Aloo Kofta Curry – आलू के कोफ्ते

आलू के कोफ्ते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, जब आपका रोजाना की आम सब्जी खाने से मन भर जाय तब अलग स्वाद वाली आलू के कोफ्ते की सब्जी बनाइये.
आइये आज आलू के कोफ्ते की (Aloo Kofta Curry) सब्जी बनायें. Alu Kofta, Alu Kofte ki sabzi, Kofta alu Sabji, Aloo Ke kofte.
Read - Aloo Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kofta Curry
कोफ्ते बनाने के लिये
- आलू - 350 - 400 ग्राम ( 7 - 8 आलू मीडियम आकार के)
- अरारोट - 4 टेबल स्पून ( 50 ग्राम)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनिया- एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये) (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 30 (डंठल तोड़ दीजिये) (यदि आप चाहें)
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये:
- टमाटर - 4- मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- मलाई या क्रीम - आधा कप ( 100 ग्राम)
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Aloo Kofta Curry
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये. छिले आलू को कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अरारोट, नमक और हरा धनिया मिलाइये और आटे की तरह अच्छी तरह गूथ लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर, चपटा कीजिये, उस पर 2-3 काजू के टुकड़े और 2 किशमिश रखिये, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिये, गोले को गरम तेल में डालिये. 5-6 गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर कोफ्ते ब्राउन होने तक तलिये. कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिये. अब दूसरे गोले बनाकर तेल में डाल दीजिये, और ब्राउन होने तक तल लीजिये. इसी तरह सारे कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिये. सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है.

तरी तैयार कर लीजिये
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, मलाई को फैट लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को दाने दार होने या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये. इस मसाले में फैंटी हुई मलाई डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
इस मसाले में 2 कप ( 400ग्राम) पानी और नमक भी डाल दीजिये और उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, तरी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. सब्जी की तरी तैयार है.
कमेंट (193)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha Ji.
Nisha Ji Maine aalu koft bnaya BT aalu fry krte time Wo Fal gya...ye kis wjha se fail gya or aarrot kitni dalna chahiye....
निशा: मीनाक्षी जी, बाइन्डर की कमी से एसा होता है, 250 ग्राम आलू में 2-3 टेबल स्पून अरारोट या कार्न फ्लोर पर्याप्त रहता है. कोफ्ते को कम गरम तेल में तलने के लिये डाला जाय तो भी ये अपने अन्दर तेल एब्जोर्ब कर सकते हैं और फट भी सकते हैं.
निशा: प्रिया जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: स्म्रति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तब्बसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं वेजीटेरियन खाना ही बनाती हूँ.
निशा: रया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलांजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वजीर जी, सिर्फ दही की ग्रेवी बना रहे हैं तो दही एकदम ताजा लेंगे तो सब्जी खट्टी नहीं होगी और सब्जी की ग्रेवी गाढ़ा करने के लिये 1-2 टेबल स्पून बेसन भून कर डाला जा सकता है.
Alloo kofta me cream Ki na Milay to dahi ya makhan verka use kr saktay hai
निशा: वजीर जी हां किया जा सकता है.
dear nishamadhulika, your website is really great.Moreover its in hindi and is easy to understand , the recipes given by you are great..i am going to try lauki chane ki dal and Aloo Kofta Curry. Your recipes are with pictures and is very easy to follow. Keep it up!
निशा: धर्मेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरव, कोफ्ते बनाये सब्जी बनाते समय जी बनाये जाते हैं, आप चाहें तो कोफ्ते 1 दिन पहले फ्राई करके फ्रिज में रखे जा सकते हैं और दूसरे दिन ग्रेवी बनाकर सब्जी बनाई जा सकती है.
निशा: विनीता जी, इतनी ही मात्रा में मैदा यूज कर लीजिये.
निशा: उमंग जी, कोफ्ते फटने के कारण या तो अरारोट कम है या फिर कम गरम तेल में कोफ्ते डालकर तले जायं, कोफ्ते अच्छे गरम तेल में 3-4 डालकर तलें, कोफ्ते अच्छे तल कर तैयार होंगे.
maine aaj raat ke khane me aalu ke kofte ki sabzi banai. achi to bani but pata ni mithas kahan se aa gayi sabzi me. maine bilkul apka hi tarika follow kiya h or ingredients bhi same wahi rakhe h jo apne bataye hain. to fir ye sabzi me sugar jaisi mithas kaise aa gayi. is wajah se thoda ajib taste laga humko.. so pls reply aisa kyu hua...???
i m waiting.
thanks
निशा: अनुराधा जी सब्जी में टमाटर की ग्रेवी बनाई है, हो सकता है टमाटर ज्यादा मीठे हो इसलिये ग्रेवी मीठी लग रही हो. ग्रेवी में हल्की सी मिठास अच्छी लगती है.
apki kya tarif kare...!!! apke chehre par hamesha ek smile rehti hai khana banate samay jis se saaf pata chalta hai k ap pure dil se khana bana rahi hain aur khana banane ko enjoy kar rahi hain jo bahut positive energy deta h video dekhne walo ko... sachi mam apki smile bahut hi pyari hai.... thanks.
निशा: अनुराधा, आपके इन कमेन्ट से मेरा काम करने का साहस बहुत बढ़ता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली, कोफ्ता ऊपर से क्रिस्पी और अन्दर से सोफ्ट ही होते हैं.
निशा: साक्षी, मैं दिल्ली के पास नोयडा में रहती है, हिन्दी में लिखने के लिये कैफे हिन्दी टाइपिंग टूल डाउन लोड कर लीजिये और हिन्दी में लिखने की कोशिश कीजिये.