Chana Dal Recipe – चने की दाल

📅 13 मार्च 2008 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 70 कमेंट ★ 3.0 (8597)

Chana Dal Recipe

दालों में प्रोटीन्स विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और दालों का प्रोटीन हमारे शरीर द्वारा जल्दी पचा लिया जाता है.

हम चने की दाल की लौकी तो पहले बना ही चुके हैं. आइये आज हम चने की दाल बनायें. Chane ki dal, Chana dal Recipe, Bengal gram dal Recipe, gram pulse, Split Bengal Gram Recipe, chick pea dal Recipe.

Read - Chana Dal Recipe In English

आवश्यक सामग्री - ingredients for chana dal recipe

  • चने की दाल - 100 ग्राम
  • टमाटर - 3 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी - टेबल स्पून
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Chana Dal Recipe

दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को पानी से निकालिये और धोकर कुकर में नमक और एक गिलास पानी डाल कर पकने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर दाल को 6-7 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च मिक्सी से पीस लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के पर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. हल्का सा मसाला भूनें, इस मसले में टमाटर का पेस्ट डाल कर, मसाले को इतना भूनिये कि मसाला के ऊपर तेल तैरने लगे.

अब तक कुकर का प्रेसर भी खतम हो गया होगा. कुकर खोलिये और मसाले में दाल को मिला दीजिये. यदि आपको दाल गाड़ी लगे तो आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक दाल पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दाल में गरम मसाला औरा आधा हरा धनियां मिला दीजिये.

आपकी चने की दाल तैयार है. दाल को बाउल में निकाल कर, हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम चने की दाल चपाती, नान या चावल कीसी के साथ परोसिये और खाइये.

यदि आप प्याज वाली दाल खाना चाहते हैं, तो 1 बड़ी प्याज बारीक काट लीजिये. घी या तेल कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये, जीरा डाल कर भूनिये, हींग नहीं डालिये, इसके बाद प्याज डालकर हल्की ब्राउन होने तक भून लीजिये. अब सारे मसाले उपरोक्त विधि की तरह डाल कर दाल बना लीजिये. लीजिये आपकी प्याज वाली दाल तैयार है.

Chana Dal Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (8597 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (70)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

neha dubey
Dal ko boil karte samay usme 2-3 cloves aur black cardamom dale. Your dal will rock!!
Dr. Neha Swami
to increase the taste of above recipe i have a suggestion... first boil the tomato in water until its covering tears off, let it be cooled. fry chopped onion in ghee until it becomes pink. now in mixie grid boiled tomato,fried onion, ginger & green chilly.take a frying pan , heat ghee.. put zeera & asfoetida, now put chopped onion..then pour tomato-onion paste, pinch of powdered cardamom & garam masala, red chilli powder.pour boiled dal & mix well. dal is ready.
mamta rathore
it is vry gud.....thank u
sadhika arora
hi nisha i need the recipe of manchurian pls download it
Sudhi
hello
I need dal tadka recipe.. can u upload that..
I love almost all the recipes u uploaded here :)
Thanks
Sudhi
hello
I need dal tadka recipe.. can u upload that..
I love almost all the recipes u uploaded here :)
Thanks
sharlin kaur
Very nice and east to prepare. thanks for sharing