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनम जी, मावा को खोया भी कहा जाता है. यह दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है.
निशा: रामकुमार जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Nishaji roasted mugfali ke dano ko pani me bhigo kar paste taiyar karna hai. Pls tell
निशा: अमिता जी हा भुने छिले मूंगफली के दाने भिगो कर ही पेस्ट बनाना है.
निशा: शिल्पी जी हां मैं कोशिश करूंगी.
peanut halwa recipi me colour dala jaye to kya eske test me kuchh changing ho jayegi? mai colour dal sakti hu ya nahi????
निशा: प्रग्या जी, हलवा में कलर डालने से टेस्ट में कोई अन्तर नहीं आयेगा, हलवा का कलर चेन्ज हो जायेगा, आप चाहें तो हलवा में कलर मिला सकती हैं.
thanks alot mujhe etne comliment aapki wajah se mile...
निशा: प्रग्या, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्यानी जी आप सच कह रही हैं, इसे बनाने में देर तो लग जाती है.
निशा: रीतिका, शाही पनीर की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर शाही पनीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Pls Hume Mungfali ki Barfi Banane ki receipe Baiye,..pls or is Halwe ko kya barfi bna sakte h?? or kaise pls reply or navratri
निशा: रितिका, हलवा को थोड़ा और पका कर जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाया जाय और जमा दिया जाय तो बर्फी बन जायेगी, कोशिश कीजिये आप बर्फी बना लेंगे.
निशा: रुचि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वारी,पीनट की कई रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, पीनट की नमकीन अच्छी बनती है.
निशा: मनीषा, मिल्क पाउडर डालें तो आप 2 टेबल स्पून डाल दीजिये और दूध में बनाना चाहें तो 1 1/2 कप दूध ले लीजिये.
निशा: रानी, मिल्क पाउडर या दूध प्रयोग में लाया जा सकता है.
निशा: धन्यवाद अन्जली.
first of all very nice effort and good recipies...what can be the substitute of "mava" can i use milk powder...if yes then how much ....
waiting for ur reply....
thankx