Chana Dal Recipe – चने की दाल

दालों में प्रोटीन्स विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और दालों का प्रोटीन हमारे शरीर द्वारा जल्दी पचा लिया जाता है.
हम चने की दाल की लौकी तो पहले बना ही चुके हैं. आइये आज हम चने की दाल बनायें. Chane ki dal, Chana dal Recipe, Bengal gram dal Recipe, gram pulse, Split Bengal Gram Recipe, chick pea dal Recipe.
Read - Chana Dal Recipe In English
आवश्यक सामग्री - ingredients for chana dal recipe
- चने की दाल - 100 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी - टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Chana Dal Recipe
दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को पानी से निकालिये और धोकर कुकर में नमक और एक गिलास पानी डाल कर पकने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर दाल को 6-7 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च मिक्सी से पीस लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के पर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. हल्का सा मसाला भूनें, इस मसले में टमाटर का पेस्ट डाल कर, मसाले को इतना भूनिये कि मसाला के ऊपर तेल तैरने लगे.
अब तक कुकर का प्रेसर भी खतम हो गया होगा. कुकर खोलिये और मसाले में दाल को मिला दीजिये. यदि आपको दाल गाड़ी लगे तो आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक दाल पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दाल में गरम मसाला औरा आधा हरा धनियां मिला दीजिये.
आपकी चने की दाल तैयार है. दाल को बाउल में निकाल कर, हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम चने की दाल चपाती, नान या चावल कीसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (70)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रोशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सनी जी, गरम मसाला सेहत के लिये अच्छा है, लेकिन गर्मी के मौसम में मसाला थोड़ा कम यूज करें, क्यों कि इसमें डाले जाने वाले मसाले सभी गरम होते हैं.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai Ranchi se hu.. mujhe bahot saari chize bnana nahi aata hai..Lekin apki Wajah se maine bahot kuch sikha hai..
isliye Thank you so much..!!
निशा: अनिरूध जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:नरेश जी,चने से छोले, इसे भिगो कर खाया जाता है, इससे चने की दाल और उससे बेसन, बेसन से अनेक चीजें बना कर खाई जाती है, जैसे बेसन की बर्फी,लड्डू,हलवा, बूंदी, कढ़ी,
निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद.
Main Esme kya dal ki hotel jaisha test aaJay main aapke btaye hue tarike se bnata hu fir bhi etni testy dal nhi BN Patti
निशा: राजू जी, चना दाल को उबालते समय 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल दीजिये, और दाल का तड़का घी में लगायें, होटल के हिसाब से मिर्च थोड़ी अधिक यूज करें, मक्खन डाल कर परोसे, होटल से अधिक दाल अच्छी लगेगी.
निशा: मोहिनी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, धन्यवाद.
निशा: इर्तिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, मुझे बिना प्याज और लहसुन के भी खाना स्वादिष्ट लगता है.
निशा: इंदु जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
m khana ese he bnata hu pr khane m taste ni hota h . utni buri b ni hoti daal but bo mja b ni aata h . so what should i do .
निशा: मन्नू जी, अगर आप प्याल लहसन पसन्द करते हैं, तब एक बारीक कटी प्याज और 4-5 लहसन की कली बारीक कटी घी में डालें, गुलाबी होने तक भूनें, बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर दाल को बघारें, दाल में ऊपर से देशी घी डालकर परोसे, दाल आपको बहुत पसन्द आयेगी.
निशा: अमर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe janna tha kya isme lehsun nhi dal skte...
निशा: श्वेता जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: प्रेम जी, बिलकुल उपयोग कर सकते हैं.
निशा: ज्योती जी, मसाले को अच्छे से भूनें तो इससे दाल का कलर भी अच्छा निखरता है.
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाजमिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परमानंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Daal ka pani.. plzzz.... fast
How to Mixed chana ki dal chawal cooking
Thanx 4 ur valueable advice...
Plz give ur gr8 suggestions forever...
निशा: अनुराग जी, मैं अपने इस काम को करना बहुत पसन्द करती हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
Good cry.. .................