Aloo Kofta Curry – आलू के कोफ्ते

आलू के कोफ्ते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, जब आपका रोजाना की आम सब्जी खाने से मन भर जाय तब अलग स्वाद वाली आलू के कोफ्ते की सब्जी बनाइये.
आइये आज आलू के कोफ्ते की (Aloo Kofta Curry) सब्जी बनायें. Alu Kofta, Alu Kofte ki sabzi, Kofta alu Sabji, Aloo Ke kofte.
Read - Aloo Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kofta Curry
कोफ्ते बनाने के लिये
- आलू - 350 - 400 ग्राम ( 7 - 8 आलू मीडियम आकार के)
- अरारोट - 4 टेबल स्पून ( 50 ग्राम)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनिया- एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये) (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 30 (डंठल तोड़ दीजिये) (यदि आप चाहें)
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये:
- टमाटर - 4- मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- मलाई या क्रीम - आधा कप ( 100 ग्राम)
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Aloo Kofta Curry
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये. छिले आलू को कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अरारोट, नमक और हरा धनिया मिलाइये और आटे की तरह अच्छी तरह गूथ लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर, चपटा कीजिये, उस पर 2-3 काजू के टुकड़े और 2 किशमिश रखिये, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिये, गोले को गरम तेल में डालिये. 5-6 गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर कोफ्ते ब्राउन होने तक तलिये. कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिये. अब दूसरे गोले बनाकर तेल में डाल दीजिये, और ब्राउन होने तक तल लीजिये. इसी तरह सारे कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिये. सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है.

तरी तैयार कर लीजिये
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, मलाई को फैट लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को दाने दार होने या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये. इस मसाले में फैंटी हुई मलाई डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
इस मसाले में 2 कप ( 400ग्राम) पानी और नमक भी डाल दीजिये और उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, तरी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. सब्जी की तरी तैयार है.
कमेंट (193)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
कॉर्न फ्लौर और अरारोट में कोई अंतर है या दोनों एक ही है।
निशा: खुशबू जी, ये दोंनो स्टार्च है, लेकिन अलग अलग चीजों से बने हैं, दोंनो एक दूसरे की जगह यूज किये जा सकते हैं.
निशा: मानवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, खट्टे टमाटर से चटनी बना सकते हैं या सब्जी मैं डालकर यूज कर सकते हैं.
निशा: प्रज्ञा जी, ग्रेवी को पूरी तरह तैयार करने के बाद ही कोफ्ते डालें, कोफ्ते नहीं फटेंगे.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विमल जी, पर मैने इसमें मटर नहीं डाले.
Thanks for many recipes but can you send me tomato cofta???????
Pls tell me how to make this.
This recipe make or not plzz confirm.
Thanks
निशा: मधु जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: विनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहल कोफ्ते के लिए अरारोट की जगह कार्न फ्लोर डाल सकते हैं और ग्रेवी आप अपने पसन्द के अनुसार जैसी चाहें बना सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, आपको जो भी सब्जी पसन्द हो आप उसका वीडियो देखिये और पढ़िये और बनाइये, आप अवश्य ही अच्छी सब्जी बनायेंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
KoftE TaBi dale jb serve kre?
nisha ji ye ararot kya hota hai kisse milkar banta hai jaldi batayia thankyou
निशा: शुभम जी, अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया गया स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Thamks mam for this receipe but issme ararot ki jagah kya use kr sakte h plz reply............
निशा: श्रुति जी, इसमें अरारोट की जगह, कार्न फ्लोर या मैदा यूज किया जा सकता है.
Please send me recepies of HALWASAN gujarati mithai
निशा: इशानी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisha ji bhut bhut dhanyvad apka...apki is site se mene bhut sari recipes banani sikhi hai..bhut logo ne kha ke tarif ki...muje rajasthani dhokle banane ki recipe chahiye...
निशा: ममता जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
nisha g muje apki website bahot achi lgti h mene bahot kuch banana sikha h is par thank you so much nisha g
निशा: वैभव जी, ग्रेवी आप अपने पसन्द की बना सकते हैं, आप क्रीम नहीं डालना चाहते नहीं डालें.
आपसे ये कहना था कि मेने कोफतो को घी में बनाने की कोशिश की लेकिन कोफते फट गए
आप कोई उपाय बता सकती है क्या? जिस से कोफते फटे नहीं।
निशा: संदीप जी, क्रीम की जगह, घर के दूध से निकली मलाई यूज की जा सकती है, ग्रेवी को ताजा दही और टमाटर से भी बनाया जा सकता है, या मूंगफली के दाने पीस कर या काजू पीस कर भी ग्रेवी में यूज किये जा सकते हैं.