भरवां बैगन - Bharwan Baingan Recipe - Stuffed Eggplant recipe

भरवां सब्जियां तो स्वाद में लाजबाब होती हीं है. बैगन जो लोग नहीं खाते वह भी भरवां बैंगन (Stuffed Brinjals) बड़े चाव से खाते हैं.
इसे कई तरह से बनाया जाता है. कुछ तरीकों में भरवां बैंगन (Stuffed Eggplant Recipe) के अन्दर मूंगफली भरकर भी बनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे निम्न प्रकार से बनाया जाता है. आइये आज हम भरवां बैगन (Stuffed Eggplant Fry) बनाते हैं.
- Read this recipe in English - Stuffed Eggplant Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Brinjal Fry
- बैगन - 300 ग्राम (8 से 9)
- सरसों का तेल - 3 से 4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Stuffed Brinjal Fry
भरवां बैंगन के लिए छोटे आकार के बैंगन लीजिए. बैगन को अच्छी तरह पानी से धो लीजिये.

एक प्लेट में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल लीजिए. सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. बैगन में मसाला भरने के लिये तैयार है.
बैगन के डंठल निकाल कर, डंठल की ओर से 4 भाग करते हुए इस तरह से काटिए कि निचला भाग जुड़ा रहे. मसाला चम्मच की सहायता से कटे हुये बैगन में भर लीजिये और बैंगन को अच्छे से दबाकर रख दीजिए. सारे बैंगन इसी तरह से भरकर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये और जीरा तड़कने पर हींग डलकर मसाला चलाइए . इसके बाद, एक एक करके बैंगन तेल में लगा दीजिये और बचा हुआ मसाला भी बैंगन के ऊपर डाल दीजिए. पैन को ढककर बैंगन को धीमी गैस पर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिये.
5 मिनिट बाद, बैंगन को चैक कीजिए. निचली सतह से सिकने पर इन्हें पलट दीजिए. इन्हें फिर से ढककर 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिए. इसके बाद, इन्हें चैक कीजिए और पलट कर उस साइड कर दीजिए जिस साइड से ये पके नही है. इन्हें 3 मिनिट के लिए ढक दीजिए और फिर चैक कीजिए.
बैंगन को कलछी से दबाकर देखिए, बैंगन एकदम नरम है. बैंगन बनकर तैयार है. बैंगन को प्याले में निकाल लीजिए और हरा धनिया डाल कर सजाइये.
भरवां बैगन तैयार है. इन स्वादिष्ट बैंगन को परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
भरवां सब्जियों में तेल और मसाले ज्यादा ही लगते हैं, तभी ये स्वादिष्ट बनते हैं.
कमेंट (115)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीलम, मैं लिखने की कोशिश करूगी.
aap mujhe plz bharwa baigan microwave me banana sikhaye.
how are you
actually nisha ji jab bharva bengan banate hai aur usme agar thoda sa pani nahi dalte to vo nahi jalange kya vaise obviously pani dalenge to phir bhari sabji ka kya matlab aur agar oil 2 spoon dalte hai to oil jyada to nahi ho jayega kya oil observe ho jayega
निशा: रक्षा, तेल भरवां सब्जियों में कुछ ज्यादा लगता है.
bharvan baingan ki receipe dekh kar hi maja aa gaya. kya ismein baingan dalne se pahley ek tamatar (tomato), pieces karkey dal saktey hain, swad mein change
to naheen aa jayega.
Asha
निशा: आशा, आपको टमाटर का स्वाद बहुत ज्यादा पसन्द है तो डाला जा सकता है, हमने भरवां बैगन में अमचूर खट्टा करने के लिये डाला हैं.
निशा: रीमा, भरवां सब्जी पहले नहीं उबाली जाती, ये थोड़े ज्यादा तेल में धीमी गैस पर बनाई जाती हैं.
Thank you nisha ji