मोहन थाल Mohan Thal Recipe

मोहन थाल बेसन मावा और ड्रायफ्रूट्स से बनने वाली एक पारम्परिक मिठाई है. कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण जी को यह मिठाई बहुत प्रिय थी. इस मिठाई को बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम मोहन थाल मिठाई (Mohan Thal Recipe) बनायें.
Read - Mohan Thal Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Mohan thal)
- बेसन - 100 ग्राम (एक कप)
- घी - 100 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- चीनी - 200 ग्राम ( एक कप)
- मावा - 100 ग्राम (आधा कप)
- काजू - 10 (छोटे छोटे टुकड़े में काट लें)
- बादाम - 10 (बारीक काट लीजिये)
- पिस्ता - 15 ( बारीक काट लीजिये)
- छोटी इलाइची - 5-6 ( छील कर पीस लीजिये)
विधि How to make Mohan Thal
बाजार में बेसन दो तरह का आता है, एक बारीक पिसा हुआ और दूरा मोटा पिसा हुआ. मोहन थाल बनाने के लिये मोटा बेसन अच्छा रहता है.
किसी बर्तन में बेसन को छान लीजिये और 2 छोटी चम्मच घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला दीजिये, अब दूध डाल कर आटे जैसा गूथ लीजिये. ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. इससे बेसन के कण फूल जाते हैं.
चीनी में, चीनी की मात्रा का आधा पानी (100 ग्राम) मिलाइये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, (थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये जो हम मिठाई के ऊपर डाल कर सजायेंगे). सभी मेवे और इलाइची इस चाशनी में डाल दीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गूथे हुये बेसन को घी में डाल कर भूनिये, घी से अच्छी महक आने लगे, जब बेसन हल्का भुना हो, तभी उसमें मावा मिला दीजिये और भूनिये. बेसन और मावा ब्राउन होने के बाद चाशनी मिलाइये, करीब 6-7 मिनिट तक पकाइये, किसी प्लेट या थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये बादाम और पिस्ते डाल दीजिये. ( 3-4 घंटे में यह मिश्रण जम जायेगा).
जमे हुए मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार के पीस काटिये, मोहन थाल तैयार है. बहुत ही स्वादिष्ट मोहन थाल (Mohan Thal ) बना है, सुबह शाम कभी भी खाइये. बचे हुये मोहन थाल को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 15 -20 दिनों तक आप इसे खा सकते हैं.
कमेंट (105)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Hello nisha ji
Mene mohan thal bnaya.
Bahut tasty bna he pr vo hlka sa chipak rha h.
Iska kya reason ho skta h ???
निशा: योगिता, मिश्रण को अधिक पकाने से एसा हो सकता है.
NAMSTE NISHAJI
Mujko withouth mava ka mohanthal banana he uske liye ingredients kitna chahiye aur chasni kitni tar ki chahiye
निशा: उत्सव जी, मोहन थाल में मावा डाला जाता है, आप सिर्फ बेसन को भून कर इसे बनाना चाहते हैं, बना सकते हैँ, उसके लिये मावा को हटा दीजिये, बाकी सारी ये चीजें लेकर बिलकुल इसी तरह से मोहन थाल बना लीजिये.
naram ban gya hai uske pis barfy ke tarah nhe nekal rhe gile hai kya karu
ples btaeye
निशा: प्रीती जी, इसे कढ़ाई में डालकर थोड़ा लगातार चलाते हुये और पका लेंगी फिर जमायेंगी ये अच्छी तरह जम जाएगा और काटा जा सकेगा.
aapki ki recipe k according to jitna besan hai utna ki ghee hona chahiye?
am i right....
निशा: निशान्त, जी हां बेसन के बराबर घी है, लेकिन बेसन भूनते समय थोड़ा सा घी प्याली में बचाकर रख सकते हैं, यदि आपको लग रहा है कि मिश्रण सूखा हो रहा है तो बचाया हुआ घी बाद में डाला जा सकता है, घी की मात्रा भी बेसन की अलग अलग वैराइटी के अनुसार थोड़ी कम ज्यादा हो जाती है.
hey bahut hi badia bana h
kya nisha g ismein golley ka buraada dal saktey
निशा: दीपक जी, आप नारियल पसन्द करती हैं तो अवश्य डालिये.
निशा: संजूकता जी, दूध मिल रहा है तो उससे खोया बनाया जा सकता है, या फिर मिल्क पाउडर मिल रहा है तो उससे खोया बनाया जा सकता है, इस खोया को डालकर मोहन थाल बनायें, मोहन थाल में खोया डालना आवश्यक है.
today i tried ur awosome recipe.i cooked mohan thaal.it was very good.thanx mam
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, मोहन थाल में सिर्फ बेसन लेंगी और पाउडर चीनी डालकर उसे जमायेंगी तो बेसन की बर्फी हो जायेगा, मोहन के स्वाद में फरक है इसलिये उसमें मावा डाला जाता है, चाशनी नहीं बनाना चाहें तो गरम भुने मावा में पाउडर चीनी डालें भुना बेसन मिलाकर मोहन थाल जमा सकते हैं.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, वेबसाइट पर मोहन थाल और बेसन की बर्फी की रेसिपी दोंनो ही उपलब्ध है, दोंनो में थोड़ा सा अन्तर है, प्लीज आप उन्हैं पढ़ लीजिये, दोंनों का अन्तर आसानी से समझा जा सकता है.
निशा: प्रभा, मोहन थाल को पानी खतम होने तक यानि कि बहुत ही कम रहने तक पकाना होगा तभी वह जमेगा, उसे वापस कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर डालिये, और लगातार चलाते हुये थोड़ा सा और पका लीजिये, अब जमाइये मोहन थाल जम जायेगा.
निशा: दीपा, इसे मावा डालकर ही बनाया जाता है, मावा की जगह मिल्क पाउडर डाला जा सकता है, बिना मावा के बना मोहनथाल दिखने में और खाने थोड़ा अलग होगा.
निशा: संध्या जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you
nisha ji
Mam kal krishna janmashtami per 1st time mane MohanThal banayi bahut hi acchi bane. Ghar per sab ko ye new dish bahut acchi lagi or hope so Lord Krishna ko bhi acchi lagi hogi......
Thanks & Regards,
Tina
निशा:धन्यवाद टीना
Thanks for sharing this mohanthal recipe, since many years I want to learn this. Nishaji if we don't get mawa, what else we can use or how can we prepare mawa at home. Me and my husband we both love mohanthal too much.
Thanks for sharing this recipe. Please reply me
निशा: श्वेता, मावा बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, मावा की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क यूज कर सकते हैं, मावा 100 ग्राम डाल रहे हैं तो कन्डेन्स्ड मिल्क 200 ग्राम डालना होगा और रैसिपी से 100 ग्राम चीनी हटा देंगें, क्यों कि कन्डेन्स्ड मिल्क में आधा चीनी की मात्रा होती है.
निशा: भाविका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका, आप एक तार की चाशनी बना लीजिये और बेसन मावा डालकर और 5-6 मिनिट पकाइये यानि कि मिश्रण जमने वाली कनसिसटेन्सी पर आ जाना चाहिये.
निशा: बत्रा जी, फ्रिज में रखने के बाद हर मिठाई हार्ड हो जाती है, बाहर निकाल कर थोड़ी देर रखी रहने पर वापस सोफ्ट हो जाती है, धन्यवाद.
निशा: अ़क्षिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता, यदि चाशनी थोड़ी ज्यादा पका ली जाय तो मोहन थाल सख्त बन सकता है, इसे नरम करने के लिये, भारी तले की कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून दूध डालकर हल्का सा गरम कीजिये, जमा हुआ मोहन दूध में डालिये और एकदम धीमी गैस पर उसे चलाते हुये पकाइये, जब वह अच्छी तरह नरम और चिकना हो जाय तब उसे फिर से जमा दीजिये, मोहन थाल नरम जम कर तैयार हो जायेगा.
aap yo toh ghar par dudh ko jalaa kar (kam - reduce) use kar sakti hain.
Agar kalakhand use karana hai toh mithai mein sugar ya gud ki matra kam kar dein.