मोहन थाल Mohan Thal Recipe

मोहन थाल बेसन मावा और ड्रायफ्रूट्स से बनने वाली एक पारम्परिक मिठाई है. कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण जी को यह मिठाई बहुत प्रिय थी. इस मिठाई को बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम मोहन थाल मिठाई (Mohan Thal Recipe) बनायें.
Read - Mohan Thal Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mohan thal)
- बेसन - 100 ग्राम (एक कप)
- घी - 100 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- चीनी - 200 ग्राम ( एक कप)
- मावा - 100 ग्राम (आधा कप)
- काजू - 10 (छोटे छोटे टुकड़े में काट लें)
- बादाम - 10 (बारीक काट लीजिये)
- पिस्ता - 15 ( बारीक काट लीजिये)
- छोटी इलाइची - 5-6 ( छील कर पीस लीजिये)
विधि How to make Mohan Thal
बाजार में बेसन दो तरह का आता है, एक बारीक पिसा हुआ और दूरा मोटा पिसा हुआ. मोहन थाल बनाने के लिये मोटा बेसन अच्छा रहता है.
किसी बर्तन में बेसन को छान लीजिये और 2 छोटी चम्मच घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला दीजिये, अब दूध डाल कर आटे जैसा गूथ लीजिये. ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. इससे बेसन के कण फूल जाते हैं.
चीनी में, चीनी की मात्रा का आधा पानी (100 ग्राम) मिलाइये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, (थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये जो हम मिठाई के ऊपर डाल कर सजायेंगे). सभी मेवे और इलाइची इस चाशनी में डाल दीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गूथे हुये बेसन को घी में डाल कर भूनिये, घी से अच्छी महक आने लगे, जब बेसन हल्का भुना हो, तभी उसमें मावा मिला दीजिये और भूनिये. बेसन और मावा ब्राउन होने के बाद चाशनी मिलाइये, करीब 6-7 मिनिट तक पकाइये, किसी प्लेट या थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये बादाम और पिस्ते डाल दीजिये. ( 3-4 घंटे में यह मिश्रण जम जायेगा).
जमे हुए मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार के पीस काटिये, मोहन थाल तैयार है. बहुत ही स्वादिष्ट मोहन थाल (Mohan Thal ) बना है, सुबह शाम कभी भी खाइये. बचे हुये मोहन थाल को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 15 -20 दिनों तक आप इसे खा सकते हैं.
कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संगीता, 250 ग्राम बेसन लीजिये और इसी के अनुसार सारी चीजें ले लीजिये, 30 पीस मीडियम साइज के तैयार हो जायेंगे.
निशा: वर्षा, आप दोंनो रैसिपी के वीडियो देखिये और बनाइये, थोड़ा सा फर्क है.
jaisa ki apne bataya isme mawa ki jagah per milk maid b use kar sakte hai to milk maid ki quantity kitni hogi isi quantity ke liye.
please reply....
निशा: सोनल, इस रैसिपी के लिये मावा की जगह 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क यानी कि आधा टिन ले लीजिये, और आप कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ मोहन थाल बना रही हैं तब इसमे चीनी डालने की आवश्यकता नहीं है.
रितु, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल, माइक्रोवेव में भी बेसन भूना जा सकता है.
pls Maysore Pak is recipe bhi upload kar dijiye
.
निशा: मीनाक्षी जी, मैं कोशिश करूंगी.
Ekta ji@ aap aise bhi try kar sakete hai..
Hindee langgage i don"t understand possible
please show ingreadients and how to make mohal thai other guy nation can understand
thank you sir
निशा: रेवात, ये रैसिपी इंगलिश में दी हुई हैं, आप होमे पेज पर बड़े से लिखे गये see oura recipe in English पर क्लिक कीजिये और रैसिपी इंगलिश में देखिये.
I tried it today. It tastes great.
But i had a problem -
Besan aur maawa kaafi waqt bhunane ke baad bhi besan ke chhote chhote daane bane hue the Jo ki andar se thik tarah nahi bhun rahe the to maine 5 min ke liye microwave kar diya. Ab wo daane andar se bhun gaye the par wo daane hard ho gaye the.
Pls suggest the solution...
Waiting for your valuable advice.
May aapka tahe dil se dhanyawad karati hu ki ye saari recipes bilkul authentic tarike se hi banati hai aur uname jo aajkal ke nakhare (fatfree) type ka kuchh nahi dalti. Abhi US aane ke baad may in sabko bahoot miss karati hu. Main is weekend ye try karoongi agar time mila to kyoki khoya banana padega. Is recipe maine apani jethani se kai baar mmangi par unhone batai nahi. Ab may ye ghar may bana ke husband ko surprise karungi.
निशा: वैशाली आप अच्छा मोहन थाल बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: मीनल, कुछ दुकानों पर ही मोटा बेसन मिलपाता है, अगर मोटा बेसन नहीं मिले तो आप इसी बेसन से मोहन थाल बना लीजिये.
निशा: कविता, दूध कम है तो थोड़ा सा और ले लीजिये.
निशा: सिया, मोहन थाल मावा डाल कर ही बनाया जाता है, मिल्कमेड डालकर भी बना सकते हैं.
निशा: प्रियंका, जी हां .
मैंने जन्माष्टमी को मोहनथाल बनया लेकिन वो तो पत्थर की तरह जम गया मैंने जब उसे कटा तो कटा ही नहीं फिर मैंने उसे तोड़ के छोटे- पीसेस बनाये
क्या अप बता सकती है ऐसा क्यं हुआ अपने जैसा लिखा है मैंने बिलकुल वैसा ही बनाया था pls hume rply kijiye
sab ne ghar mein mera majak bana diya
thanks
निशा: जाग्रति,चाशनी ज्यादा पक जाने के कारण पानी की मात्रा कम हो जाती है और मोहन थाल सख्त हो जायेगा.
निशा: एकता,गुथे हुये बेसन को घी में डाल कर कलछी से लगातार चलाते हुये भूनना है.
निशा: अनु आप जमा हुआ जिसे बट्टी खोया कहा जाता है वह मोहन लीजिये.