मोहन थाल Mohan Thal Recipe

मोहन थाल बेसन मावा और ड्रायफ्रूट्स से बनने वाली एक पारम्परिक मिठाई है. कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण जी को यह मिठाई बहुत प्रिय थी. इस मिठाई को बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम मोहन थाल मिठाई (Mohan Thal Recipe) बनायें.
Read - Mohan Thal Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mohan thal)
- बेसन - 100 ग्राम (एक कप)
- घी - 100 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- चीनी - 200 ग्राम ( एक कप)
- मावा - 100 ग्राम (आधा कप)
- काजू - 10 (छोटे छोटे टुकड़े में काट लें)
- बादाम - 10 (बारीक काट लीजिये)
- पिस्ता - 15 ( बारीक काट लीजिये)
- छोटी इलाइची - 5-6 ( छील कर पीस लीजिये)
विधि How to make Mohan Thal
बाजार में बेसन दो तरह का आता है, एक बारीक पिसा हुआ और दूरा मोटा पिसा हुआ. मोहन थाल बनाने के लिये मोटा बेसन अच्छा रहता है.
किसी बर्तन में बेसन को छान लीजिये और 2 छोटी चम्मच घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला दीजिये, अब दूध डाल कर आटे जैसा गूथ लीजिये. ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. इससे बेसन के कण फूल जाते हैं.
चीनी में, चीनी की मात्रा का आधा पानी (100 ग्राम) मिलाइये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, (थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये जो हम मिठाई के ऊपर डाल कर सजायेंगे). सभी मेवे और इलाइची इस चाशनी में डाल दीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गूथे हुये बेसन को घी में डाल कर भूनिये, घी से अच्छी महक आने लगे, जब बेसन हल्का भुना हो, तभी उसमें मावा मिला दीजिये और भूनिये. बेसन और मावा ब्राउन होने के बाद चाशनी मिलाइये, करीब 6-7 मिनिट तक पकाइये, किसी प्लेट या थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये बादाम और पिस्ते डाल दीजिये. ( 3-4 घंटे में यह मिश्रण जम जायेगा).
जमे हुए मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार के पीस काटिये, मोहन थाल तैयार है. बहुत ही स्वादिष्ट मोहन थाल (Mohan Thal ) बना है, सुबह शाम कभी भी खाइये. बचे हुये मोहन थाल को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 15 -20 दिनों तक आप इसे खा सकते हैं.
कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमृता जी, बेसन सही से भूना न होने के कारण ऎसा होता है. इसे कढ़ाई में डालकर थोड़ा लगातार चलाते हुये और पका लेंगी फिर जमायेंगी ये अच्छी तरह जम जाएगा .
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, इसे कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून दूध डालकर हल्का सा गरम कीजिये, जमा हुआ मोहन दूध में डालिये और एकदम धीमी गैस पर उसे चलाते हुये पकाइये, जब वह अच्छी तरह नरम और चिकना हो जाय तब उसे फिर से जमा दीजिये, मोहन थाल नरम जम कर तैयार हो जायेगा.
निशा: ध्रुति जी, एसी कोई भी इन्ग्रीडियेन्ट रेसिपी में यूज नहीं किया गया है.
निशा: दिया जी, आप इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दीजिए, यह जम जाएगा.
निशा: शशी जी, घी कम होने से मोहन थाल ड्राई बनता है, घी दिये गये माप के बराबर डालें, मोहन थाल बहुत ही अच्छा बनेगा.
निशा: विनिता जी, अगर बेसन कम घी में भूना जाए, तब ऎसा हो सकता है. बेसन भूनने के लिए बेसन के बराबर ही घी लें. अगर आपको लगे, कि मिश्रण सूखा लग रहा है और थोड़ा सा घी मिश्रण में और डाल लीजिए.
निशा: ज्योति जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मै आशा करती हूं कि अगली बार आपकी डिश अच्छी बने.
Maine shayad jaldi kar di , mujhe Lag raha besan thik se pake nahi hai aur ab chasni me bhi mila diya..kya karu ? ..
waiting for reply ....
निशा: ज्योति जी, यदि बेसन ज्यादा कच्चा हो तब बेसन का कच्चा स्वाद मोहनथाल में रह सकता है. अब तो कुछ नही किया जा सकता. बस आप धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए पका लीजिए, चाशनी के साथ भी बेसन पक जाता है, मैं आशा करती हूँ कि आप अच्छा मोहन थाल बनायेंगी.
mohan thal ka test is very alag. bohoti achhi lagti hai khaneme. thanku.
निशा: धनश्री जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Thank you so much
निशा: अनुभा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्षा जी, आप इसे फ्रिज में रखकर देख लीजिए.
निशा: विधि जी, मिल्कमेड डालकर भी बना सकते हैं.
निशा: ज्योत्सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, पानी चीनी की मात्रा का आधा ले लीजिये और सीरप जमने वाली कनसिसटेन्सी का बनायें.
निशा: चिंकी जी, 1 कप का उपयोग किया जा सकता है और अगर आप कम मीठा पसन्द करते हैं तो चीनी थोड़ी कम डाली जा सकती है.
Mene apki recipe dekh ke mohanthal banaya but wo jam nahi raha h
To ab me kya kru
Muje usk ache che jam jane vale tukde krne h
Plz help me
निशा: आप इसे कढ़ाई में डालकर थोड़ा लगातार चलाते हुये और पका लेंगी फिर जमायेंगी ये अच्छी तरह जम जाएगा और काटा जा सकेगा.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिन्की जी, तार की चाशनी ही बनाएं.
Bahut hi jyada yummy h,sbko bahut jyada psnd aaya
Thnk u ssoooo much nisha ji
निशा: ऎंजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mava ke option mein hum fresh cream aur milk maid dal sakte hain
निशा: प्रिति जी, मोहन थाल मावा डाल कर ही बनाया जाता है, मिल्कमेड डालकर भी बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene mohanthal bnaya pr itna khas achha nhi bna..
Test v nhi aya or clr yallow ki vahajah fika ho gya .mere ghr m koi ghee psnd nhi krta eslye mene fartune use kiya or milk k sath ghutha v fir 15mins k bad fry kiya oil m or fry k bad mawa add krke 5mint tk fry kiya fir chasni add kiya or mix krke plate m nikala ....fir v khuch khad nhi lg rha h kuch kmi h aesa lga .....plz rply me
निशा: राखी जी, घी से ही स्वाद बेहतर आता है. आप इसे घी से बनाने की कोशिश करें.
निशा: दीपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुंजन जी, बेसन को गूंथना है.
Wow so yammy