भरवां बैगन - Bharwan Baingan Recipe - Stuffed Eggplant recipe

भरवां सब्जियां तो स्वाद में लाजबाब होती हीं है. बैगन जो लोग नहीं खाते वह भी भरवां बैंगन (Stuffed Brinjals) बड़े चाव से खाते हैं.
इसे कई तरह से बनाया जाता है. कुछ तरीकों में भरवां बैंगन (Stuffed Eggplant Recipe) के अन्दर मूंगफली भरकर भी बनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे निम्न प्रकार से बनाया जाता है. आइये आज हम भरवां बैगन (Stuffed Eggplant Fry) बनाते हैं.
- Read this recipe in English - Stuffed Eggplant Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Brinjal Fry
- बैगन - 300 ग्राम (8 से 9)
- सरसों का तेल - 3 से 4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Stuffed Brinjal Fry
भरवां बैंगन के लिए छोटे आकार के बैंगन लीजिए. बैगन को अच्छी तरह पानी से धो लीजिये.

एक प्लेट में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल लीजिए. सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. बैगन में मसाला भरने के लिये तैयार है.
बैगन के डंठल निकाल कर, डंठल की ओर से 4 भाग करते हुए इस तरह से काटिए कि निचला भाग जुड़ा रहे. मसाला चम्मच की सहायता से कटे हुये बैगन में भर लीजिये और बैंगन को अच्छे से दबाकर रख दीजिए. सारे बैंगन इसी तरह से भरकर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये और जीरा तड़कने पर हींग डलकर मसाला चलाइए . इसके बाद, एक एक करके बैंगन तेल में लगा दीजिये और बचा हुआ मसाला भी बैंगन के ऊपर डाल दीजिए. पैन को ढककर बैंगन को धीमी गैस पर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिये.
5 मिनिट बाद, बैंगन को चैक कीजिए. निचली सतह से सिकने पर इन्हें पलट दीजिए. इन्हें फिर से ढककर 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिए. इसके बाद, इन्हें चैक कीजिए और पलट कर उस साइड कर दीजिए जिस साइड से ये पके नही है. इन्हें 3 मिनिट के लिए ढक दीजिए और फिर चैक कीजिए.
बैंगन को कलछी से दबाकर देखिए, बैंगन एकदम नरम है. बैंगन बनकर तैयार है. बैंगन को प्याले में निकाल लीजिए और हरा धनिया डाल कर सजाइये.
भरवां बैगन तैयार है. इन स्वादिष्ट बैंगन को परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
भरवां सब्जियों में तेल और मसाले ज्यादा ही लगते हैं, तभी ये स्वादिष्ट बनते हैं.
कमेंट (115)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i
निशा: सावी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji kya hum is mssale me agar thoda paneer daal de to thik hoga
निशा: आप पनीर डाल सकते हैं.
Nisha ji bharva bengan me onion dal sak te hey agar potato na dale ro onion dale to
Hello nisha mam maine bangan bnaye or bht hi tasty or bilkul shi bne thank u so much. Apki or bhi kai recipes maine try ki h jaise ki sponse rasgulla but usme thodi c kami thi unka size small hi rh gya tha aap mjhe guide kre
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
How are you?Nishaji
Thanks for recipe
निशा: भारती जी, गोलगप्पे के रेसिपी के नीचे गोलगप्पे का पानी बनाने की रेसिपी दी हुई है, प्लीज ये आप वहां से देख सकते हैं.
Kya aisa ho skta hei . Jo recipe aap roj bnaty ho meri mail I.d pr send kr do ...plz
aapke reciepe dekhke maine bahut ache stuffed brinjal banaye, mere boss ne mujhe bola tha ki m unke jaise brinjal nai bna sakti or unhone mujhe kaha ki khakar hi reciepe pta lagao, or mujhe recipe nai batai to maine aapki recipe dekhkar hi brinjal bnaye or unhone uski bahut tariff ki.
thanks mam
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kaya ye market main milta hai
निशा: पन्डित जी, अमचूर पाउडर का पैकेट किसी भी किराना दुकान से लिया जा सकता है.
diet conscious logo k liye sabji k liye koi dusra tel le saktey hain kya?(pls suggest brand if any)
Aur, bharva baingan sarso tel mein bhi bana saktey hain kya?
निशा: पारुल जी, तेल आप किसी भी अच्छी ब्रान्ड का ले सकती हैं, और इन्हैं बदल बदल कर यूज करें. सरसों के तेल में भरवां बैंगन बहुत अच्छे बनेंगे.
maine aapki bahut si recipes dekhi aur try bhi ki. aapke recipe instructions ka tareeka bahut hi easy hai aur samajhna asaan bhi. mujhe bahut pasand aya! asha hai future mein aur bhi kayi saari tasty recipes seekhney ko milengi! thank you!
निशा: पारुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं कुछ नया बनाती रहूँ.
निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आभा जी, प्याज को आप बारीक काटकर मसाले में मिलाकर डाल सकते हैं, आप चाहें तो प्याज को पहले भून कर मसाले में मिलायें.
निशा: शुभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशोक जी, अवश्य किया जा सकता है.
निशा: पिंकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.