Aloo Kofta Curry – आलू के कोफ्ते

आलू के कोफ्ते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, जब आपका रोजाना की आम सब्जी खाने से मन भर जाय तब अलग स्वाद वाली आलू के कोफ्ते की सब्जी बनाइये.
आइये आज आलू के कोफ्ते की (Aloo Kofta Curry) सब्जी बनायें. Alu Kofta, Alu Kofte ki sabzi, Kofta alu Sabji, Aloo Ke kofte.
Read - Aloo Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kofta Curry
कोफ्ते बनाने के लिये
- आलू - 350 - 400 ग्राम ( 7 - 8 आलू मीडियम आकार के)
- अरारोट - 4 टेबल स्पून ( 50 ग्राम)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनिया- एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये) (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 30 (डंठल तोड़ दीजिये) (यदि आप चाहें)
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये:
- टमाटर - 4- मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- मलाई या क्रीम - आधा कप ( 100 ग्राम)
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Aloo Kofta Curry
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये. छिले आलू को कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अरारोट, नमक और हरा धनिया मिलाइये और आटे की तरह अच्छी तरह गूथ लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर, चपटा कीजिये, उस पर 2-3 काजू के टुकड़े और 2 किशमिश रखिये, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिये, गोले को गरम तेल में डालिये. 5-6 गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर कोफ्ते ब्राउन होने तक तलिये. कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिये. अब दूसरे गोले बनाकर तेल में डाल दीजिये, और ब्राउन होने तक तल लीजिये. इसी तरह सारे कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिये. सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है.

तरी तैयार कर लीजिये
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, मलाई को फैट लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को दाने दार होने या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये. इस मसाले में फैंटी हुई मलाई डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
इस मसाले में 2 कप ( 400ग्राम) पानी और नमक भी डाल दीजिये और उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, तरी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. सब्जी की तरी तैयार है.
कमेंट (193)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
मैंने भी आपकी साईट से ही हिंदी में लिखना सीखा इसके लिया मैं कई दिन से ट्राई कर रही थी आपकी सभी रेसिपी अच्छी बनती हैं...
बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेनका, आपने बहुत अच्छी हिन्दी लिखी है, मुझे बहुत अच्छा लगा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोल्डी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमानी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमानी, आपकी खुशी देखकर मैं भी बहुत खुश हो रही हूँ, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Meine kofta fry karne ke dale toh vo sab oil mein ghul gaye.. meine kofta ko oil se bahar nikal ker paper towel per rakh diye.. ab mein is mixture ka karon kyonki isme oil chalagaya.. kya mein isko bread rolls mein use kar sakti hun?? ya koi or use batayie??
निशा: जस, कोफ्ते में अरारोट कम हो तो कोफ्ते तेल में बिखर जाते हैं, इन्हैं आप स्नेक्स के रूप में एसे ही खाइये या ब्रेडरोल में यूज कर लीजिये, तेल थोड़ा अधिक है लेकिन स्वाद तो बहुत अच्छा लगेगा.
I LIKE U SO MUCH
निशा: वंदना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा, बच्चों को आलू के परांठे, आलू की टिक्की, आलू का चीला बनाकर दिया जा सकता है, रैसिपी का नाम वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर लिखकर, रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, आप अरारोट डालकर बना सकती हैं.
bt apne jaise bataya ki ararot ki jagah hm baisan ka use kar sakte hai. maine baisan ka use kiya lekin baisan kofto mein andhar ki side se thoda kaccha hai kya karu
निशा: पूजा, अरारोट और कार्न फ्लोर यूज करना ज्यादा अच्छा रहता है, लेकिन बेसन और मैदा यूज करने में इस तरह की समस्या रहती है,अगर आप बेसन यूज करती हैं तो इन्हैं बहुत कम मात्रा में डालकर यूज करें और कोफ्तों को अच्छे ब्राउन होने तक तलें.
निशा: टीना, आलू के कोफ्ते साफ्ट ही होते हैं इन्हैं ग्रेबी बनने के बाद परोसते समय गरम गरम ग्रेवी में डाला जाता है. आलू में अरारोट थोड़ा अधिक मिलाने से कोफ्ते थोड़े सख्त बनते हैं. ...
can we use maida in place of ararot pl
निशा: अशोक, मैदा भी यूज कर सकते हैं.
Maine banakar taste ki ghar me sabko acchi lagi aur mujhe anda curry jaysi lagi.
निशा: विकास, धन्यवाद.
Aaj main banakar tast karunga aur fir bataunga, dekhne me to bahut acchi recipe lag rahi hai thank you.
निशा: विकास हमने पोस्ट को एडिट कर दिया है, आलू कोफ्ता सब्जी आपको पसन्द आयेगी.
निशा: हिना, बहुत अच्छा है, धन्यवाद.
निशा: अर्चना, ग्रेवी आप अपने पसन्द से जिसकी चाहें बना सकती हैं.