Chana Dal Recipe – चने की दाल

दालों में प्रोटीन्स विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और दालों का प्रोटीन हमारे शरीर द्वारा जल्दी पचा लिया जाता है.
हम चने की दाल की लौकी तो पहले बना ही चुके हैं. आइये आज हम चने की दाल बनायें. Chane ki dal, Chana dal Recipe, Bengal gram dal Recipe, gram pulse, Split Bengal Gram Recipe, chick pea dal Recipe.
Read - Chana Dal Recipe In English
आवश्यक सामग्री - ingredients for chana dal recipe
- चने की दाल - 100 ग्राम
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी - टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Chana Dal Recipe
दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को पानी से निकालिये और धोकर कुकर में नमक और एक गिलास पानी डाल कर पकने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर दाल को 6-7 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च मिक्सी से पीस लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के पर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. हल्का सा मसाला भूनें, इस मसले में टमाटर का पेस्ट डाल कर, मसाले को इतना भूनिये कि मसाला के ऊपर तेल तैरने लगे.
अब तक कुकर का प्रेसर भी खतम हो गया होगा. कुकर खोलिये और मसाले में दाल को मिला दीजिये. यदि आपको दाल गाड़ी लगे तो आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक दाल पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. दाल में गरम मसाला औरा आधा हरा धनियां मिला दीजिये.
आपकी चने की दाल तैयार है. दाल को बाउल में निकाल कर, हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम चने की दाल चपाती, नान या चावल कीसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (70)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नम्रता कतई खराब नहीं होगी. हां दाल में सोडे का खास स्वाद आयेगा बस.
निशा: बेला जी, गुड़ की जगह उतनी ही चीनी डाली जा सकती है.
निशा: पूजा जी, हमने हर तरह की दाल बनाई है, दाल में तड़का भी लगाया है, दाल तड़का इसका मतलब, दाल में तुरन्त तड़का लगाकर परोसना होता है, तो दाल रेसिपी को देखकर दाल तड़का तो आसानी से बनाया जा सकता है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर, रेसिपी सच कर सकते हैं, इसमें आपको कुछ समझने में परेशानी हो रही है तो प्लीज सवाल अवश्य पूछिये.
निशा: तृिप्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नुसरत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: sunitd, कुकर में पहले ज्यादा पानी भर कर उबालने से दाल बहुत देर में उबलती है, पानी बाद में डालना अच्छा रहता है.
निशा: दिनेश जी, आपको भी मेरा बहुत बह्तु धन्यवाद.
निशा: गौरव, दाल को 8-10 मिनिट और पकाना होगा, लेकिन दाल को भिगोने से दाल जल्दी और स्वादिष्ट बनती है.
निशा: जितेन्द्र जी, मैं बिना प्याज के ही खाना बनाती हूँ. टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का यूज करती हूँ.
निशा: परविन्दर जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनय जी, आप जल्दी ही अच्छी तरह बनाना सीख जायेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश जी धन्यवाद.
निशा: फातिमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
please bataye..!!
to kachee masale ka swad kaisa lagega . garam masala matlab kya.
निशा: राकेश, गरम मसाला में सारी चीजें इस तरह की हैं जो बिना पकाये ही खाने के प्रयोग में लाई जाती है, बाद में गरम मसाला डालने पर उसकी खुशबू और स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है.
निशा: गुन्जन, ताजा दरदरा कुटा गरम मसाला बहुत अच्छा लगेगा, दाल में काजू किशमिश डालने की आवश्यकता नहीं है, दाल में घी डालकर परोसिये.