भरवां बैगन - Bharwan Baingan Recipe - Stuffed Eggplant recipe

भरवां सब्जियां तो स्वाद में लाजबाब होती हीं है. बैगन जो लोग नहीं खाते वह भी भरवां बैंगन (Stuffed Brinjals) बड़े चाव से खाते हैं.
इसे कई तरह से बनाया जाता है. कुछ तरीकों में भरवां बैंगन (Stuffed Eggplant Recipe) के अन्दर मूंगफली भरकर भी बनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे निम्न प्रकार से बनाया जाता है. आइये आज हम भरवां बैगन (Stuffed Eggplant Fry) बनाते हैं.
- Read this recipe in English - Stuffed Eggplant Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Brinjal Fry
- बैगन - 300 ग्राम (8 से 9)
- सरसों का तेल - 3 से 4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Stuffed Brinjal Fry
भरवां बैंगन के लिए छोटे आकार के बैंगन लीजिए. बैगन को अच्छी तरह पानी से धो लीजिये.

एक प्लेट में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल लीजिए. सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. बैगन में मसाला भरने के लिये तैयार है.
बैगन के डंठल निकाल कर, डंठल की ओर से 4 भाग करते हुए इस तरह से काटिए कि निचला भाग जुड़ा रहे. मसाला चम्मच की सहायता से कटे हुये बैगन में भर लीजिये और बैंगन को अच्छे से दबाकर रख दीजिए. सारे बैंगन इसी तरह से भरकर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये और जीरा तड़कने पर हींग डलकर मसाला चलाइए . इसके बाद, एक एक करके बैंगन तेल में लगा दीजिये और बचा हुआ मसाला भी बैंगन के ऊपर डाल दीजिए. पैन को ढककर बैंगन को धीमी गैस पर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिये.
5 मिनिट बाद, बैंगन को चैक कीजिए. निचली सतह से सिकने पर इन्हें पलट दीजिए. इन्हें फिर से ढककर 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिए. इसके बाद, इन्हें चैक कीजिए और पलट कर उस साइड कर दीजिए जिस साइड से ये पके नही है. इन्हें 3 मिनिट के लिए ढक दीजिए और फिर चैक कीजिए.
बैंगन को कलछी से दबाकर देखिए, बैंगन एकदम नरम है. बैंगन बनकर तैयार है. बैंगन को प्याले में निकाल लीजिए और हरा धनिया डाल कर सजाइये.
भरवां बैगन तैयार है. इन स्वादिष्ट बैंगन को परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
भरवां सब्जियों में तेल और मसाले ज्यादा ही लगते हैं, तभी ये स्वादिष्ट बनते हैं.
कमेंट (115)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपा, 3-4 उबले आलू में काट कर उसमें थोड़ा सा नमक मिला दीजिये, आलू को बैगन में मिक्स करके 2 घंटे के लिये रख दीजिये, आलू खटाई को एब्जोर्ब कर लेंगे.
निशा: शुभि, कुछ बैगन की वैराइटी इसी तरह की होती है, डार्क कलर के बैगन अच्छे होते हैं.
निशा: रेखा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर पर वेबसाइट में आर्टीकल उपलब्ध है, सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर इसे सर्च कर सकते हैं और इनके बारे में डिटेल जानकारी ले सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: सोनम, एकदम धीमी गैस पर बैगन बनायें मसाला नहीं जलेगा.
निशा: स्वाति, भरवां बैगन माइक्रोवेव में वीडियो है, मैं गैस पर भी भरवां बैगन का वीडियो बना दूंगी.
निशा: राम कृ्ष्ण जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शेफाली जी बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: सीमा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन जी नमस्कार, बहुत बहुत धन्यवाद.
( cheelare kaise banate he
aapki ye website khana bnane ki shuruat krne wale logo k liye bahut achi h..thanks
pr meri mom ko amchur bilkul ni psnd kya koi aur option h eska?
tamatr b use ni kr skti bharwa baigan me
निशा: पल्लवी, नीबू का रस या इमली का पल्प यूज कर सकते हैं.
निशा: निवि, बैगन को चिमटे की सहायता से सावधानी से पलटिये, और थोड़ा मसाला तो बाहर आ ही जाता है.
निशा: निवि, आप इन्हैं धीमी आग पर बनाइये बैगन अन्दर से भी बराबर पकेंगे.
निशा: आप इसकी जगह नीबू, इमली या और कोई भी खटाई प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: आयिशा, प्याज के भरवा बैंगन अच्छे बनेंगे.
निशा: पल्लवी, एक रैसिपी को बनाने के कई तरीके हैं, वह तरीका भी सही है, अलग अलग तरीके से बनाई गई चीजों का स्वाद अलग अलग होता हैं, हर बार नये तरीके से रैसिपी बनायें, और नये स्वाद में खायें या जो अच्छा लगे वह बनायें, धन्यवाद.
Thaxs
Upasana
निशा: उपासना, भरवां बैगन को थोड़े ज्यादा तेल में और धीमी गैस पर पकाना होता है, बैगन बहुत अच्छे बनते हैं.
निशा: लवली, सब्जी को धीमी आग पर बनाइये, आप इसे ट्राई कीजिये, धन्यवाद.
निशा: लवली, वेवसाइट पर कई तरह के शेक और शर्बत की रेसिपी उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
pls help me.
Thank you.
निशा: रवि, मैं कोशिश करूंगी.