भरवां बैगन - Bharwan Baingan Recipe - Stuffed Eggplant recipe

📅 2 अप्रैल 2008 👁 10.3 लाख बार देखी गई 💬 115 कमेंट ★ 3.4 (15045)

Stuffed Brinjal Fry

भरवां सब्जियां तो स्वाद में लाजबाब होती हीं है. बैगन जो लोग नहीं खाते वह भी भरवां बैंगन (Stuffed Brinjals) बड़े चाव से खाते हैं.

इसे कई तरह से बनाया जाता है.  कुछ तरीकों में भरवां बैंगन (Stuffed Eggplant Recipe) के अन्दर मूंगफली भरकर भी बनाया जाता है.  उत्तर भारत में इसे निम्न प्रकार से बनाया जाता है.  आइये आज हम भरवां बैगन (Stuffed Eggplant Fry) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Brinjal Fry

  • बैगन - 300 ग्राम (8 से 9)
  • सरसों का तेल - 3 से 4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Stuffed Brinjal Fry

भरवां बैंगन के लिए छोटे आकार के बैंगन लीजिए. बैगन को अच्छी तरह पानी से धो लीजिये.

stuffed_brinjal2_867902721.jpg

एक प्लेट में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल लीजिए. सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. बैगन में मसाला भरने के लिये तैयार है.

बैगन के डंठल निकाल कर, डंठल की ओर से 4 भाग करते हुए इस तरह से काटिए कि निचला भाग जुड़ा रहे. मसाला चम्मच की सहायता से कटे हुये बैगन में भर लीजिये और बैंगन को अच्छे से दबाकर रख दीजिए. सारे बैंगन इसी तरह से भरकर तैयार कर लीजिए. 

पैन में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये और जीरा तड़कने पर हींग डलकर मसाला चलाइए . इसके बाद, एक एक करके  बैंगन तेल में लगा दीजिये और बचा हुआ मसाला भी बैंगन के ऊपर डाल दीजिए. पैन को ढककर बैंगन को धीमी गैस पर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिये.

5 मिनिट बाद, बैंगन को चैक कीजिए. निचली सतह से सिकने पर इन्हें पलट दीजिए.  इन्हें फिर से ढककर 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिए. इसके बाद, इन्हें चैक कीजिए और पलट कर उस साइड कर दीजिए जिस साइड से ये पके नही है. इन्हें 3 मिनिट के लिए ढक दीजिए और फिर चैक कीजिए. 

बैंगन को कलछी से दबाकर देखिए, बैंगन एकदम नरम है. बैंगन बनकर तैयार है.  बैंगन को प्याले में निकाल लीजिए और हरा धनिया डाल कर सजाइये. 

भरवां बैगन तैयार है. इन स्वादिष्ट बैंगन को परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

भरवां सब्जियों में तेल और मसाले ज्यादा ही लगते हैं, तभी ये स्वादिष्ट बनते हैं.

Stuffed Eggplant Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (15045 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (115)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pinki
Excellent
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Pinki
हमे यह रेसिपी बहुत अच्छी लगी
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Anshu Panday
Nice mujhe accha laga
NishaMadhulika
Anshu Panday जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई. बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Pavitra Yadav
Mouth watering
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Pavitra Yadav
Neetu
क्या इसको छिलके के साथ ही खाना है..??
या केवल अंदर का भुना हुआ भाग ही खाया जाता है..??

निशा: नीतू जी, इसे आप छिलके के साथ ही खाएं.
Kiran
Aamchur powder n ho to

निशा: किरन जी, आप अमचूर की जगह मसाले में नीबू का रस या इमली की खटाई यूज कर सकते हैं.
Beena
Brinjal to deshi hone chahiye nhi to swad accha nhi aayega.
Dwijaraj Pati
This is very good recipe for pure vegetarian.

निशा: द्विजराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kunal kishor
Mam bharwa baingan try Kiy baingan fike rah jate h pura tasta nhi AATA Kya karu plz btaiye.

निशा: कुनाल जी, मसालों का मिश्रण अच्छे से बना हो और सट्फिंग सही की जाए तो ये फीके नहीं बनते हैं, और आपको नमक यदि कम लगता है तो अगली बार नमक पहले की अपेक्षा ज्यादा ले सकते हैं.
monika singh
this is a very simple n tasty recipie

निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tarun
क्या हम इसमें प्याज भी डाल सकते हैं......

निशा: तरून जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
sangeeta
Nisha ji your bharwa baigen and bharwa karele recipe is too good.everyone like them in my family . before it i do not know clearly too good

निशा: संगीता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
nishikant
I liked your recipe but can't make as shown in image

निशा: निशिकांत जी, धन्यवाद. आप फिर से कोशिश कीजिए, आप और भी अच्छा बना पाएंगे.
deepika sharma
Nice n simple recipe

निशा: दीपिका जी, धन्यवाद.
S M S Bhatia
Good recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
sangita nager
maim aapka recipy mujhe bhut psand aaya

निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kapila Seth
Nishaji , very nice recipes of stuffed eggplant and rice kheer. I made them and they turned out to be very good. Thanks

निशा: कपिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sweta
bhrva bengan kya vakai me swadist lgenge inko or jyada swadist krne k liye kya krenge..

निशा: श्वेता जी, आप बैंगन बनाएं आपको इनका स्वाद पसंद आएगा.
Ashu atul laddha
Nice nishaji thanks

निशा: आशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dilip yadav
Bharwa Baigan ki sabji Kaise banta h v Desai
निशा: दिलीप जी, भरवां बैगन की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर पहले से उपलब्ध है, इसे आप देख सकते हैं.
P K YADAV
very good Recipe And Essy Recipe
Thank You
nimisha
Isme numbu aur chini milake bana sakte he

निशा: निमिशा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
rekha
garlic daalsakte hai kya isme? ??? reply asap pls

निशा: रेखा जी, आप अवश्य डाल सकती हैं.
jyoti
Nice...stuffed baingan

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rajni
Nisha ji bharwa baingan mein namak tez ho gya hai kuch upay btaye
निशा: रजनी जी, 2-3 टमाटर छोटा काट कर मिलाकर रख दीजिये, नमक कम हो जायेगा.
neha gandhi
Nisha g mujhe onion ke saath wharma began ki respie bataye
निशा: नेहा जी, मसाले के साथ 1 अनियन को बारीक काट कर मिलायें, और बैगन इसी तरह भर कर बनायें, अनियन वाले भरवां बैंगन तैयार.
CHAYAN MUKHERJEE
Respected Madam,
I always go thru yr recipe and like it very much. It is very simple and very easy to cook.
Regards.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Darell
Bohot shukriya Nisha ji, very tasty recipe. Kya bharne wale masalon ko microwave mein dehydrate karke store kar sakte hain?
sagarika
Its a simple and testy recipes.

निशा: सागरिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rachana
Kya bharava baigan gas per nahi Baja skate

निशा: रचना जी, ये रैसिपी को गैस पर ही बनाया गया है.