इलायची । Elaichi | Cardamon | Green Cardamom | Cardamum | Black Cardamom

भारतीय मसालों में इलायची (cardamom) का एक अहम स्थान रहा है. अपनी खास सुगंध एवं जायके की वजह से इसे मसालों की रानी भी कहा जाता है. इलायची मुख्यत: दो प्रकार की होती है - बड़ी इलायची (black cardamom) और छोटी इलायची (green cardamom).
Read - Cardamon| Lesser Cardamom | Cardamum | Black Cardamom
बड़ी इलायची (Black Cardamom)
बड़ी इलायची दिखने में बड़ी और मोटे छिलके की होती हैं. यह खाने में थोड़ी कड़वी होती है. बड़ी इलायची का उपयोग आमतौर पर सब्जियों को जायकेदार बनाने के लिए किया जाता है. गरम मसाले में इसका उपयोग खासतौर पर होता है. सौंठ, छोले, राजमा, पुलाव इत्यादि तो बड़ी इलायची के बिना अधूरे हैं.
छोटी इलायची (Cardamom)
छोटी इलायची का छिलका मुलायम और दिखने में हरा होता है. आकार में छोटी होने के बावजूद अपनी सुगंध एवं मीठे स्वाद के कारण इसे अधिक पसंद किया जाता है. इसका इस्तेमाल मिठाइयों एवं दूसरी मीठी चीजों को सुगंधित और स्वादिष्ट बनाने के लिए तो किया ही जाता है, साथ ही गरम मसाले के तौर पर भी किया जाता है.
भोजन के पश्चात लोग इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं. छोटी इलायची पेड़े, बर्फी, रसमलाई, रसगुल्ले, गुलाब जामुन, शरबत, चाय आदि में अत्यधिक उपयोग की जाती है.
इलायची के अन्य भारतीय नाम
इलायची को भारत में कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे झीली एलची (jheeli elchi), लघुवेला (laghuvela), छोटे एलायच (chota elaich), रानी एलायच (rani alaich), दौंडा (daunda).
इलायची कहां से मिलेगी
इलायची साबुत, दरदरी कुटी (coarsely ground) और पाउडर (cardamom powder) रूप में मार्केट में उपलब्ध है. दोनों प्रकार की इलायची आपको स्थानीय किराना स्टोर, ग्रोसरी स्टोर और अॉनलाइन मिल जाएगी.
इलायची को स्टोर कैसे करें
- इलायची को गर्म अथवा ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए जहां सूर्य की रोशनी सीधी पड़ती हो. गर्म स्थान में रखने से इलायची अंदर से सूख जाती है जिससे इसकी गुणवत्ता में कमी आ जाती है.
- इलायची को एअर टाइट कन्टेनर में रखें ताकि इसकी सुगंध बरकरार रहे.
- इलायची पाउडर को सूखे और साफ चम्मच से ही निकालें. इसमें किसी प्रकार की नमी नही जानी चाहिए.
हमारी रेसिपीज़ में इलायची का उपयोग
बड़ी इलायची -
छोटी इलायची-
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।