Aloo Kofta Curry – आलू के कोफ्ते

आलू के कोफ्ते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, जब आपका रोजाना की आम सब्जी खाने से मन भर जाय तब अलग स्वाद वाली आलू के कोफ्ते की सब्जी बनाइये.
आइये आज आलू के कोफ्ते की (Aloo Kofta Curry) सब्जी बनायें. Alu Kofta, Alu Kofte ki sabzi, Kofta alu Sabji, Aloo Ke kofte.
Read - Aloo Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kofta Curry
कोफ्ते बनाने के लिये
- आलू - 350 - 400 ग्राम ( 7 - 8 आलू मीडियम आकार के)
- अरारोट - 4 टेबल स्पून ( 50 ग्राम)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनिया- एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये) (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 30 (डंठल तोड़ दीजिये) (यदि आप चाहें)
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये:
- टमाटर - 4- मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- मलाई या क्रीम - आधा कप ( 100 ग्राम)
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Aloo Kofta Curry
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये. छिले आलू को कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अरारोट, नमक और हरा धनिया मिलाइये और आटे की तरह अच्छी तरह गूथ लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर, चपटा कीजिये, उस पर 2-3 काजू के टुकड़े और 2 किशमिश रखिये, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिये, गोले को गरम तेल में डालिये. 5-6 गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर कोफ्ते ब्राउन होने तक तलिये. कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिये. अब दूसरे गोले बनाकर तेल में डाल दीजिये, और ब्राउन होने तक तल लीजिये. इसी तरह सारे कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिये. सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है.

तरी तैयार कर लीजिये
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, मलाई को फैट लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को दाने दार होने या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये. इस मसाले में फैंटी हुई मलाई डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
इस मसाले में 2 कप ( 400ग्राम) पानी और नमक भी डाल दीजिये और उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, तरी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. सब्जी की तरी तैयार है.
कमेंट (193)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लक्ष्मी, ग्रेवी को पूरी तरह तैयार करने के बाद ही कोफ्ते डालें, कोफ्ते अच्छे रहेंगे.
निशा: आरती आलू के मिश्रण में सिर्फ काजू के टुकडे ही भरने हैं. आप इसके वीडियो को भी देख सकतीं हैं
निशा: कंचन, अरारोट की जगह आप कार्न फ्लोर या मैदा भी मिला सकती हैं.
निशा: प्रवीन, मेरे घर में लहसन प्याज नहीं खाया जाता है, इसलिये हमने सारी सब्जियां बिना इसके ही बनाई है, रैसिपी के नीचे हम लहसन प्याज के बारे में लिखते हैं कि कैसे उसे भूने और सब्जी बनायें.
निशा: अभिलाशा, अरारोट कम मिलाया जाय तो कोफ्ते फट जाते हैं, या कोफ्ते कम गरम तेल में डाले जायें तो भी कोफ्ते फट जाते हैं, आलू को भी बिलकुल बारीक तोड़िये या कद्दूकस कर लीजिये, साबधानी के लिये आप एक कोफ्ता तेल में डालिये अगर वह फट रहा हो तब और अरारोट मिलाइये और अब तलिये, मुझे उम्मीद है अगली बार आप अच्छे कोफ्ते बना लेंगी.
निशा: स्मिता, काजू या क्रीम की ग्रेवी बना रही हैं, वह बिना प्याज के ही अच्छी लगती है, अगर आप चाहें तो किसी भी सब्जी में प्याज डालकर बना सकती हैं.
निशा: स्वेता, एक प्याज बारीक काट कर और 4-5 लहसन की कली बारीक काट कर, जीरा भूनने के बाद तेल में डाले और हल्का गुलाबी होने तक भून लें, बचे हुये सारे मसाले क्रम स बिलकुल इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.
निशा: स्वेता, जी बिलकुल डाल सकते हैं.
Aaj meine aalu ke kofte ki sabji banai.Mere husband ne bahut pasand ki.Bahut hi tasty recipe hai.So thanks for it.
निशा: बनीता, धन्यवाद.
Thanx A lotttt.
Son....~_~
निशा: सोन, मैं सभी को रिप्लाई करती हूँ.
निशा: प्रतीक्षा, हम इस तरह का कालम शुरू करना है, जिसमें हम बाहर आपकी रैसिपी डाल सकें, लेकिन अभी थोड़ा समय लग रहा है.
piyu ararot's english name is corn flour..it is easily available in grocery stores.
निशा: सिद्दिकी जी बना लीजिये.
grinder nahi hai.so pls aap mujhe kofte ki tari ke liye koi aur way bata sakte hai.
निशा: बन्दना, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काटा जा सकता है, अदरक को कद्दूकस कर सकते हैं, क्रीम या दही का प्रयोग करके तरी बना सकते हैं.
bahut tasty bane the aur bina fate.
Thanks
निशा: राकेश, आप ये कोफ्ते भी इसी तरह बना सकते हैं.
namaste
plz. chaval ke papad banane ki recipe bataiye na.
kal maine rasogulla banaye to vo ubalte samaye toot gaye esa kyon hua?
निशा: प्रभाति, रसगुल्ले में अरारोट कम हो या छैना अच्छी तरह मैस होकर चिकना न हुआ तब रसगुल्ले टूट जाते हैं.
main aloo ke kofte to banana chahti hoon, lakin bina arrarot dale. yahan arrarot ka kya use hain. iski jagah kya dala ja sakta hain. I am waiting for your reply.
निशा: वीना, अरारोट आलू के कोफ्ते में बाइंडर के रूप में प्रयोग होता है. इसके बिना आलू के कोफ्ते तेल में बिखर जायेंगे.
आप अरारोट की जगह उपलब्धता के अनुसार कार्नस्टार्च, बेसन या मैदा भी प्रयोग कर सकतीं हैं.
निशा: रुपाली, धन्यवाद.